उताह में जंगल की आग बुझाने के काम में लगा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, ओरेगन में बुलडोजर ऑपरेटर की मौत
उताह में जंगल की आग बुझाने के काम में लगा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, ओरेगन में बुलडोजर ऑपरेटर की मौतइंदौर पहुंचे CJI सूर्यकांत, न्यायिक मुद्दों पर 2 दिन होगा मंथन, सुप्रीम-हाईकोर्ट जज और CM मोहन यादव भी होंगे शामिल
इंदौर में 8 और 9 अगस्त को न्यायिक क्षेत्र से जुड़े बड़े आयोजन का मंच तैयार है। दरअसल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होने वाली वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में देश के न्यायिक क्षेत्र के कई बड़े चेहरे एक साथ जुटेंगे। भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत शुक्रवार रात इंदौर पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सम्मेलन का फोकस आम लोगों को आसानी से न्याय दिलाने और विधिक सेवाओं को ज्यादा प्रभावी बनाने पर रहेगा।
दरअसल राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर और मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के संयुक्त तत्वावधान में यह दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन CJI और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के संरक्षक-प्रमुख जस्टिस सूर्यकांत करेंगे। पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जानिए कौन कौन होंगे शामिल?
सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस मनमोहन और अन्य न्यायाधीशों के साथ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संरक्षक-प्रमुख जस्टिस विवेक रूसिया भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जस्टिस आनंद पाठक और पश्चिम क्षेत्र के अलग-अलग राज्यों के हाईकोर्ट जज भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल समेत विधिक सेवा प्राधिकरणों के अधिकारी और न्यायिक अधिकारी भी सम्मेलन का हिस्सा होंगे।
‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ से होगी वेस्ट जोन कॉन्फ्रेंस की शुरुआत
वहीं सम्मेलन के पहले दिन आज 8 अगस्त को ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। ओरियन हॉल में सुबह 11:30 से 11:45 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में CJI सूर्यकांत प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी में कानून से जुड़ी सेवाओं में हो रहे बदलाव, नए प्रयोग, ज्यादा लोगों को जोड़ने और जरूरतमंद लोगों तक कानूनी मदद पहुंचाने जैसे विषयों को जगह दी जाएगी।
दरअसल इसके बाद दोपहर 12 बजे से पहला टेक्निकल सेशन शुरू होगा। इसका विषय ‘अदालतों से आगे मध्यस्थता : संवाद, सामुदायिक समाधान और समावेशी भागीदारी की संस्कृति का निर्माण’ रखा गया है। इस सेशन में इस बात पर चर्चा होगी कि हर विवाद को अदालत तक ले जाने के बजाय बातचीत और मध्यस्थता के जरिए किस तरह समाधान की राह तैयार की जा सकती है।
वहीं सेशन की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मनमोहन करेंगे, जबकि सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सह-अध्यक्ष रहेंगे। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विवेक रूसिया और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मध्यस्थ अमन एम. हिंगोरानी वक्ताओं में शामिल होंगे। सम्मेलन के जरिए मध्यस्थता को आम लोगों और समुदायों के स्तर तक पहुंचाने पर भी जोर दिया जाएगा।
CJI सूर्यकांत का इंदौर में स्वागत
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के इंदौर पहुंचने पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने उनका स्वागत किया। मेयर ने कहा कि इंदौर में CJI का आना शहर के लिए गौरव की बात है। यह CJI सूर्यकांत का इंदौर का पहला दौरा भी बताया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
Mp Breaking News









