Responsive Scrollable Menu

Jharkhand News: दुमका के सरकारी स्कूलों में शुरू होगा स्पोकेन इंग्लिश कोर्स, डीईओ ने दिए निर्देश

Jharkhand News: उपायुक्त के निर्देश पर आज (4 अप्रैल) यानी शनिवार को जिला स्कूल में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) भूतनाथ रजवान की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जिले के सभी उच्च और प्लस टू विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और अंग्रेजी शिक्षक शामिल हुए. बैठक में उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के हर बिंदु पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी स्कूलों को इन्हें सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए. जिला स्कूल के प्राचार्य महेंद्र राजहंस ने बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी. प्रधानाध्यापक बसंत कुमार और काशीनाथ महतो ने माना कि अब तक स्पोकेन इंग्लिश जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रशासनिक स्तर पर गंभीर पहल नहीं हुई थी. लेकिन अब इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे बच्चों को काफी लाभ मिलेगा.

प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों की बैठक में तीन महीने में सुधार लाने का लक्ष्य तय

शिक्षकों ने बताया कि कई छात्र अंग्रेजी समझते हैं और बोल भी सकते हैं, लेकिन आत्मविश्वास की कमी के कारण वे हिचकिचाते हैं और अंग्रेजी को कठिन मानते हैं. ऐसे में अब स्कूल स्तर पर बच्चों को नियमित अभ्यास कराया जाएगा, ताकि वे आसानी से अंग्रेजी बोल सकें. प्रधानाध्यापक पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि स्पोकेन इंग्लिश को लेकर तुरंत प्रभाव से प्रयास शुरू किए जाएंगे और अगले तीन महीने में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा.

करियर काउंसलिंग को मजबूत बनाने पर जोर 

डीईओ ने निर्देश दिया कि हर महीने के दूसरे शनिवार को अंतिम दो पीरियड करियर काउंसलिंग के लिए निर्धारित किए जाएं. इसे स्कूल के रूटीन में शामिल करना अनिवार्य होगा. काठीकुंड उच्च विद्यालय के शिक्षक सुद्धोजीत चटर्जी ने बताया कि उनके स्कूल में पहले से ही करियर काउंसलिंग नियमित रूप से हो रही है. साथ ही पूर्व छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की मदद से छात्रों को निशुल्क मार्गदर्शन दिया जाएगा. डीईओ ने राज्य स्तर की रैंकिंग के 17 बिंदुओं पर भी चर्चा की और बताया कि जिला फिलहाल दूसरे स्थान पर है. उन्होंने सभी से मिलकर काम करते हुए जिले को पहले स्थान पर लाने का लक्ष्य तय किया और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.

यह भी पढ़ें- Jharkhand: लातेहार जिले ने रचा इतिहास, खनन से दोगुना राजस्व; लगातार दूसरे साल रिकॉर्ड कायम

Continue reading on the app

रोहित शर्मा की सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज, जानें किन 5 बल्लेबाजों ने बनाए हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन

IPL 2026 : भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन खेला जा रहा है. इसमें बल्लेबाज गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे हैं और बल्ले से रनों का अंबार लगा रहे हैं. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप मिलती है, जो वो तब तक अपने सिर पर पहना रहता है, जब तक कि कोई और उससे ज्यादा रन नहीं बना ले. अब ये ऑरेंज कैप रोहित शर्मा के सिर की शोभा बढ़ा रही है. 

रोहित शर्मा ने खेली शानदार पारी 

दरअसल, आज आईपीएल 2026 में 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में रोहित शर्मा ने 26 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 134.61 की स्ट्राइक रेट के 35 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ ही वो आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष बल्लेबाज बन गए हैं और उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया है.

हिटमैन के नाम दर्ज हुआ ऑरेंज कैप

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा लगभर 39 साल के हो चुके हैं. इस उम्र में उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कूपर कॉलनी जो आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं.उन्हें पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम किया है. रोहित शर्मा के अब 2 मैचों में 113 रन हो गए हैं और लिस्ट में नंबर 1 पर मौजूद है. वहीं कॉलनी 2 मैचों में 108 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं.

आईपीएल  2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

क्रम खिलाड़ी का नाम टीम रन मैच पारी औसत गेंदें स्ट्राइक रेट अर्धशतक चौके छक्के
1 रोहित शर्मा MI 113 2 2 56.50 64 176.56 1 11 7
2 कूपर कॉनॉली PBKS 108 2 2 108.00 66 163.63 1 11 5
3 अंगकृष रघुवंशी KKR 103 2 2 51.50 58 177.58 2 12 4
4 ईशान किशन SRH 94 2 2 47.00 47 200.00 1 11 5
5 रयान रिकेल्टन MI 90 2 2 45.00 54 166.66 1 6 8

ये भी पढ़ें : 'वो सबको गलत साबित करेगा, उसे थोड़ा समय दो...' माइकल क्लार्क का बड़ा बयान, CSK स्टार पर बोली खास बात

Continue reading on the app

  Sports

गुजरात टाइटंस को अचानक बदलना पड़ा कप्तान, शुभमन गिल एक मैच खेलकर क्यों हुए बाहर? राजस्थान के खिलाफ राशिद खान को कमान

shubman gill injured: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के नौवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने राशिद खान उतरे. टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल को मांसपेशियों में खिंचाव के चलते इस मुकाबले से बाहर बैठना पड़ा है. गुजरात के लिए सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही, उसे अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था. Sat, 4 Apr 2026 19:31:47 +0530

  Videos
See all

कलिना एयरपोर्ट पर आयुष शर्मा का स्टाइलिश लुक #ayushsharma #bollywood #shortsvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T14:43:51+00:00

'ये युद्ध मुस्लिम देशों की आपसी प्रतिस्पर्धा से शुरू हुई' #sudhanshutrivedi #debate #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T14:46:18+00:00

घर में घुसे शख्स की लड़कियों ने कर दी धुनाई #shorts #viralvideo #Moradabad #CCTV #Crime #GirlPower #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T14:45:05+00:00

Iran Israel America War News LIVE: ट्रंप का Cuba पर बड़ा ऐलान! |Trump | Middle East | NATO |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T14:43:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers