Responsive Scrollable Menu

रोहित शर्मा की सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज, जानें किन 5 बल्लेबाजों ने बनाए हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन

IPL 2026 : भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन खेला जा रहा है. इसमें बल्लेबाज गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे हैं और बल्ले से रनों का अंबार लगा रहे हैं. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप मिलती है, जो वो तब तक अपने सिर पर पहना रहता है, जब तक कि कोई और उससे ज्यादा रन नहीं बना ले. अब ये ऑरेंज कैप रोहित शर्मा के सिर की शोभा बढ़ा रही है. 

रोहित शर्मा ने खेली शानदार पारी 

दरअसल, आज आईपीएल 2026 में 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में रोहित शर्मा ने 26 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 134.61 की स्ट्राइक रेट के 35 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ ही वो आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष बल्लेबाज बन गए हैं और उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया है.

हिटमैन के नाम दर्ज हुआ ऑरेंज कैप

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा लगभर 39 साल के हो चुके हैं. इस उम्र में उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कूपर कॉलनी जो आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं.उन्हें पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम किया है. रोहित शर्मा के अब 2 मैचों में 113 रन हो गए हैं और लिस्ट में नंबर 1 पर मौजूद है. वहीं कॉलनी 2 मैचों में 108 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं.

आईपीएल  2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

क्रम खिलाड़ी का नाम टीम रन मैच पारी औसत गेंदें स्ट्राइक रेट अर्धशतक चौके छक्के
1 रोहित शर्मा MI 113 2 2 56.50 64 176.56 1 11 7
2 कूपर कॉनॉली PBKS 108 2 2 108.00 66 163.63 1 11 5
3 अंगकृष रघुवंशी KKR 103 2 2 51.50 58 177.58 2 12 4
4 ईशान किशन SRH 94 2 2 47.00 47 200.00 1 11 5
5 रयान रिकेल्टन MI 90 2 2 45.00 54 166.66 1 6 8

ये भी पढ़ें : 'वो सबको गलत साबित करेगा, उसे थोड़ा समय दो...' माइकल क्लार्क का बड़ा बयान, CSK स्टार पर बोली खास बात

Continue reading on the app

ऑस्ट्रिया में ईरानी दूतावास ने ईयू की विदेश नीति प्रमुख के रवैए को बताया गलत, उठाए सवाल

वियना, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रिया स्थित ईरान के दूतावास ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कलास पर ‘पाखंड’ करने का आरोप लगाया है। यह विवाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जारी तनाव को लेकर दिए गए उनके बयान के बाद सामने आया है।

कलास ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से बातचीत में कहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य में टोल-फ्री नेविगेशन की बहाली तत्काल प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने इस क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही लगभग ठप होने के लिए ईरान के हमलों को जिम्मेदार ठहराया था।

इसके जवाब में ईरानी दूतावास ने दो पोस्ट जारी कर कलास के बयान की आलोचना की। दूतावास ने आरोप लगाया कि वह अमेरिका-इजरायल गठबंधन के आक्रामक हमलों को नजरअंदाज कर रही हैं, जबकि ईरान की कार्रवाइयों को सिर्फ रक्षात्मक बताया गया।

दूतावास ने कानूनी आधार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कलास ने ईरान से यूएन कंवेंशन ऑन द लॉ ऑफ द सी का सम्मान करने की अपील की, जबकि ईरान इस संधि का पक्षकार ही नहीं है।

अपने बयान में दूतावास ने तीखी भाषा का इस्तेमाल करते हुए कलास के सलाहकारों पर भी निशाना साधा और उन्हें “हां में हां मिलाने वाले” बताया। साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र करते हुए कहा गया कि उनके आसपास भी इसी तरह के लोग थे।

दूतावास ने यह भी दावा किया कि ईरान ने परमाणु अप्रसार संधि का पालन किया है, इसके बावजूद उसके “शांतिपूर्ण और निगरानी में चल रहे परमाणु ठिकानों” पर हमले किए गए।

अपनी बात को समाप्त करते हुए दूतावास ने लिखा, इंटरनेशनल कानून सबके लिए समान होने चाहिए, सबके सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए: ईरानी, ​​फिलिस्तीनी, लेबनानी, सीरियाई, इराकी, यमनी और सभी दबे-कुचले लोग सम्मान के हकदार हैं। किसी को भी अपने फायदे के लिए और दूसरों की जायज मांगों को कुचलने के लिए पाखंडी तरीके से इसका इस्तेमाल करने का हक नहीं है।

गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम समुद्री मार्ग है, और यहां बढ़ता तनाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बना हुआ है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Turning Point: 4 गेंद में फिसल गया मुंबई इंडियंस से मैच, कॉर्बिन बॉस का वो ओवर दिल्ली कैपिटल्स के लिए बना टर्निंग पॉइंट

DC vs MI Match Turning Point: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 8वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया. एक समय मुंबई की टीम ने मैच पर अपना शिकंजा कस लिया था, लेकिन 11वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी ने धुआंधार बल्लेबाजी की, जिससे मैच मुंबई इंडियंस से दूर हो गया. Sat, 4 Apr 2026 20:06:14 +0530

  Videos
See all

घर में घुसे शख्स की लड़कियों ने कर दी धुनाई #shorts #viralvideo #Moradabad #CCTV #Crime #GirlPower #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T14:45:05+00:00

कलिना एयरपोर्ट पर आयुष शर्मा का स्टाइलिश लुक #ayushsharma #bollywood #shortsvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T14:43:51+00:00

US-Israel-Iran War: ‘ईरान ने गिराए US के चार जेट’ #aajtak iranisraelwar #middleeast #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T14:45:02+00:00

'ये युद्ध मुस्लिम देशों की आपसी प्रतिस्पर्धा से शुरू हुई' #sudhanshutrivedi #debate #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T14:46:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers