Responsive Scrollable Menu

Rajasthan News: सरकार का बड़ा फैसला! अब टूरिस्टों की पहली पसंद बनेगा बांसवाड़ा, ‘सिटी ऑफ हंड्रेड आइलैंड्स’ को मिलेगी नई पहचान

Rajasthan News: राजस्थान का बांसवाड़ा जिला अब पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान बनाने जा रहा है. वागड़ क्षेत्र में स्थित माही बांध, जो अब तक सिंचाई और बिजली उत्पादन के लिए जाना जाता था, अब पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनने की तैयारी में है. खास तौर पर यहां मौजूद ‘सिटी ऑफ हंड्रेड आइलैंड्स’ को विकसित करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार ने इस पूरे क्षेत्र को योजनाबद्ध तरीके से विकसित करने का फैसला लिया है. इस योजना का उद्देश्य प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखते हुए पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे.

हाई-लेवल कमेटी का गठन

इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासनिक सुधार विभाग ने एक उच्चस्तरीय समिति बनाई है. यह कमेटी माही बांध क्षेत्र के लिए एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करेगी. कमेटी में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं. इसकी अध्यक्षता संभागीय आयुक्त करेंगे. वहीं बांसवाड़ा कलेक्टर सहित जल संसाधन, वन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यटन विभाग के अधिकारी भी इसमें सदस्य होंगे. माही परियोजना निर्माण से जुड़े अधीक्षण अभियंता को इस समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है. 

क्या होगा विकास को फायदा? 

यह समिति माही बांध के जलभराव क्षेत्र, वहां मौजूद टापुओं और आसपास की जमीन के उपयोग की योजना बनाएगी. इसके तहत जमीन का सीमांकन किया जाएगा. साथ ही लीज और आवंटन की प्रक्रिया भी तय की जाएगी. पर्यटन गतिविधियों को संचालित करने के लिए नियम बनाए जाएंगे. इनमें वाटर स्पोर्ट्स, बोटिंग और अन्य आकर्षण शामिल होंगे. पूरी योजना में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी. प्रदूषण को रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू होंगे.

प्राकृतिक सुंदरता बनेगी मुख्य आकर्षण

माही बांध के बैकवॉटर में फैले कई छोटे-बड़े टापू, हरियाली और चारों ओर की पहाड़ियां इस क्षेत्र को बेहद खूबसूरत बनाती हैं. यही वजह है कि इसे ‘सिटी ऑफ हंड्रेड आइलैंड्स’ कहा जाता है. सरकार इन प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना चाहती है. यहां नए व्यू प्वाइंट बनाए जाएंगे. साथ ही प्रकृति आधारित पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा.

इको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

इस योजना का फोकस इको-टूरिज्म पर रहेगा. यानी विकास ऐसा होगा जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे. पर्यटन गतिविधियां नियंत्रित और संतुलित तरीके से संचालित की जाएंगी. सरकार का मानना है कि इससे न केवल पर्यटकों की संख्या बढेगी, बल्कि स्थानीय अर्थवयवस्था को भी मजबूती मिलेगी. 

रोजगार और राजस्व में होगी बढ़ोतरी

इस परियोजना के लागू होने के बाद क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. होटल, गाइड सेवा, ट्रांसपोर्ट और अन्य गतिविधियों में स्थानीय लोगों को काम मिलेगा. इसके अलावा राज्य के राजस्व में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है. सरकार का लक्ष्य है कि बांसवाड़ा को देश के प्रमुख इको-टूरिज्म स्थलों में शामिल किया जाए.

सरकार का संतुलित विकास पर जोर

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि माही बांध का विकास संतुलित तरीके से किया जाएगा. पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सभी योजनाएं लागू होंगी.
उनके अनुसार, यह परियोजना पर्यटन और विकास के बीच संतुलन बनाने का एक अच्छा उदाहरण बनेगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Development News: राजस्थान में 'वॉटर हाईवे' की तैयारी, अरब सागर से कनेक्टिविटी बढ़ाएगा नेशनल वाटरवे-48, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Continue reading on the app

DC vs MI: आज के मैच में क्यों नहीं खेल रहे हार्दिक पांड्या? सूर्यकुमार यादव ने बताई वजह

DC vs MI: आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा, क्योंकि नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए. उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान सूर्यकुमार यादव ने संभाली.

सूर्या ने बताई वजह

टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं, इसलिए वे इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं. हार्दिक की जगह दीपक चाहर को मौका दिया गया है. इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश और गजनफर की जगह मिचेल सैंटनर को टीम में शामिल किया गया है.

Continue reading on the app

  Sports

जीटी बनाम आरआर: रवि बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 200 विकेट

अहमदाबाद, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 6 रनों से हराया। गेंद से राजस्थान की लगातार दूसरी जीत के नायक रवि बिश्नोई रहे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट निकाले। बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में 200 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। Sat, 4 Apr 2026 23:47:09 +0530

  Videos
See all

Iran-US War Update : ईरान ने गिराया अमेरिका का F-35 जेट | Latest News | N18G | Trump Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T22:30:02+00:00

बदबूदार पानी पर फूटा जनता का गुस्सा #JaipurWaterCrisis #bjpmla #viralvideo #SewageWater #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T21:01:00+00:00

पुलिस की फुर्ती से बची जिंदगी #police #viralvideo #railway #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T21:15:00+00:00

Iran Israel War Update: 3 बजते ही ईरान ने तोड़ा सीजफायर, Israel पर दागी मिसाइलें! | Top News | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T21:30:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers