Responsive Scrollable Menu

'बराक वैली में ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर से आई विकास की आंधी, चीन अब भारत की जमीन पर नजर डालने की हिम्मत नहीं करता'

नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस राज में लोग रोटी के लिए भटकते थे. उस समय राज्य को अपराध का बहुत गढ़ बना दिया गया था. ना तो युवाओं के पास रोजगार था और ना ही महिलाओं की सुरक्षा थी. इसी वजह से जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया.

Continue reading on the app

पश्चिम एशिया संकट के बीच 'सरप्राइज विजिट' पर कतर पहुंची इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी

दोहा, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी गल्फ देशों की यात्रा के दूसरे दिन दोहा पहुंची। पहले दिन वो जेद्दा पहुंची थीं। इस ट्रिप की योजना पहले से नहीं बनाई गई थी।

इतालवी मीडिया के मुताबिक, इस यात्रा के बारे में केवल राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला को ही जानकारी दी गई थी। कोरियर डेरे सेला मीडिया आउटलेट के अनुसार, यह फैसला प्रधानमंत्री और अरब अधिकारियों के बीच हुई सीधी बातचीत के बाद लिया गया था। वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को—सरकारी बैठक के बाद—उनके मंत्रियों ने उन्हें ईस्टर की शुभकामनाएं दीं और ईस्टर की छुट्टियों के दौरान आराम करने की सलाह दी। इस पर उन्होंने जवाब दिया: आप लोगों को जल्द ही पता चल जाएगा कि मैं कहां आराम कर रही हूं।

इतालवी मीडिया हाउस द इटैलियन लोकल ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से बताया कि ईरान में चल रहे संघर्ष के कारण, इटली फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रहा है। यही वजह है कि अपने राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अचानक जॉर्जिया मेलोनी ने खाड़ी क्षेत्र की यात्रा का फैसला किया। प्रधानमंत्री ने चार दिनों के भीतर ही इस यात्रा का आयोजन किया। उन्होंने इसे अकेले और पूरी तरह निजी बनाए रखने की योजना बनाई थी।

खुफिया एजेंसियों ने इस युद्ध-क्षेत्र की यात्रा के खिलाफ सख्त चेतावनी दी थी, जिसे मेलोनी ने कथित तौर पर नजरअंदाज कर दिया।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गल्फ देशों के साथ सहयोग बढ़ाना और इटली की ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करना है। इटली अपनी तेल और गैस जरूरतों के लिए काफी हद तक इस क्षेत्र पर निर्भर है; ऐसे में मौजूदा हालात में सप्लाई प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी हमलों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में जोखिम बढ़ने से एलएनजी सप्लाई पर असर पड़ा है, जिससे इटली को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की तलाश करनी पड़ रही है।

मेलोनी की इस यात्रा को रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह न केवल ऊर्जा सुरक्षा बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है।

सरकारी अधिकारी ने ये भी बताया कि इस दौरे का मकसद ईरान के हमलों का सामना कर रहे गल्फ सहयोगियों को पूरा सपोर्ट देना और इटली की अपनी एनर्जी सप्लाई को बचाना है। 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद से यह किसी भी ईयू लीडर की गल्फ की पहली ट्रिप है।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी शुक्रवार को सऊदी अरब के लिए रवाना हुई थीं। उनकी यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी इसलिए इसे सरप्राइज विजिट कहा जा रहा है। पहले दिन मेलोनी जेद्दा गईं और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मिली थीं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मैं एक और आईपीएल सीजन खेलता लेकिन ...चेन्नइ सुपर किंग्स के कभी ना भुलाने वाली घटना के बाद अश्विन ने लिया था संन्यास

इंटरनेशनल क्रिकेट से भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास लेने के साल भर के अंदर इंडियन प्रीमियर लीग को भी अलविदा कह दिया. इसके पीछे की वजह का खुलासा उन्होंने खुद किया है. पूर्व स्पिनर ने बताया कि चेन्नई के साथ गया सीजन मानसिक तौर पर परेशान करने वाला था. ऐसा नहीं होता को एक सीजन और खेल सकते थे. Mon, 6 Apr 2026 13:34:37 +0530

  Videos
See all

Shorts : रवि किशन ने गाया गाना, CM योगी मुस्कराते रहे | CM Yogi | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:39:25+00:00

Rahul Gandhi Viral Video: राहुल गांधी ने उठाया तीर-कमान, अचानक... | #shorts | #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:40:41+00:00

BJP Foundation Day: Kerala में Amit Shah ने ऐसे मनाया BJP स्थापना दिवस | Latest | Thiruvananthapuram #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:45:01+00:00

पत्नी Sunita Kejriwal संग High Court पहुंचे Arvind Kejriwal #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:41:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers