Responsive Scrollable Menu

सोना इस हफ्ते ₹3,666 सस्ता, ₹1.47 लाख पहुंचा:ईरान जंग के बाद ₹12,489 की गिरावट, चांदी ₹6,166 बढ़कर ₹2.28 लाख हुई

इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में तेजी रही। सोना हफ्तेभर में 3,666 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 27 मार्च को 1.43 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.22 लाख किलो से बढ़कर 2.28 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 6,166 रुपए की बढ़ोतरी हुई। अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग की वजह से सोना-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल है। इस दौरान 36 दिन में सोना 12,489 और चांदी 38,887 सस्ती हुई है। इस हफ्ते सोना ₹3,666 और चांदी ₹6,166 हजार सस्ती देश के अलग-अलग शहरों में सोने की वर्तमान कीमतें मैप में देखें... अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें सोना ऑल टाइम हाई से ₹30 हजार सस्ता हुआ साल की शुरुआत में सोने में तेजी थी, लेकिन हाल के हफ्तों में मुनाफावसूली और ईरान जंग से गिरावट आई है। चांदी में क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.28 लाख तक चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव रहा और यह ऑल टाइम हाई से तेजी से नीचे आई है। गिरावट के मुख्य कारण: कैश पर भरोसा बढ़ा आमतौर पर जंग के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति अलग है: कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक, सोना-चांदी के दाम में आगे भी ये गिरावट जारी रह सकती है। ऐसे में निवेशकों को अभी सोने-चांदी में निवेश से बचना चाहिए। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

मारुति की इस नई-नवेली SUV ने टॉप-10 में मारी एंट्री, मार्च में 11,062 लोगों ने खरीदा; सेफ्टी में है 5-स्टार

मारुति सुजुकी लगातार देश की सबसे ज्यादा कार की बिक्री करने वाली कंपनी बनी हुई है। इसमें हमेशा से मारुति सुजुकी की स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेजा और अर्टिगा जैसी एसयूवी की बिक्री का अहम योगदान रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

जीटी बनाम आरआर: रवि बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 200 विकेट

अहमदाबाद, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 6 रनों से हराया। गेंद से राजस्थान की लगातार दूसरी जीत के नायक रवि बिश्नोई रहे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट निकाले। बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में 200 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। Sat, 4 Apr 2026 23:47:09 +0530

  Videos
See all

Breaking: Pakistan ने Kolkata पर हमले की धमकी दी | Defence Minister Khwaja Asif | India-Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T19:00:29+00:00

अस्पताल से साइकिल पर पत्नी को घर ले गए बुजुर्ग #TrueLove #ViralVideo #RealLove #Emotional #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T19:00:49+00:00

कुत्ते का खतरनाक अटैक कैमरे में कैद #viralvideo #indorenews #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T19:00:20+00:00

West Bengal: Murshidabad में 25 देसी बम बरामद #westbengalpolitics #mamtabanerjee #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T19:00:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers