Responsive Scrollable Menu

'एनिमल के बाद अचानक भगवान...', रामायण के लक्ष्मण को राम के रोल में पसंद नहीं आए रणबीर कपूर

Ramayana Laxman on Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म रामायण का हाल ही में टीजर रिलीज (Ramayana Teaser) रिलीज किया गया था. जिसके बाद से हर तरफ बन रणबीर भगवान राम के रोल के लिए छा रहे हैं. हर कोई एक्टर की तारीफ कर रहा है. लेकिन रामायण के लक्ष्मण ने रणबीर के राम अवतार पर सवाल उठाया और 
कहा है कि उन्हें एक्टर पर मासूमियत की कमी लगी. चलिए जानते हैं, इस बारे में-

'रामायण' के टीजर पर क्या बोले लक्ष्मण

हाल ही में रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramanand Sagar Ramayana Show) में लक्ष्मण के रोल से फेमस हुए एक्टर सुनील लहरी (Sunil Lahiri) ने रणबीर कपूर की रामायण के टीजर पर अपना रिएक्शन दिया. एक मीडिया चैनल संग बातचीत में सुनील लहरी ने कहा- 'सिर्फ टीजर के आधार पर फिल्म को जज नहीं किया जा सकता है. मेरे लिए ये एक शोकेस के जैसे है. लेकिन हां कुछ ऐसी बाते हैं जिन्होंने मुझे परेशान किया है.'

Sunil Lahiri Photograph: (Screengrab/Instagram)

ये भी पढ़ें- रामायण में रणबीर कपूर का है डबल रोल, जानिए भगवान राम के अलावा दूसरे किस किरदार में दिखेंगे एक्टर?

रणबीर कपूर में लगी ये कमी

सुनील लहरी को रणबीर कपूर का राम लुक पसंद नहीं आया. उन्होंने कहा- 'टीजर में रणबीर ठीक दिख रहे हैं लेकिन उनके चेहरे पर राम जैसी मासूमियत की कमी है.जो धैर्य और मासूमियत अरुण गोविल के चेहरे पर दिखी, उसकी कमी लग रही है.'  वहीं,सुनील ने रणबीर के एनिमल कैरेक्टर के बारे में कहा- 'एनिमल के बाद अचानक भगवान राम के रूप में उन्हें देखना दर्शकों के लिए मुश्किल होगा. वह राम के बजाय लक्ष्मण या भरत के किरदार के लिए ज्यादा फिट लगते हैं.'

पुरानी रामायण से की तुलना

वहीं, सुनील लहरी ने रणवीर कपूर की फिल्म की तुलना दुनिया की बड़ी फिल्मों और पुरानी रामायण से भी की. एक्टर ने कहा- 'एवेंजर्स या टाइटैनिक जैसी फिल्में इसलिए चलीं क्योंकि इसमें इमोशंस बहुत मजबूत थे.' इसके बाद उन्होंने रामानंद सागर की 'रामायण' का जिक्र करते हुए कहा- 'भले ही उसमें अच्छा वीएफएक्स या फिर बड़ा बजट नहीं था लेकन इमोशंस इतने मजबूत थे कि 38 साल बाद भी लोग इसे बेस्ट मानते हैं. भले ही किसी भी फिल्म पर 4000-5000 करोड़ रुपये खर्च कर लिए जाएं लेकिन  इमोशंस मजबूत ना हों तो लोग इससे नहीं जुड़ पाएंगे.'

फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट

‘रामायण’ की स्टार कास्ट की बात की जाए तो ये बेहद ही लंबी है. इसमें रणबीर कपूर के अलावा, साई पल्लवी (Sai Pallavi), रवि दुबे (Ravi Dubey), सनी देओल (Sunny Deol), यश (Yash), लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह, विजय सेतुपति जैसे बड़े-बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं. वहीं, इसकी रिलीज की बात करे तो  नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' दो भागों में रिलीज होने वाली है और इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा और दूसरे 2027 की दिवाली में देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- 'मैं फिट नहीं हूं', रणबीर कपूर ने ठुकरा दिया था 'Ramayana' का ऑफर, फिर छोटी बच्ची की वजह से बने भगवान राम

 

 

Continue reading on the app

Punjab में मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार, हजारों परिवहन कर्मियों को मिला 10 लाख तक का सेहत सुरक्षा कवच

Punjab News: पटियाला स्थित पीआरटीसी मुख्य कार्यालय में 1 और 2 अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय विशेष सेहत कैंप के माध्यम से पंजाब के परिवहन क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सेहत योजना के दायरे में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. इस पहल का उद्देश्य उन कर्मचारियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, जो लंबे समय से अपनी व्यस्थ दिनचर्या और अनियमित आय के कारण बेहतर इलाज से वंचित रहे हैं. 

सेहत कार्ड भी किए जारी

इस कैंप में बस चालक, ऑटो रिक्शा चालक, टैक्सी कर्मी और अन्य परिवहन कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उनके परिवारों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया. खास बात यह रही कि पंजीकरण के तुरंत बाद उन्हें सेहत कार्ड भी जारी किए गए, जिससे उन्हें बिना किसी देरी के योजना का लाभ मिल सके.

 

Punjab cm health scheme Photograph: (NN)

 

कैसी है ये योजना?

इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष 10 लाख रुपए तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाती है. यह सुविधा विशेष रूप से उन कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आई है, जो लंबे कार्य घंटों, शारीरिक थकान और आर्थिक सीमाओं के कारण अक्सर इलाज को टाल देते थे. अब वे बिना आर्थिक चिंता के समय पर उपचार प्राप्त कर सकेंगे. 

स्वास्थ्य विभाग का क्या है कहना?

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, परिवहन कर्मियों को इस योजना में शामिल करना बेहद जरूरी था, क्योंकि उनका काम लगातार यात्रा से जुड़ा होता है और वे अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. इस कवरेज के बाद अब वे और उनके परिवार आत्मविश्वास के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे.

PRTC प्रशासन ने भी बताया महत्वपूर्ण कदम

पीआरटीसी प्रशासन ने भी इस पहल को कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. उनका कहना है कि परिवहन कर्मचारी राज्य की जीवनरेखा हैं, इसलिए उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है. इस तरह के कैंप प्रक्रिया को सरल बनाते हैं और कर्मचारियों को बिना काम प्रभावित किए योजना का हिस्सा बनने का अवसर देते हैं.

कैंप में बड़ी संख्या में लोगों की दिखी भागीदारी

इस कैंप में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली, जो इस योजना के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाती है. कई कर्मचारियों ने बताया कि पहले उनके पास कोई ठोस स्वास्थ्य सुरक्षा नहीं थी, लेकिन अब उन्हें एक भरोसेमंद सहारा मिला है.

दिखा प्रेरणादायक उदाहरण

कैंप के दौरान एक प्रेरणादायक उदाहरण भी सामने आया, जहां 63 वर्षीय पूर्व पीआरटीसी कर्मचारी महिंदर सिंह, जो दृष्टिबाधित हैं, का भी पंजीकरण किया गया. यह दर्शाता है कि यह योजना समाज के उन वर्गों तक भी पहुंच रही है, जिन्हें सरकारी सेवाओं तक पहुंचने में सबसे ज्यादा कठिनाई होती है.

यह भी पढ़ें: Punjab News: सीएम मान ने तेल आपूर्ति की मांग उठाई, केंद्र से कहा- तत्काल कार्रवाई हो

लगातार बढ़ रहा योजना का दायरा

मुख्यमंत्री सेहत योजना का दायरा लगातार बढ़ रहा है. अब तक 30 लाख रुपए से अधिक सेहत कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जबकि राज्यभर में प्रतिदिन 50,000 से ज्यादा लोग पंजीकरण करवा रहे हैं. इसके साथ ही 2026–27 के बजट में 2,000 करोड़ रुपए का प्रावधान इस योजना को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा संकेत है.

यह भी पढ़ें: Punjab News: क्या है मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना? कौन ले सकता है फायदा और कब से होगा रजिस्ट्रेशन?

सरकार लोगों को लगातार कर रही जागरूक

सरकार लगातार लोगों को जागरूक कर रही है कि वे नजदीकी केंद्रों या विशेष कैंपों में जाकर सेहत कार्ड बनवाएं और कैशलेस इलाज की सुविधा का लाभ उठाएं. यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बना रही है, बल्कि राज्य के श्रमिक वर्ग को आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान कर रही है.

यह भी पढ़ें: Punjab News: सीएम मान ने जारी किया शिक्षा क्रांति का रिपोर्ट कार्ड, कहा- सरकारी स्कूल बने मॉडल

 

Continue reading on the app

  Sports

विज्ञान और पुलिस के लिए चुनौती! रामझर महादेव मंदिर की बंद कुटिया से संत रहस्यमयी तरीके से ‘अदृश्य’

नीमच जिले के जीरन थानांतर्गत  पौराणिक और सिद्ध स्थल रामझर महादेव मंदिर में सोमवार की सुबह एक ऐसी अचंभित कर देने वाली घटना घटी है, जिसने विज्ञान, पुलिस और आम जनमानस की समझ को सीधी चुनौती दी है। यहां वर्षों से तपस्यारत संत कन्हैयालाल जी महाराज अपनी कुटिया से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए … Mon, 06 Apr 2026 13:33:46 GMT

  Videos
See all

Middle East Crisis: होर्मुज की जंग अब आखिरी मोड़ पर। | Trump | Strait Of Hormuz | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:08:31+00:00

अमित शाह ने भाजपा के स्थापना दिवस पर फहराया पार्टी का झंडा #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:09:41+00:00

Iran US War: Trump की धमकी से दुनिया में संकट, परमाणु बनाने की तैयारी में कई देश | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:08:07+00:00

Iran Israel War LIVE: ईरान ने मिलाया भारत को फोन! | Trump | US | Netanyahu | Middle East | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:12:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers