120 दिन में तैयार और 4,000 रुपए प्रति क्विंटल भाव.. यहां जानिए बासमती धान की इस वैरायटी पर क्यों दांव लगा रहे किसान
रामपुर के किसान पूसा बासमती 1509 को कम अवधि में तैयार होने और बाजार में अच्छी मांग के चलते पसंद कर रहे हैं. यह किस्म सामान्य तौर पर करीब 115 से 120 दिन में तैयार हो जाती है. एक किसान के अनुसार एक एकड़ में करीब 25 क्विंटल तक उत्पादन मिल सकता है और इस बार धान का भाव करीब 4,000 रुपये प्रति क्विंटल बताया जा रहा है. हालांकि वास्तविक उत्पादन और मुनाफा मिट्टी, मौसम, सिंचाई, खेती की लागत और बाजार भाव पर निर्भर करता है.
आधी रात ऋषभ पंत को क्या हुआ! CM धामी से की इस खास चीज की मांग, वायरल हुआ पोस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम से मदद की गुहार लगाई है. ये दिगग्ज खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऋषभ पंत है. उन्होंने कहा कि दिल्ली से उत्तराखंड अपना बेस शिफ्ट करना चाहता हूै. मैं जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन मुझे कोई जमीन मिल नहीं रही है. कृप्या जमीन खरीदने में मेरी मदद करें.
जानें क्या बोले ऋषभ पंत
दरअसल, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे ऋषभ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने उत्तराखंड के सीएम को टैग करते हुए मदद की गुहार लगाई. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "नमस्ते सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का स्थानीय निवासी होने के नाते मुझे काफी समय हो गया है. मैं दिल्ली से अपना बेस शिफ्ट करके उत्तराखंड में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे यहां रहने के लिए कोई बड़ी और साफ जगह नहीं मिल पा रही है. मुझे अपने उत्तराखंड से बहुत प्यार है. मेरी आपसे गुजारिश है कि कृपया जमीन अधिग्रहण में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल स्पष्टता न होने से यह एक नाइटमेयर बन गया है."
@pushkardhami hello sir how’s you ??? It’s a long time for me especially being local from Uttrakhand . I have been trying to buy land to shift my base from Delhi to Uttrakhand and I couldn’t find anything facilitating and big to live here I love my Uttrakhand. My humble request…
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) August 7, 2026
पोस्ट में पंत ने आगे लिखा, "वह अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस लौटना चाहते हैं और राज्य के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं. 3 साल से कोशिश करने के बावजूद उन्हें अब तक जमीन नहीं मिल पाई है" पंत ने अपने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में साफ किया कि "वह राज्य से कोई मुफ्त जमीन या तोहफा नहीं मांग रहे हैं. ‘इंटरनेशनल लेवल पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपहार मिलना अच्छी बात होगी, लेकिन अगर आप अनुमति दें तो मैं इसे सरकार से और सरकारी दरों पर ही जमीन खरीदना चाहता हूं. कम से कम मैं अपने और हमारे राज्य में अपना पहला घर बना सकूं. सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि यह प्रक्रिया कैसे करनी है".
श्रीलंका में वॉर्मअप मैच खेल रहे हैं ऋषभ पंत
ऋषभ का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये पोस्ट काफी ज्यादा हैरान करने वाला है क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए श्रीलंका 11 के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेल रही है. इसकी शुरुआत 15 अगस्त को गाले में शुरू होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation








