पाकिस्तान में ईंधन की बढ़ी कीमतों से मचा कोहराम, विपक्ष ने कहा 'इस्तीफा दे शरीफ सरकार'
इस्लामाबाद, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच मध्यस्थता का दावा कर रहे पाकिस्तान के अंदरूनी हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ोतरी से आवाम परेशान है। विपक्षी खेमे और सिविल सोसाइटी ग्रुप्स ने आवाम के हक में आवाज उठाते हुए शरीफ सरकार से इस्तीफे की डिमांड की है।
विपक्ष ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को हटाने की मांग जोरो शोरों से उठाई है।
विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के महासचिव, सलमान अकरम राजा ने शुक्रवार को सरकार को हटाने के लिए ‘मास रेवोल्यूशन’ (जन क्रांति) का आह्वान किया। उन्होंने फ्यूल की रिकॉर्ड कीमतों में बढ़ोतरी को ‘गलत और अमीरों के हक में’ बताया। वहीं, कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी, जमात-ए-इस्लामी पाकिस्तान ने देश भर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया।
लाहौर प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित करते हुए, राजा ने फिक्र जताते हुए कहा कि देश “बहुत बुरे दौर” में पहुंच गया है और आवाम को सत्ताधारी गठबंधन हटाने के लिए सड़कों पर उतरना होगा।
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने उनके हवाले से कहा, “हमें क्रांति की जरूरत है और मौजूदा सरकार को गिराना भी है जिसने फॉर्म-47 के जरिए जनमत संग्रह छीनकर सत्ता हथिया ली है।” उन्होंने उन आधिकारिक निर्वाचन परिणाम फॉर्म का जिक्र किया जिनके बारे में उनकी पार्टी का दावा है कि 2024 के आम चुनावों के दौरान उनमें बड़े पैमाने पर हेरफेर किया गया था।
सरकार के इस दावे को खारिज करते हुए कि पेट्रोलियम की कीमतों में हालिया उछाल ग्लोबल तनाव के कारण आया है, राजा ने कहा, “पेट्रोलियम की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को यूएस-ईरान संघर्ष से जोड़ना बकवास है।”
उन्होंने पाकिस्तानी सरकार पर आरोप लगाया कि वह नागरिकों का शोषण कर रही है। वहीं, प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों के लिए लग्जरी गाड़ियों और दूसरे फायदों पर फिजूलखर्ची कर रही है।
राजा ने कहा, “किसी देश में लोकतंत्र सीधे तौर पर गरीबों, कमजोरों और बेजुबानों की मदद करती है, लेकिन यहां इसे जानबूझकर हड़प लिया गया, जनता का अधिकार छीन लिया गया और ट्रेड यूनियनों को चुप करा दिया गया। जहां किसी देश में सियासत जिंदा नहीं रहती, वहां कमजोर और गरीब अपनी आवाज नहीं उठा पाते।”
इस बीच, एक अन्य भाषण में, जमात-ए-इस्लामी के नेता हाफिज नईमुर रहमान ने फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया और धमकी दी कि अगर सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो बेमियादी हड़ताल होगी और लोग धरने पर बैठेंगे।
डॉन ने लाहौर में एक सम्मेलन के दौरान रहमान के हवाले से कहा, “सरकार को तुरंत इस बेरहम और अतार्किक बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए या पूरे देश में आंदोलन होगा जिसे वो झेलने को तैयार रहे।”
उन्होंने नागरिकों से पूरे पाकिस्तान में हड़ताल के लिए तैयार रहने की अपील की और चेतावनी दी कि अगर मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो चारों प्रांतों में मुख्यमंत्रियों के घरों का घेराव किया जाएगा।
शुक्रवार को, पाकिस्तान की ह्यूमन राइट्स काउंसिल (एचआरसी) ने फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कराची प्रेस क्लब में विरोध प्रदर्शन किया। काउंसिल ने इसे गलत बताया और चेतावनी दी कि इससे जनता पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा।
ह्यूमन राइट्स बॉडी के मुताबिक, बड़ी संख्या में नागरिकों, सिविल सोसाइटी के सदस्यों और एक्टिविस्ट ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और फ्यूल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और महंगाई और रहने के खर्च पर इसके सीधे असर पर गंभीर चिंता जताई।
पाकिस्तान की एचआरसी ने कहा, वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सरकार महंगाई नियंत्रित करने और जनता को राहत देने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जनता विरोधी कदम ऐसे ही जारी रहे, तो सरकार के खिलाफ लोग और मुखर होंगे।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'मैं कोई विदेशी खिलाड़ी हूं क्या...', इंटरव्यू में आखिर ऐसा क्या पूछ लिया, जो विराट कोहली को देना पड़ा ऐसा जवाब
Virat Kohli : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी. उस मैच में विराट कोहली ने 69 रनों की तूफानी पारी खेली थी. अब 5 अप्रैल को वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मैच खेलने मैदान पर उतरें, उससे पहले उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली का एक रिएक्शन सबसे अधिक चर्चा में है, जो उन्होंने विदेशी खिलाड़ी से जुड़े सवाल पर पूछा.
विराट कोहली ने क्यों कहा कि क्या मैं विदेशी खिलाड़ी हूं?
Will AI finally take Mr. Nags’s job? ???????????????? ???????????????? ???? ???????????????????? ?????????????????????? ????????????
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 4, 2026
In this episode of ???????????? ???????????????????????????? ???????????????? ????????. ???????????????? ????????. ???????????????????? ???????????????????? the OG legends of ‘uru talk about haircuts, speculations on Social Media, and Virat’s debut in… pic.twitter.com/vvUcaSo3cu
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडिल पर मिस्टर नाग्स के साथ विराट कोहली के इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कई मजेदार बातें हुई हैं. इसी दौरान जब होस्ट डेनिश सैत ने अपने पॉपुलर मिस्टर नैग्स अवतार में कहा, “लोग कह रहे हैं कि आरसीबी पांच विदेशी खिलाड़ी खिला रही है, मुझे समझ नहीं आ रहा कि वो क्या कह रहे हैं.”
इस पर कोहली ने हल्की मुस्कान के साथ जवाब दिया, “मुझे नहीं पता, मुझसे क्यों पूछ रहे हो? विदेशी खिलाड़ियों से पूछो. मैं विदेशी खिलाड़ी हूं क्या? क्या मैं विदेशी खिलाड़ी हूं?”
आपको बता दें, IPL के नियम के हिसाब से एक प्लेइंग-11 में अधिक से अधिक 4 विदेशी प्लेयर्स ही खेल सकते हैं. कोई भी टीम इससे अधिक ओवरसीस प्लेयर्स के साथ मैदान पर नहीं उतर सकती है.
5 अप्रैल को एक्शन में दिखेंगे Virat Kohli
IPL 2026 में विराट कोहली ने शानदार शुरुआत की. उन्होंने 181.57 की स्ट्राइक रेट से 69 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए. अब 5 अप्रैल को आरसीबी का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है, जिसमें एक बार फिर बोल्ड आर्मी को Virat Kohli से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. ये मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
यूजर्स ने दिए फनी रिएक्शंस
Nags and VK together is a mood! Pls don't say it's the last one. ???????? #RCB
— iamnaga (@iamnaga123) April 4, 2026
5 overseas Players
— mohammed asif (@imasif_gm) April 4, 2026
????????????
Only Nags can say this in front of King kohli ????
Only he has guts to ask such questions to King Kohli ????????????
— Sagarr (@ThankiSagar) April 4, 2026
This Nags x Virat combo is pure gold AI could never capture that chaotic Bengaluru vibe. ????❤️
— Vibe Connect (@Neevarp77) April 4, 2026
When I see these two having fun, I just pause everything and enjoy the moment ????????
— Shravan (@Atarangi_Insaan) April 4, 2026
& never fail to entertain! ????✨
RCB playing with 5 overseas Players ????????
— KG Sports (@TheKGSports) April 4, 2026
Only Mr Bags can say this in front of Virat Kohli ????❤️
Only mr.nags have that guts to ask such questions pic.twitter.com/BVJJ3YWWRh
— Herb (@jaifrompanja) April 4, 2026
Nags asking Kohli “ RCB playing with 5 overseas players “ ????????
— Riki (@Riki_tweets) April 4, 2026
Told many times only he can troll Kohli on his face snd get away without getting it back ????
The best colab of all time , keep it coming ❤️
Nags cooked him on his face ????????????????????????????
— bloody Juno (@Juno1547807) April 4, 2026
London guy for a reason
ये भी पढ़ें: संस्कार उम्र से बड़े हैं! वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर उतरने से पहले ऐसे जीता फैंस का दिल, हर तरफ हो रही तारीफ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















