पोस्ट ऑफिस RD पर 6.7% ब्याज:100 रुपए से कर सकते हैं निवेश की शुरुआत, जानें इसकी खास बातें
सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर (Q1FY27) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। ऐसे में अगर आप रिकरिंग डिपॉजिट (RD) कराने का प्लान बना रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस RD आपके लिए सही रह सकती है। इस पर 6.70% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें 5 साल तक हर महीने 2 हजार रुपए जमा करने पर 1 लाख 43 हजार रुपए का एकमुश्त फंड तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको पोस्ट ऑफिस RD के बारे में बता रहे हैं... सबसे पहले समझें RD क्या है? पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट या RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डालते रहें और 5 साल बाद मैच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी। घर के गुल्लक में पैसे जमा करने पर भले ही आपको ब्याज नहीं मिले, पर यहां पैसे जमा करने पर आपको ब्याज भी मोटी मिलती है। 5 साल तक हर महीने 1 हजार निवेश पर बनेगा 71 हजार का फंड पोस्ट ऑफिस RD में अगर आप 1 हजार रुपए प्रति महीने की रकम इन्वेस्ट करते हैं, तो 6.7% सालाना ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद मैच्योर होने पर यह लगभग 71 हजार रुपए हो जाएंगे। RD में जमा पैसे पर ले सकते हैं लोन RD पर लोन सुविधा भी मिलती है। यानी बीच में पैसों की जरूरत पड़ने पर आप बिना RD तुड़वाए इस पर लोन भी ले सकते है। इसमें पर्सनल लोन की तुलना में कम ब्याज पर लोन मिलता है। पोस्ट ऑफिस की पांच साल वाली RD में अगर आप लगातार 12 किस्त जमा कर लेते हैं तो आप लोन की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। यानी ये सुविधा लेने के लिए आपको कम से कम एक साल लगातार रकम डिपॉजिट करनी होगी। एक साल बाद आप अपने अकाउंट में जमा राशि का 50% तक लोन ले सकते हैं। अगर आप RD पर लोन लेते हैं तो आपको लोन की रकम पर ब्याज 2% + RD खाते पर लागू ब्याज दर के रूप में लागू होगा। जैसे अभी RD पर 6.7% ब्याज मिल रहा है, ऐसे में अगर आप अभी RD पर ब्याज लेते है तो आपको 8.7% सालाना की ब्याज दर पर लोन मिलेगा। RD के 5 फायदे कोई भी व्यक्ति खोल सकता है अकाउंट कोई भी व्यक्ति RD अकाउंट खोल सकता है। छोटे बच्चों के नाम पर भी यह अकाउंट खोला जा सकता है। 10 साल या उससे अधिक उम्र होने पर आप इसे खुद ऑपरेट कर सकते हैं। 3 लोग मिलकर जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। आप किसी भी पोस्ट ऑफिस के जरिए इसमें अकाउंट खोल सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक
PBKS vs CSK: श्रेयस अय्यर की गलती पड़ी भारी, BCCI ने ठोका 24 लाख का जुर्माना, पूरी टीम को मिली सजा
PBKS vs CSK: आईपीएल 2026 में नियमों को लेकर सख्ती जारी है और इसी कड़ी में श्रेयस अय्यर को एक चूक की बड़ी सजा मिली। पंजाब किंग्स के कप्तान अय्यर पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर रेट बनाए रखने के कारण 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जहां पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। यह पंजाब की लगातार दूसरी जीत रही, लेकिन जीत के बावजूद टीम को अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा।
श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना
आईपीएल की ओर से जारी मीडिया एडवाइजरी के मुताबिक, यह इस सीजन में पंजाब किंग्स का दूसरा ओवर रेट उल्लंघन था। आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत यह नियम लागू होता है, जो न्यूनतम ओवर रेट से जुड़ा है। पहली गलती के बाद टीम को चेतावनी दी जाती है लेकिन दूसरी बार उल्लंघन होने पर सजा बढ़ा दी जाती।
पंजाब किंग्स के बाकी खिलाड़ियों का भी नुकसान
इसी नियम के तहत श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा टीम के बाकी खिलाड़ियों पर भी आर्थिक दंड लगाया गया है। प्लेइंग इलेवन के सभी खिलाड़ी, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है, पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया जाएगा।
मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए संतुलित बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और आखिरी ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया। टीम की यह जीत उन्हें अंक तालिका में मजबूती देती है, लेकिन धीमी ओवर रेट ने उनकी खुशी को थोड़ा फीका जरूर किया।
आईपीएल में ओवर रेट को लेकर पहले भी कई कप्तानों पर कार्रवाई हो चुकी है। लीग प्रशासन का मानना है कि समय पर मैच खत्म करना दर्शकों और प्रसारण के लिहाज से बेहद जरूरी है। इसलिए इस नियम का सख्ती से पालन कराया जाता है।
कुल मिलाकर, पंजाब किंग्स ने मैदान पर जीत जरूर दर्ज की, लेकिन नियमों की अनदेखी उन्हें महंगी पड़ गई। आने वाले मैचों में टीम मैनेजमेंट इस गलती को दोहराने से बचना चाहेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)









