Responsive Scrollable Menu

Iran War: 2003 के बाद पहली बार अमेरिका पर भारी पड़ा दुश्मन! दो US फाइटर जेट गिरे, दो ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर पर हमला, एक पायलट गायब

US Iran War: व्हाइट हाउस और पेंटागन ने इन दोनों गिराए गए विमानों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की। लेकिन व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इसकी पूरी जानकारी दे दी गई है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कहा कि वे दक्षिण-पश्चिमी ईरान में विमान गिरने वाले इलाके के आसपास तलाशी अभियान चला रहे हैं

Continue reading on the app

पोस्ट ऑफिस RD पर 6.7% ब्याज:100 रुपए से कर सकते हैं निवेश की शुरुआत, जानें इसकी खास बातें

सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर (Q1FY27) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। ऐसे में अगर आप रिकरिंग डिपॉजिट (RD) कराने का प्लान बना रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस RD आपके लिए सही रह सकती है। इस पर 6.70% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें 5 साल तक हर महीने 2 हजार रुपए जमा करने पर 1 लाख 43 हजार रुपए का एकमुश्त फंड तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको पोस्ट ऑफिस RD के बारे में बता रहे हैं... सबसे पहले समझें RD क्या है? पोस्‍ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट या RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डालते रहें और 5 साल बाद मैच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी। घर के गुल्लक में पैसे जमा करने पर भले ही आपको ब्याज नहीं मिले, पर यहां पैसे जमा करने पर आपको ब्याज भी मोटी मिलती है। 5 साल तक हर महीने 1 हजार निवेश पर बनेगा 71 हजार का फंड पोस्ट ऑफिस RD में अगर आप 1 हजार रुपए प्रति महीने की रकम इन्वेस्ट करते हैं, तो 6.7% सालाना ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद मैच्योर होने पर यह लगभग 71 हजार रुपए हो जाएंगे। RD में जमा पैसे पर ले सकते हैं लोन RD पर लोन सुविधा भी मिलती है। यानी बीच में पैसों की जरूरत पड़ने पर आप बिना RD तुड़वाए इस पर लोन भी ले सकते है। इसमें पर्सनल लोन की तुलना में कम ब्याज पर लोन मिलता है। पोस्‍ट ऑफिस की पांच साल वाली RD में अगर आप लगातार 12 किस्त जमा कर लेते हैं तो आप लोन की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। यानी ये सुविधा लेने के लिए आपको कम से कम एक साल लगातार रकम डिपॉजिट करनी होगी। एक साल बाद आप अपने अकाउंट में जमा राशि का 50% तक लोन ले सकते हैं। अगर आप RD पर लोन लेते हैं तो आपको लोन की रकम पर ब्‍याज 2% + RD खाते पर लागू ब्याज दर के रूप में लागू होगा। जैसे अभी RD पर 6.7% ब्याज मिल रहा है, ऐसे में अगर आप अभी RD पर ब्याज लेते है तो आपको 8.7% सालाना की ब्याज दर पर लोन मिलेगा। RD के 5 फायदे कोई भी व्यक्ति खोल सकता है अकाउंट कोई भी व्यक्ति RD अकाउंट खोल सकता है। छोटे बच्चों के नाम पर भी यह अकाउंट खोला जा सकता है। 10 साल या उससे अधिक उम्र होने पर आप इसे खुद ऑपरेट कर सकते हैं। 3 लोग मिलकर जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। आप किसी भी पोस्ट ऑफिस के जरिए इसमें अकाउंट खोल सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक

Continue reading on the app

  Sports

भारत की परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के दूसरे चरण में बड़ी उपलब्धि, कल्पक्कम में स्वदेशी फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने प्राप्त की क्रिटिकैलिटी, PM मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

भारत ने अपने परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के दूसरे चरण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है। तमिलनाडु के कल्पक्कम स्थित इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR) में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) ने क्रिटिकैलिटी प्राप्त कर ली है। यह उपलब्धि देश की वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग क्षमता का … Mon, 06 Apr 2026 23:35:55 GMT

  Videos
See all

Top 10 Breaking News Live : आज की 10 बड़ी खबरें | PM Modi | Ind Vs Pak | Trump | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T18:10:26+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ट्रंप का मजाक उड़ाता ईरान..मिसाइल पर क्या लिखा ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T18:09:01+00:00

Aaj Ka Sutra: इंसान को सदैव मुस्कान के साथ रहना चाहिए! #shorts #positivevibes #keepsmiling #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T18:07:23+00:00

Donald Trump Attack Deadline: Trump का अल्टीमेटम! हमले की नई तारीख तय? #shorts #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T18:10:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers