India Bhutan जल संसाधन बैठक में CR Patil ने Punatsangchhu 1 परियोजना की समीक्षा की
नयी दिल्ली, सात अगस्त भारत और भूटान ने शुक्रवार को जल संसाधन क्षेत्र में जारी सहयोग की समीक्षा की। इस दौरान सीमा-पार नदी प्रबंधन, बाढ़ पूर्वानुमान एवं बाढ़ प्रबंधन, जल-विज्ञान संबंधी डाटा तथा आपसी हित के अन्य क्षेत्रों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। आधिकारिक बयान के अनुसार, ये मुद्दे यहां केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और भूटान के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो जेम शेरिंग के बीच सीमा-पार नदियों पर सहयोग को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक के दौरान उठाए गए।
बैठक के दौरान मंत्रियों ने भारत सरकार के सहयोग से भूटान में क्रियान्वित की जा रही ‘पुनात्सांगचू-1’ जलविद्युत परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की और इसके शीघ्र क्रियान्वयन के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की। बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने सीमा पार जल संसाधनों के सतत एवं पारस्परिक रूप से सार्थक प्रबंधन के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। इसमें कहा गया कि निरंतर तकनीकी सहयोग, आपसी विश्वास और नियमित संस्थागत संवाद के माध्यम से जल संसाधन क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की गई।
Rampur SP अनिल कुमार सिंह सिसोदिया ने कहा, गोकशी में सच्चा मुस्लिम शामिल नहीं हो सकता
रामपुर (उप्र), सात अगस्त रामपुर के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह सिसोदिया गोकशी पर अपनी टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा कि एक सच्चा मुस्लिम गोकशी में शामिल नहीं हो सकता और ऐसे कृत्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। यहां पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को एक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में गोकशी के खिलाफ अभियान के बारे में सिसोदिया ने कहा कि सावन के महीने में गंज और स्वार पुलिस थाना क्षेत्रों में ये घटनाएं सामने आई हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पुलिस अधीक्षक को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘इस्लाम के मुताबिक, ऐसे किसी भी पशु का मांस खाना हराम है जिससे दूसरे व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती हो। एक सच्चा मुसलमान कभी ऐसे कृत्य में शामिल नहीं हो सकता। जो लोग ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं उनसे निपटना मेरा काम है।’’ उन्होंने कहा कि वह रामपुर में मौलवियों के साथ बैठकें करेंगे और उनसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह करेंगे कि इस तरह की घटनाएं ना हों।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









