Abhishek Bachchan: हमारे रिश्ते के पीछे हमारा Severe Ego...., ऐश्वर्या राय संग अपनी 18 साल की शादी पर अभिषेक बच्चन ने दिया बोल्ड स्टेटमेंट
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन की रील और रियल दोनों लाइफ टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं। हाल में एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी शादी और ऐश्वर्या राय को लेकर काफी बोल्ड स्टेटमेंट दिए हैं।
Google Password Manager: पासवर्ड भूलना अब आपकी परेशानी नहीं! गूगल का यह फीचर देगा आपकी डिजिटल सुरक्षा की चाभी
Google Password Manager: आज के डिजिटल युग में हमारे पास सोशल मीडिया, बैंकिंग ऐप्स, ईमेल और कई ऑनलाइन अकाउंट्स हैं. हर अकाउंट के लिए अलग और मजबूत पासवर्ड याद रखना लगभग नामुमकिन हो गया है. अक्सर लोग इस झंझट से बचने के लिए '123456', 'password' या अपना जन्मदिन जैसे आसान पासवर्ड चुन लेते हैं. इससे साइबर अपराधियों के लिए पासवर्ड हैक करना बहुत आसान हो जाता है. ऐसे में गूगल का पासवर्ड मैनेजर हमारी डिजिटल सुरक्षा का एक रक्षक साबित होता है.
गूगल पासवर्ड मैनेजर क्या है?
गूगल पासवर्ड मैनेजर एक ऐसा टूल है जो आपके सभी जटिल और सुरक्षित पासवर्ड्स को सुरक्षित रूप से स्टोर करता है. यह आपके लिए हर लॉगिन पर पासवर्ड अपने आप भर देता है. अब आपको बार-बार 'फॉरगेट पासवर्ड' पर क्लिक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. गूगल ने इसे नए एन्क्रिप्शन मानकों के साथ और भी सुरक्षित बना दिया है, जिससे आपकी जानकारी चोरी होने का खतरा कम हो जाता है.
गूगल पासवर्ड मैनेजर कैसे सेटअप करें?
1. अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं और गूगल चुनें.
2. वहां ऑटोफिल ऑप्शन पर जाएं और ऑटोफिल विद गूगल चुनें.
3. सुनिश्चित करें कि ‘ऑफर टू सेव पासवर्ड’ टॉगल ऑन हो. इससे नए अकाउंट बनाने पर गूगल आपको पासवर्ड सेव करने का ऑप्शन देगा.
4. समय-समय पर पासवर्ड चेकअप फीचर का उपयोग करें. यह आपको बताता है कि आपका कोई पासवर्ड लीक तो नहीं हुआ है या कमजोर तो नहीं है.
यह भी पढ़ें: ‘या तो नौकरी छोड़ो या फिर टेक्नोलॉजी अपनाओ’, Google का अपने कर्मचारियों को अल्टीमेटम
सुरक्षा को और मजबूत कैसे करें?
अपने गूगल अकाउंट पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर ऑन करें. इससे कोई बिना ओटीपी के आपके अकाउंट तक नहीं पहुंच पाएगा. पासवर्ड मैनेजर तभी काम करेगा जब आपके फोन पर पिन, पैटर्न या बायोमेट्रिक लॉक लगा हो. अपने गूगल अकाउंट का पासवर्ड मजबूत और यूनिक रखें, क्योंकि यही आपकी डिजिटल 'तिजोरी' की चाबी है.
यह भी पढ़ें: Google Alert: गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स को दी वॉर्निंग, मैलवेयर और स्पाईवेयर के खतरे की दी चेतावनी
गूगल पासवर्ड मैनेजर के मुख्य फायदे
1. यूनिक और मजबूत पासवर्ड्स: यह हर नए अकाउंट के लिए खुद पासवर्ड बनाता है.
2. सभी डिवाइस पर उपयोग: एक बार पासवर्ड सेव करने के बाद आप उसे फोन, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
3. फिशिंग हमलों से सुरक्षा: बार-बार पासवर्ड टाइप करने की जरूरत नहीं होती, जिससे फिशिंग और हैकिंग का खतरा कम हो जाता है.
यह भी पढ़ें: अब रास्ता नहीं, पूरी दुनिया दिखेगी 3D में! कमाल का है Google Maps का ये नया फीचर
क्यों जरूरी है डिजिटल सुरक्षा?
साइबर अपराधी दिन-ब-दिन ज्यादा हाई-टेक और स्मार्ट हो रहे हैं. ऐसे में हमारी सुरक्षा तकनीक भी उतनी ही एडवांस होनी चाहिए. गूगल पासवर्ड मैनेजर एक मुफ्त और भरोसेमंद टूल है जो हमारी मेहनत को आसान बनाता है और सुरक्षा को बढ़ाता है. अगर आप हर जगह एक ही पासवर्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह सबसे बड़ा खतरा है. अब समय आ गया है कि आप गूगल पासवर्ड मैनेजर की मदद से हर अकाउंट के लिए अलग पहचान बनाएं और डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाएं.
यह भी पढ़ें: Gmail में भी है WhatsApp जैसा डबल टिक फीचर; बस करना होगा छोटा सा सेटअप
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation



















