Responsive Scrollable Menu

Weekly Love Rashifal 6 To 12 April 2026: इस हफ्ते शुरू होगी नई लव स्टोरी या प्रेम में मिलेगा धोखा, टूटेगा दिल? पढ़ें 12 राशियों का लव राशिफल

Weekly Love Rashifal 6 To 12 April 2026: 6 अप्रैल से 12 अप्रैल के नए सप्ताह में वृषभ राशिवालों की एक नई प्रेम कहानी शुरू हो सकती है. वहीं मिथुन वालों को प्यार में चुनौतियां मिल सकती हैं. तुला वालों को लव लाइफ में थोड़ा सावधान रहना होगा. मीन वाले पार्टनर के साथ काई नासमझी न करें. देखें इस सप्ताह का अपना लव राशिफल.

Continue reading on the app

MP Nursing Recruitment 2026: नर्सिंग के 2646 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग के क्षेत्र में बंपर भर्ती निकाली गई है, जिसमें कुल 2646 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसके तहत नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पद भरे जाएंगे।

महत्वपूर्ण तारीखें
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, इसकी लिखित परीक्षा 15 मई 2026 से आयोजित की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने नर्सिंग से संबंधित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता हासिल की है। विस्तृत योग्यता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती तीसरी श्रेणी के नियमित पदों के लिए की जा रही है।

कैसे करें आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थी MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी गई है, जिससे उम्मीदवार आसानी से घर बैठे फॉर्म भर सकें।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: CSK के लिए अच्छी खबर, डेवाल्ड ब्रेविस की हो सकती है वापसी, एमएस धोनी पर भी आया बड़ा अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में लगातार तीन मैच हार चुकी है। सीजन की शुरुआत से पहले ही टीम लगातार इंजरी से जूझती नजर आई। एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस भी शुरुआती मैच नहीं खेल पाए। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, एमएस धोनी का अगले दो दिन में फिटनेस टेस्ट होगा और अगर इसे उन्होंने पास किया, तो वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वापसी कर सकते हैं। 

वहीं रविवार को आरसीबी के खिलाफ मैच के बीच बात करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि डेवाल्ड ब्रेविस भी अगले मैच में जहां तक वापसी करेंगे। ब्रेविस साइड स्ट्रेन के कारण पहले तीनों मैच से बाहर थे। वहीं एमएस धोनी को लेकर आई रिपोर्ट के अनुसार धोनी ने भी अगर फिटनेस टेस्ट पास किया तो 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपॉक में वह नजर आएंगे। 

वहीं सीएसके के लिए डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर भी एक अच्छी खबर आई है। ब्रेविस भी पिछले तीनों मैच नहीं खेले थे। हालांकि, वह टीम के साथ गुवाहाटी और बेंगलुरु गए थे लेकिन मैच में हिस्सा नहीं ले पाए, लेकिन अब कोच फ्लेमिंग ने गुड न्यूज दी है कि ब्रेविस अब जल्द वापसी कर सकते हैं। 

डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी पर फ्लेमिंग ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वह अगले मैच तक सही होंगे। हमारे पास पांच दिन का समय है अगले मैच से पहले। हम लगातार उनको लेकर बातचीत कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले पांच दिन में सब हमारी प्लानिंग के अनुकूल ही होगा। सीएसके के लिए ब्रेविस और धोनी की वापसी अगर होती है तो ये निश्चित ही लगातार तीन हार के बाद मरहम का काम करेगी।
Mon, 06 Apr 2026 17:07:18 +0530

  Videos
See all

Past Life Regression।आपका Present आपके आने वाले काल को कैसे प्रभावित करता है पूर्वजन्म?|Sanjiv Malik #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T11:34:48+00:00

Sanjay Nishad ने Congress पर हमला... कहा Indira के समय महिलाओं को नहीं मिली सुरक्षा | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T11:37:03+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान क्या हॉर्मुज को शील्ड के तौर पर इस्तेमाल करेगा?|#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T11:33:41+00:00

Arvind Kejriwal की अर्जी पर Delhi High Court अब 13th April 2026 को करेगा सुनवाई #delhi #excisecase #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T11:36:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers