Abhijit Dipke ने सुरक्षा में तैनात Police अधिकारी को हटाने की मांग की
छत्रपति संभाजीनगर, सात अगस्त कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संयोजक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को अपने आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक उपनिरीक्षक पर उनसे मिलने आने वाले लोगों को रोकने का आरोप लगाते उसे वहां से हटाने की मांग की। दीपके ने आरोप लगाया कि संबंधित पुलिस अधिकारी आगंतुकों के साथ ‘‘सख्त’’ व्यवहार करता है और उनके आवास पर आने-जाने वाले लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने तथा निगरानी करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने धमकियां मिलने और उनके आवास पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने का जिक्र करते हुए यह भी आरोप लगाया कि राज्य सीआईडी के सादे कपड़ों में तैनात कर्मी उनके घर के आसपास घूमते हैं और बाद में ‘हिट स्प्रे’ नाम के सोशल मीडिया समूह में इसकी जानकारी साझा करते हैं।
सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें कॉजपा संस्थापक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी से फोन पर और अपने आवास पर तैनात एक उपनिरीक्षक से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दीपके सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक को फटकार लगाते हुए और उसे अपने आवास की सुरक्षा ड्यूटी से हटाने की मांग करते हुए सुनाई देते हैं। एक वीडियो में सादे कपड़ों में मौजूद उपनिरीक्षक से दीपके कहते सुनाई देते हैं, ‘‘जब मैं लोगों को खुद अपने घर बुला रहा हूं तो उन्हें अंदर आने देने में क्या दिक्कत है?
आप दिल्ली पुलिस की तरह व्यवहार क्यों कर रहे हैं? आज तक कोई समस्या नहीं हुई। मैं आपको पहली बार देख रहा हूं।
पुलिस मुझे यह नहीं बताएगी कि मुझे किससे मिलना है और किससे नहीं।’’ दीपके (30) ने उपनिरीक्षक से कहा, ‘‘आप कृपया बाहर जाइए। मैं आपको अपने घर में नहीं चाहता।’’ उपनिरीक्षक की पहचान सुरेश के रूप में हुई है।
Iltija Mufti से श्रीनगर पुलिस ने 2 घंटे पूछताछ की, बोलीं- Article 370 पर बोलना मेरा अधिकार
श्रीनगर, सात अगस्त पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि वह पुलिस जांच में सहयोग करेंगी, लेकिन अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाना उनका अधिकार है। इल्तिजा से हाल ही में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस अधिकारी पर कथित हमले के सिलसिले में शुक्रवार को पूछताछ की गई। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ मंगलवार को पार्टी के प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस अधिकारी से कथित तौर पर मारपीट को लेकर मामला दर्ज किया गया था।
यह प्रदर्शन पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के विरोध में किया गया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 132, 121 और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को इल्तिजा को कोठीबाग थाने में बुलाया गया और उनसे लगभग दो घंटे तक पूछताछ की गई।
बाद में पत्रकारों से पीडीपी नेता ने कहा कि उन्होंने पुलिस से कहा कि वे जो कुछ भी जानना चाहते हैं, उसमें सहयोग करने में उन्हें खुशी होगी। उन्होंने कहा, अगर मेरे खिलाफ जांच होती है, तो मैं सहयोग करने को तैयार हूं। मैं पहली महिला या आखिरी कश्मीरी नहीं हूं, जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है।
इल्तिजा ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्तिगत मुद्दे के लिए नहीं, बल्कि हर कश्मीरी की ओर से है और यह गैरकानूनी नहीं है। उन्होंने कहा, अनुच्छेद 370 के बारे में बात करना मेरा कानूनी अधिकार है। एक भारतीय नागरिक के तौर पर मुझे अनुच्छेद 370 को बहाल करने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से संघर्ष करने का हक है।
मैं भारत सरकार को बताना चाहती हूं कि मैं जो कर रही हूं, वह गैर-कानूनी नहीं है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








.jpg)
