Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी आज कितने बजे मैदान पर उतरकर मचाएंगे तहलका? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक के बाद धमाकेदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. सीजन का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आएंगे. तो आइए जानते हैं कि ये मैच कितने बजे शुरू होगा और कितने बजे वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आएंगे?

वैभव सूर्यवंशी आज कितने बजे मैदान पर उतरेंगे?

4 अप्रैल, शनिवार को आईपीएल 2026 का पहला डबल हेडर होने वाला है. दोपहर में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा, तो वहीं शाम को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने आएंगी.

GT VS RR के बीच IPL 2026 का 9वां मैच होगा, जो शाम 7.30 बजे से शुरू होगा और टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी आपको 7 बजकर 30 मिनट पर एक्शन में नजर आ सकते हैं. यदि राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, तो वैभव आपको बल्लेबाजी करते दिखेंगे, वरना वह पहले फील्डिंग करते नजर आएंगे.

कहां देख सकेंगे LIVE स्ट्रीमिंग?

राजस्थान रॉयल्स का सामना आज गुजरात टाइटंस से होने वाला है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन के ब्रॉडकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. ऐसे में यदि आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स-1 और स्टार स्पोर्ट्स-2 का रुख कर सकते हैं. इसके अलावा एंग्लिश और हिन्दी कॉमेंट्री के लिए अलग चैनल मौजूद हैं, आप अपने अनुसार चैनल का चयन कर सकते हैं.

वहीं अगर आप लैपटॉप या मोबाईल पर जहां मर्जी बैठकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराईजर्स हैदराबाद मुकाबले का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको जियो हॉटस्टार एप को डाउनलोड करना होगा. इसका शुरुआती सब्स्क्रिप्शन 150 रुपये प्रति 3 महीने से शुरू हो जाता है. हालांकि स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए आपको प्रीमियम प्लान लेना होगा.

धमाकेदार अंदाज में वैभव ने की IPL 2026 की शुरुआत

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत की है. वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए पहले मैच में 305.88 की स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए थे. उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए थे. अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी वैभव से आरआर को ऐसी ही तूफानी पारी देखने को मिलने की उम्मीद रहेगी.

Vaibhav Suryavanshi के IPL रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल में 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 218.71 की स्ट्राइक रेट और 38 के औसत से 304 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक लगाया है और 2 अर्धशतक लगाए हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक के इतिहास में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स ने अब तक आपस में कुल 8 मैच खेले हैं. इस दौरान गुजरात की टीम को 6 मैचों में जीत मिली है, जबकि 2 मैचों में राजस्थन को जीत मिली है. गुजरात का हाईएस्ट स्कोर राजस्थान के खिलाफ 217 रना है, जबकि राजस्थान का हाईएस्ट स्कोर गुजरात के सामने 212 रन है.

ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स की जीत पर प्रीति जिंटा ने ऐसा क्या लिख दिया, जिसकी हर तरफ हो रही तारीफ, जमकर पोस्ट हो रहा वायरल

Continue reading on the app

धुरंधर 2 ने चकनाचूर किया बाहुबली 2 का 9 साल पुराना रिकॉर्ड, राणा दग्गुबाती ने दिया ऐसा रिएक्शन

Rana Daggubati Reaction on Dhurandhar 2: इस समय मूवी लवर्स के मुंह से एक ही फिल्म का नाम सुनने को मिल रहा है धुरंधर-धुरंधर! पिछले साल आदित्य धर (Aditya Dhar) की फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म धुरंधर ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. अब इसके बाद धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) फिल्म रिलीज हुई. इसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. वहीं, अपनी रिलीज के दो हफ्ते बाद इस फिल्म ने दुनियाभर से 1500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेज कर लिया है. वहीं. नोर्थ अमेरिका में भी अच्छी कमाई की. इसी के साथ इसने एस.एस राजामौली की बाहुबली 2 (Baahubali 2) फिल्म का भी रिकॉर्ड तोड़ा. अब इस रिकॉर्ड ब्रेकिंग अचीवमेंट पर एक्टर राणा डग्गुबती (Rana Daggubati) ने धुरंधर 2 को लेकर रिएक्शन दिया है. आइए विस्तार से जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है. 

धुरंधर 2 ने बाहुबली 2 का तोड़ा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि धुरंधर 2 ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ा था. ये नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. इससे पहले ये रिकॉर्ड बाहुबली 2 के पास था. इसने 2017 में नॉर्थ अमेरिका में 20.80 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया था. वहीं, करीब एक दशक के बाद धुरंधर 2 ने इतिहास रचा है. इसने यहां पर 24.39 करोड़ की कमाई की है. ये रिकॉर्ड 9 साल से बाहुबली के नाम था. लेकिन अब धुरंधर 2 ने इतिहास रचते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

क्या बोले राणा दग्गुबाती धुरंधर को लेकर?

बाहुबली 2 में भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले राणा डग्गुबती ने वैराइटी इंडिया संग बातचीत में कहा, 'यह अच्छी बात है. एक दशक बाद ऐसा हुआ. यह अभी भी बहुत बढ़िया है. मुझे लगता है कि हम अभी भी बस शुरुआत ही कर रहे हैं. आपके पास बाहुबली जैसी फिल्में होंगी. आपके पास धुरंधर जैसी फिल्में होंगी. आपके पास ये सभी फिल्में होंगी लेकिन जो फिल्म दिल के क्लोज होंगी, वह दूर तक लोगों के साथ जुड़ेगी. इस मामले कोरियाई  सिनेमा ने काफी हद तक सक्सेस पाई है.'

उन्होंने आगे कहा, 'कोरियाई लोगों ने अपने कल्चर से जुड़े किसी स्थानीय सब्जेक्ट को चुना और उसे दुनिया के सामने रखा. अमेरिका ने भी शुरुआत में यह बहुत की अच्छे तरीके से किया. आज इसका यही कारण है कि भारत में लोग इंडिया की हिस्ट्री से ज्यादा अमेरिका की हिस्ट्री के बारे में ज्यादा जानते हैं.'

ये भी पढ़ें: धुरंधर के 'हमजा' के सामने फिके पड़े सलमान-शाहिद, NMACC के इवेंट में रणवीर सिंह ने लूट ली पूरी लाइमलाइट

बाहुबली 2 को लेकर भी बोले दग्गुबाती

राणा दग्गुबाती ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बाहुबली में काम करने को लेकर बात की. जब उनसे पूछा गया कि इस फिल्म में उनके लिए सबसे ज्यादा थका देना वाला सीन कौन सा था. इस पर उन्होंने कहा था, 'एक सीन का नाम लेना तो बहुत मुश्किल है क्योंकि इस फिल्म को बनाने के दौरान इसका सफर बहुत चुनौतीपूर्ण और डिमांडिंग था.' उन्होंने आगे कहा कि हमने इस फिल्म की शूटिंग करीब 6 साल तक की. इसलिए एक सीन का नाम लेना मुश्किल होगा क्योंकि उस वक्त हम खुद यह सीख रहे थे कि इतनी भव्य फिल्म आखिर कैसे बनाई जाए. 

धुरंधर 2 फिल्म के बारे में

धुरंधर 2 आदित्य धर (Aditya Dhar) की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसका प्रीक्वल पिछले साल दिसंबर में आया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की थी. इसमें रणवीर सिंह ने हमजा नाम के स्पाई का किरदार निभाया था जो पड़ोसी मुल्क में आतंक का खात्मा करता है. इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), आर.माधवन (R. Madhavan) और सारा अर्जुन (Sara Arjun) भी अहम भूमिका में हैं. 

ये भी पढ़ें: 4000 करोड़ में बनी 'Ramayana' को ऑफर हुई 700cr की ओटीटी डील, मेकर्स ने फिर भी किया रिजेक्ट, जानिए क्या है वजह?

Continue reading on the app

  Sports

ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते पर बात करते नजर आए अभिषेक बच्चन, बोले ‘मैं ऐसी शादी में नहीं रहना चाहता…’

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की गिनती बॉलीवुड के सुर्खियों में बने रहने वाले कपल्स में होती है। इन दोनों के बारे में कई मर्तबा यह जानकारी सामने आ चुकी है कि ये अलग होने वाले हैं या फिर अलग-अलग घरों में रह रहे हैं। हालांकि, हर बार साथ नजर आकर और एक दूसरे … Sat, 04 Apr 2026 13:01:43 GMT

  Videos
See all

Bnei Brak में हमले से दहल गया इजराइल! | #Shorts #BneiBrak #IsraelUnderAttack #IranMissileStrike #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T07:36:04+00:00

मुंबई की खातून के मज़हबी ड्रामे का वीडियो हुआ वायरल | Land Jihad #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T07:46:59+00:00

Bihar illegal liquor case: जहरीली शराब ले रही जान..आखों की रोशनी गायब | Motihari | Police Raid #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T07:38:52+00:00

Iran Israel America War : युद्ध में US के 365 सैनिक घायल-पेंटागन | Iran-Israel US Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T07:36:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers