4000 करोड़ में बनी 'Ramayana' को ऑफर हुई 700cr की ओटीटी डील, मेकर्स ने फिर भी किया रिजेक्ट, जानिए क्या है वजह?
Ramayana OTT Deal: इंडियन सिनेमा की मोस्टअवेटेड ‘रामायण’ (Ramayana) फिल्म इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, इसने जहां एक तरफ दर्शकों में एक्साइटमेंट बढ़ाई, वहीं दूसरी ओर कुछ सवाल भी खड़े कर दिए. बड़े बजट, दमदार स्टारकास्ट और इंटरनेशनल लेवल की टीम के साथ बन रही इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर रामायण के मेकर्स को 700 करोड़ रुपये की ओटीटी डील ऑफर हुई है लेकिन इसके प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) ने इसे रिजेक्ट कर दिया है. इस खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. आइए जानते हैं उन्होंने इतनी बड़ी डील के लिए क्यों मना किया?
अब तक का सबसे बड़ा ओटीटी ऑफर
दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के मेकर्स को ओटीटी राइट्स के लिए करीब 700 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. यह दावा फिल्मी पोर्टल Bollywood Hungama की एक रिपोर्ट में किया गया है, जिसमें एक सोर्स के हवाले से बताया गया कि प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा को यह ऑफर दोनों पार्ट्स के लिए मिला था. 700 करोड़ का ऑफर अब तक का सबसे बड़ा था, लेकिन टीम को लगा कि फिल्म की कीमत इससे कहीं ज्यादा है. हालांकि, यह जानकारी ऑफिशियली मेकर्स की तरफ से कन्फर्म नहीं की गई है.
जानिए क्या है वजह?
रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स को भरोसा है कि ‘रामायण’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक लेगेसी प्रोजेक्ट है, जो आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा. इसी वजह से वे ओटीटी डील के लिए करीब 1000 करोड़ रुपये की उम्मीद कर रहे हैं. सोर्स के मुताबिक इतने बड़े बजट और ग्लोबल अपील को देखते हुए 1000 करोड़ की डील वाजिब मानी जा रही है. साथ ही मेकर्स थिएटर, सैटेलाइट और इंटरनेशनल मार्केट से भी बड़ी कमाई की योजना बना रहे हैं.
मेकर्स की है अलग प्लानिंग
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि मेकर्स एक खास प्लानिंग पर काम कर रहे हैं. संभावना है कि वे पहले पार्ट के राइट्स अलग से बेचें और दूसरे पार्ट को बाद के लिए रोक कर रखें. इससे फिल्म की वैल्यू और बढ़ सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रामायण के मेकर्स सही समय और सही प्लेटफॉर्म का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें ज्यादा फायदा मिल सके. बता दें कि इस तरह की टैक्टिक्स धुरंधर फिल्म के मेकर्स ने भी अपनाई थी.
टीजर को मिला-जुला रिस्पॉन्स
हाल ही में रिलीज हुए टीजर को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. फिल्म में रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में लुक चर्चा में रहा, लेकिन वीएफएक्स और कुछ कैरेक्टर्स को लेकर आलोचना भी हुई. वहीं, ऑस्कर विनर्स हंस जिमर (Hans Zimmer) और ए आर रहमान (A.R Rahman) का म्यूजिक काफी पसंद किया गया. कई लोग यह भी कह रहे हैं कि यह सिर्फ टीजर है और असली सरप्राइज फिल्म रिलीज के वक्त देखने को मिलेगा.
दो पार्ट में होगी रामायण फिल्म
‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी. पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा. फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी (Sai Pallavi) यश (Yash), सनी देओल (Sunny Deol) और रवि दुबे (Ravi) जैसे कलाकार नजर आएंगे. इतने बड़े बजट और स्केल के साथ यह फिल्म इंडियन सिनेमा के इतिहास में नया चैप्टर लिखने की तैयारी में है.
धुरंधर के 'हमजा' के सामने फिके पड़े सलमान-शाहिद, NMACC के इवेंट में रणवीर सिंह ने लूट ली पूरी लाइमलाइट
Bollywood Celebs at NMACC: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर को 3 अप्रैल को तीन साल पूरे हो गए. ऐसे में अंबानी परिवार ने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें बॉलीवुड से लेकर कई बड़ी हस्तियों ने पहुंचकर रात की रौनक बढ़ाई. सलमान खान, संजय दत्त से लेकर शाहिद कपूर तक हर कोई इस पार्टी में पहुंचा. लेकिन जिसने अपने स्वैग से सुर्खियां बटोरीं वो हैं धुरंधर के हमजा यानि रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अब सोशल मीडिया पर बस रणवीर के लुक की चर्चा हो रही है.
NMACC में पहुंचे ये बॉलीवुड सेलेब्स
NMACC की तीसरी एनिवर्सरी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला. सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इस दौरान ब्राउन सूट पहनकर पहुंचे थे. एक्टर का अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. वहीं, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ब्लैक शेरवानी तो काजोल (Kajol) अपने फॉर्मल लुक में बेहद शानदार लग रहे थे. इस सेलिब्रेशन में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपनी पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) का हाथ थामकर पार्टी में पहुंचे. जहां ब्लैक आउटफिट में एक्टर डैशिंग लगे तो वहीं मीरा राजपूत भी पिंक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं.
रणवीर सिंह ने लूट ली लाइमलाइट
इस पूरे इवेंट में जैसे ही धुरंधर स्टार रणवीर सिंह ने एंट्री ली, तो बाकी सब उनके सामने फिके नजर आए. इस दौरान एक्टर की चाल-ढाल से लुक तक सब बदला नजर आया. रणवीर ने ब्लैक कलर का बंदगला सूट पहना था, जिसमें वो काफी ज्यादा रॉयल लग रहे थे. उन्होंने अपने लुक को एक स्टड ईयररिंग और टिंटेड ग्लासेस के साथ कंप्लीट किया था. एक्टर के आते ही, पैप्स जोर-जोर से चिल्लाने लगे और उन्हें कभी हमजा तो कभी जसकीरत कहकर बुलाने लगे.
साथ नहीं दिखीं रणवीर की मस्तानी
NMACC के इस सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अकेले ही पहुंचे थे. उनके साथ उनकी मस्तानी यानि पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नजर नहीं आईं. वहीं धुरंधर और धुरंधर 2 की सुपर सक्सेस के बाद रणवीर सिंह का बदला लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. एक्टर को कोई 'बॉलीवुड का धुरंधर!', कोई 'हैंडसम' तो कोई उनकी मुस्कान को 'सुकून' देने वाला बता रहा है.
सिड-कियारा ने भी जीता फैंस का दिल
रणवीर सिंह के अलावा नीता अंबानी की पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra ) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की जोड़ी ने भी फैंस को दिल जीत लिया. जहां एक्ट्रेस पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा व्हाइट कुर्ते-पजामे में पहुंचे थे. कपल का जब से बच्चा हुआ है वो साथ में ऐसे कम ही नजर आते हैं. ऐसे में फैंस उन्हें साथ देख काफी खुश हुए. वहीं, इवेंट में अनन्या पांडे, जेनिलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, काजोल, संजय दत्त जैसे सितारों को भी देखा गया.
ये भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव बने 'रहमान डकैत', धुरंधर के पॉपुलर गाने के स्टेप्स को क्रिकेटर ने किया कॉपी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















