बच्चेदानी में खराबी के क्या संकेत हैं? ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से कराएं जांच
Uterus Problem: बच्चेदानी में खराबी आगे चलकर गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है. इसलिए शरीर के संकेतों को समझना बहुत जरूरी है. अगर आपको कोई भी असामान्य लक्षण दिखे तो टेस्ट जरूर करवाएं.
The post बच्चेदानी में खराबी के क्या संकेत हैं? ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से कराएं जांच appeared first on News24 Hindi.
Aaj Ka Panchang 04 April 2026: वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि आज, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें पंचांग
Aaj Ka Panchang 04 April 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 04 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग क्या होगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
तारीख- 04 अप्रैल 2026
वार- शनिवार
तिथि - वैशाख कृष्ण द्वितीया सुबह 10 बजकर 09 मिनट तक रहेगी उसके बाद तृतीया होगी
नक्षत्र- स्वाति नक्षत्र शाम 09 बजकर 35 मिनट तक रहेगा उसके बाद विशाखा नक्षत्र होगा.
योग- हर्षण और वज्र योग
करण- गर, वणिज और विष्टि करण
दिशा शूल- पूर्व दिशा
दिशा शूल उपाय- तिल या चना खाकर निकलें
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होगा.
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 6 बजकर 11 पर हुआ है.
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 33 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय- 04 अप्रैल शाम 08.51 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 05 अप्रैल को सुबह 07.54 मिनट पर होगा.
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04.43 मिनट से 05.31 मिनट तक.
अमृत काल- सुबह 11.58 मिनट से दोपहर 01.43 मिनट तक.
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12.05 बजे से दोपहर 12.54 मिनट तक.
आज का अशुभ समय
राहुकाल सुबह 09 बजे से सुबह 10 बजकर 30 तक रहेगा. यम गण्डक दोपहर 02.02 बजे से दोपहर 03.34 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 06.20 बजे से सुबह 07.52 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त सुबह 07.58 मिनट से सुबह 08.48 मिनट तक.
आपका दिन मंगलमय हो.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 03 April 2026: आज का पंचांग क्या कहता है? पढ़ें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
News Nation




















