उज्जैन में बनेगा जजों के लिए हाईटेक गेस्ट हाउस, 18.66 करोड़ होंगे खर्च, इन सुविधाओं से होगा लैस
उज्जैन में जजों के लिए एक आधुनिक गेस्ट हाउस बनाया जाने वाला है। बीते दिन इस प्रोजेक्ट का भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत भी उज्जैन पहुंचे थे।
बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को जब उज्जैन पहुंचे तो सबसे पहले प्रशांति धाम के पास स्थित नगर निगम भवन पहुंचे। यहां हथकरघा दिवस के अवसर पर उन्होंने महिलाओं से मुलाकात की। इसके बाद वो गेस्ट हाउस के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
18.66 करोड़ की लागत से बनेगा गेस्ट हाउस
जब चीफ जस्टिस सूर्यकांत मौके पर पहुंचे तो सीएम यादव ने पुष्प कुछ भेंट कर उनका सम्मान किया। इसके बाद दोनों ने कार्यक्रम स्थल पर पूजन पाठ कर भूमि पूजन की प्रक्रिया को पूरा किया। बता दें कि 18.66 करोड रुपए की लागत से यह गेस्ट हाउस बनाया जा रहा है।
उज्जैन में न्यायिक अधोसंरचना को मिलेगा नया आयाम ⚖️
सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायाधिपति सूर्यकांत एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लगभग ₹18.66 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक न्यायाधीश अतिथि गृह का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।#Ujjain #JudicialInfrastructure pic.twitter.com/aLReXg1pPo
— Collector Ujjain (@collectorUJN) August 7, 2026
मिलेगी ये सुविधा
जजों के लिए बनाए जा रहे हैं इस विशेष गेस्ट हाउस में 15 सुइट रूम, चार वीआईपी रुम और 10 अलग-अलग कमरे बनाए जाएंगे। 3820 वर्ग मीटर क्षेत्र में जी+2 मंजिला भवन बनाया जाने वाला है। भूमि पूजन के इस मौके पर मुख्यमंत्री और CJI के साथ सुप्रीम कोर्ट के जज विक्रम नाथ, हाई कोर्ट जस्टिस विवेक रूसिया, जस्टिस एससी शर्मा, संजीव सचदेवा और विवेक अग्रवाल सहित कई जज शामिल हुए।
हाथकरघा क्षेत्र को नई गति, महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ किया। केंद्र में महिलाओं को प्रशिक्षण देकर घर पर ही चरखा चलाकर रोजगार एवं ₹15–20 हजार तक मासिक आय के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।#Ujjain pic.twitter.com/g9JArIxgbx
— Collector Ujjain (@collectorUJN) August 7, 2026
बुनकर और हितग्राहियों से की बातचीत
गेस्ट हाउस के भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री प्रशांति धाम स्थित नगर निगम भवन पहुंचे। यहां उन्होंने बुनकरों और हितग्राहियों से मुलाकात की। बता दें किप्रशांति धाम के पास इंदौर रोड पर स्थित कौशल एवं तकनीक विकास योजना के अंतर्गत हैंडलूम सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाया गया है। जिसका शुभारंभ भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपस्थित महिलाओं से चर्चा कर हथकरघा उद्योग के बारे में जानकारी ली। प्रशिक्षण केंद्र पर वो चरखा चलाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सीएम ने कहा कि ट्रेनिंग सेंटर पर निरंतर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग रोजगार हासिल कर सकें।
Breaking News: जयपुर में फैक्ट्रियों पर लगा ताला! | Jaipur Factory | Action On Pollution
Breaking News: जयपुर में फैक्ट्रियों पर लगा ताला! | Jaipur Factory | Action On Pollution राजस्थान की राजधानी जयपुर (सांगानेर व आसपास के क्षेत्रों) में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और स्थानीय प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक फैक्ट्रियों को सील कर दिया है! #JaipurNews #PollutionControl #SanganerFactorySealed #RajasthanNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Republic Bharat









