Responsive Scrollable Menu

CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स की दमदार जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर में 5 विकेट से हराया

CSK vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया. यह मुकाबला चेन्नई के घरेलू मैदान (एम ए चिदंबरम स्टेडियम) पर खेला गया, जहां पंजाब ने 210 रन के बड़े लक्ष्य को 18.4 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ पंजाब ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि चेन्नई को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी.

पंजाब ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी

आपको बता दें कि मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने शानदार 73 रन (43 गेंद) की पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने 28 रन, सरफराज खान ने तेज 32 रन (12 गेंद) और शिवम दुबे ने नाबाद 45 रन (27 गेंद) बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया. आखिरी ओवरों में बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए, जिससे चेन्नई एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही. पंजाब की गेंदबाजी की बात करें तो विजय कुमार वैशाक ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल और जेवियर बार्टलेट को एक-एक विकेट मिला.

पंजाब ने 210 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल

210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद शानदार रही. प्रियांश आर्या और प्रभसिमरण सिंह ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की. प्रियांश ने सिर्फ 11 गेंदों में 39 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई, जबकि प्रभसिमरण ने 43 रन (34 गेंद) बनाए. मिडिल ऑर्डर में कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली और 29 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी ने टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. अंत में पंजाब ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया. चेन्नई की गेंदबाजी में मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके. यह जीत पंजाब के लिए खास रही, क्योंकि उसने चेन्नई के खिलाफ लगातार चौथी जीत दर्ज की और चेपॉक में चेन्नई की हार का सिलसिला भी जारी रखा.

प्रियांश को मिला प्लयेर ऑफ द मैच

इस मुकाबले में प्रियांश आर्या को धमाकेदार पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 11 बॉल में 3 चौके और 4 छक्कों के साथ 39 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 354.54 का रहा, उन्होंने पंजाब की चेन्नई पर जीत में अहम भूमिका निभाई. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.

यह भी पढ़ें- CSK vs PBKS: विस्फोटक पारी खेलने के बावजूद क्यों नहीं मिला आयुष म्हात्रे को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड

Continue reading on the app

CSK vs PBKS: विस्फोटक पारी खेलने के बावजूद क्यों नहीं मिला आयुष म्हात्रे को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड

CSK vs PBKS : चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के 7वां मुकाबला में चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इस मुकाबले में सीएसके ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे. वहीं पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस मैच में 73 रनों की धमाकेदार पारी खेलने वाले आयुष म्हात्रे को प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया.

इस खिलाड़ी को मिला प्लयेर ऑफ द मैच

इस मुकाबले में प्रियांश आर्या को धमाकेदार पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 11 बॉल में 3 चौके और 4 छक्कों के साथ 39 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 354.54 का रहा, उन्होंने पंजाब की चेन्नई पर जीत में अहम भूमिका निभाई. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.

आयुष म्हात्रे ने खेली तूफानी पारी 

इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीता और चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बैटिंग करने को कहा, इसके बाद जब संजू सैमसन 7 रन बनाकर आउट हो गए तो आयुष म्हात्रे क्रीज पर आए. उन्होंने 29 बॉल में 4 चौके और 4 छ्क्कों के साथ 50 रन बनाकर इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का अपना दूसरा अर्धशतक जड़ दिया. आयुष म्हात्रे 43 बॉल में 6 चौके और 5 छ्क्कों के साथ 73 रनों की पारी खेली. लेकिन वो प्रियांश आर्य से मात खा बैठे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड नहीं मिला.

इस मैच में जीत के साथ पंजाब किंग्स प्वाइंट टेबल में नंबर 1 पर पहुंच गई है. उसके 2 मैच में 2 जीत के साथ 4 प्वाइंट्स हो गए हैं. अब वो सबसे ऊपर प्वाइंट्स टेबल में मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें : 'कुछ तो सम्मान दो, नहीं तो मैं चला...' वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर का कई सालों बाद छलका दर्द, जानिए भावुक होकर क्या कहा?

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में CSK ने पहली बार देखा ऐसा दिन

IPL 2026, CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 के 7वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का आमना-सामना हुआ. इस मैच में पंजाब किंग्स ने 200+ रन का टारगेट चेज करके एक ऐतिहासिक जीत हासिल की. Fri, 03 Apr 2026 23:26:44 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | अशोक खरात केस में बड़ी खबर #ashokkharat #ytshorts #chakraview #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T19:49:38+00:00

Earthquake Breaking News: भूकंप से कांप गई कई राज्यों की धरती! #earthquakenews #delhi #jammukashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T19:50:32+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi |ईरान के करज में बड़ा हमला ! #iranattack #irannews #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T19:58:46+00:00

Search and rescue operation under way after US fighter jet shot down over Iran | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T19:49:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers