Responsive Scrollable Menu

Nabil Gabol: 'धुरंधर' की वजह से बौखलाए पाकिस्तानी नेता! बोले- 'मैं दाऊद इब्राहिम से कभी नहीं मिला', जानें पूरा मामला

Dhurandhar Movie: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' जहां बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, वहीं इसके किरदारों पर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। फिल्म में राकेश बेदी के निभाए गए ‘जमील जमाली’ के किरदार को पाकिस्तानी नेता नबील गबोल से जोड़ा जा रहा है। ये बात उन्होंने खुद कही थी कि फिल्म में उनका किरदार दिखाया गया। हालांकि जब धुरंधर का सीक्वल आया तो उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई, क्योंकि आखिर में वो किरदार भारतीय स्पाई निकलता है। 

अब नबील गाबोल का मानना है कि यह किरदार उनसे प्रेरित है, लेकिन फिल्म में दिखाए गए कई पहलुओं से वह सहमत नहीं हैं।

‘दाऊद इब्राहिम से कभी नहीं मिला’

एक इंटरव्यू के दौरान नबील गबोल से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से मुलाकात की है। इस पर उन्होंने साफ कहा कि वह कभी उनसे नहीं मिले और न ही उन्हें यह पता है कि दाऊद कराची में रहते हैं या नहीं।

गाबोल ने कहा, “मीडिया और फिल्म में दिखाया गया है कि वह कराची के क्लिफ्टन इलाके में रहते हैं, जो मेरे घर से करीब 200 मीटर दूर है। लेकिन मैंने उन्हें कभी देखा नहीं और न ही उनके बारे में कुछ सुना है।”

फिल्म की कहानी पर भी उठाए सवाल

धुरंधर 2 में दाऊद इब्राहिम को एक बीमार और बिस्तर पर पड़े शख्स के रूप में दिखाया गया है, जो पर्दे के पीछे से सब कुछ कंट्रोल करता है। फिल्म के एक सीन में यह भी दिखाया गया है कि ‘जमील जमाली’ के जहर देने के बाद उसकी हालत बिगड़ती है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गबोल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि असल में ऐसा कुछ हुआ भी है या नहीं। उन्होंने फिल्म की इस प्रस्तुति पर सवाल उठाते हुए इसे महज एक सिनेमाई कल्पना बताया।

फिल्म को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

वहीं दूसरी ओर, धुरंधर 2 को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जो एक अंडरकवर भारतीय एजेंट का किरदार निभाते हैं। वहीं जमील का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी भी छा गए हैं। 

फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। अब तक फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से कई अधिक की कमाई की है। 

Continue reading on the app

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस BJP में शामिल: बंगाल विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी; कोलकाता की सीटों पर टिकी नजरें

Tennis Legend Leander Paes joins BJP: टेनिस के मैदान पर 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले लिएंडर पेस ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार मौजूद रहे। पेस का पार्टी में आना बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले भाजपा के लिए एक बड़ा 'बूस्टर डोज' माना जा रहा है।

बंगाल में क्या होगा पेस का असर?
लिएंडर पेस की छवि एक 'क्लीन' और ग्लोबल आइकन की है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कोलकाता और उसके आसपास के शहरी इलाकों में पेस का गहरा प्रभाव है। उनके आने से भाजपा को शहरी मध्यम वर्ग, युवाओं और खेल प्रेमियों को अपनी ओर खींचने में मदद मिल सकती है। भाजपा उन्हें कोलकाता की किसी महत्वपूर्ण सीट से मैदान में उतार सकती है।

कौन हैं लिएंडर पेस?
लिएंडर पेस भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह सात ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाले दुनिया के इकलौते टेनिस खिलाड़ी हैं। पेस ने अपने करियर में 8 पुरुष डबल्स और 10 मिक्स्ड डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। साल 2024 में उन्हें 'इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम' में भी शामिल किया गया था।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 का शेड्यूल
पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। इस बार मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और उभरती हुई भाजपा के बीच काफी कड़ा माना जा रहा है।

दूसरे चरण में हो सकती है पेस की अग्निपरीक्षा
लिएंडर पेस जिस क्षेत्र (कोलकाता/शहरी बंगाल) से प्रभाव रखते हैं, वहां दूसरे चरण में मतदान होना है। 29 अप्रैल को कोलकाता, हावड़ा, हुगली और उत्तर व दक्षिण 24 परगना जैसे जिलों में वोटिंग होगी। भाजपा को उम्मीद है कि पेस के नाम का जादू इन सीटों पर पार्टी को बढ़त दिलाएगा। फिलहाल पेस बंगाल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

शतक से शुरू, शतक पर अंत... भारत का वो इकलौता बल्लेबाज, जिसका रिकॉर्ड 'अमर' है

Mohammad Azharuddin: मोहम्मद अजहरुद्दीन भारतीय क्रिकेट इतिहास के महानतम कप्तानों में से एक माने जाते हैं. कप्तानी के साथ-साथ उन्होंने बल्लेबाजी में कई ऐसे कीर्तिमान बनाए, जब आज भी कायम है. हालांकि, उनके करियर का अंत विवादस्पद रहा, लेकिन फिर भी सुनहरे अक्षरों में उनका नाम भारतीय क्रिकेट में अंकित है. Mon, 6 Apr 2026 16:33:15 +0530

  Videos
See all

Sanjay Nishad ने Congress पर हमला... कहा Indira के समय महिलाओं को नहीं मिली सुरक्षा | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T11:37:03+00:00

Past Life Regression।आपका Present आपके आने वाले काल को कैसे प्रभावित करता है पूर्वजन्म?|Sanjiv Malik #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T11:34:48+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान क्या हॉर्मुज को शील्ड के तौर पर इस्तेमाल करेगा?|#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T11:33:41+00:00

Punjab सरकार ने बिजली में क्रांतिकारी सुधार किए, 600 यूनिट मुफ्त बिजली से बिल ‘ज़ीरो’ |Bhagwant Mann #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T11:41:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers