Responsive Scrollable Menu

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस BJP में शामिल: बंगाल विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी; कोलकाता की सीटों पर टिकी नजरें

Tennis Legend Leander Paes joins BJP: टेनिस के मैदान पर 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले लिएंडर पेस ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार मौजूद रहे। पेस का पार्टी में आना बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले भाजपा के लिए एक बड़ा 'बूस्टर डोज' माना जा रहा है।

बंगाल में क्या होगा पेस का असर?
लिएंडर पेस की छवि एक 'क्लीन' और ग्लोबल आइकन की है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कोलकाता और उसके आसपास के शहरी इलाकों में पेस का गहरा प्रभाव है। उनके आने से भाजपा को शहरी मध्यम वर्ग, युवाओं और खेल प्रेमियों को अपनी ओर खींचने में मदद मिल सकती है। भाजपा उन्हें कोलकाता की किसी महत्वपूर्ण सीट से मैदान में उतार सकती है।

कौन हैं लिएंडर पेस?
लिएंडर पेस भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह सात ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाले दुनिया के इकलौते टेनिस खिलाड़ी हैं। पेस ने अपने करियर में 8 पुरुष डबल्स और 10 मिक्स्ड डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। साल 2024 में उन्हें 'इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम' में भी शामिल किया गया था।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 का शेड्यूल
पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। इस बार मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और उभरती हुई भाजपा के बीच काफी कड़ा माना जा रहा है।

दूसरे चरण में हो सकती है पेस की अग्निपरीक्षा
लिएंडर पेस जिस क्षेत्र (कोलकाता/शहरी बंगाल) से प्रभाव रखते हैं, वहां दूसरे चरण में मतदान होना है। 29 अप्रैल को कोलकाता, हावड़ा, हुगली और उत्तर व दक्षिण 24 परगना जैसे जिलों में वोटिंग होगी। भाजपा को उम्मीद है कि पेस के नाम का जादू इन सीटों पर पार्टी को बढ़त दिलाएगा। फिलहाल पेस बंगाल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

Continue reading on the app

Terrorist Shabbir Ahmed: कालकाजी-लोटस समेत 'लश्कर' के निशाने पर ये फेमस टेंपल, आतंकी शब्बीर अहमद का बड़ा खुलासा

Lashkar Terrorist Shabbir Ahmed: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीते दिन लश्कर के एक खूंखार आतंकी शब्बीर अहमद के गिरफ्तार कर लिया था। शब्बीर की गिरफ्तारी से लश्कर‑ए‑तैयबा के एक खतरनाक बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश हो गया था, जिसका मास्टरमाइंड शब्बीर अहमद लोन था। पूछताछ में शब्बीर ने कई बड़े खुलासे किए हैं। शब्बीर ने पुलिस को बताया कि उसने दिल्ली के फेमस कालका जी मंदिर, लोटस टेंपल और छतरपुर मंदिर की रेकी करके पाक हैंडलर्स को भेजी थी। 

आतंकी ने बताया कि टेंपल के अलावा  दिल्ली का पॉश कनॉट प्लेस भी उनके निशाने पर था। शब्बीर ने बताया कि उसने कनॉट प्लेस के भीड़ भाड़ वाले मार्केट की भी रेकी करवाई थी। शब्बीर का कहना है कि  ISI और लश्कर बांग्लादेश में TRF जैसा आतंकी संगठन बनाने की फिराक में हैं।

पाकिस्तानी  खुफिया एजेंसी ISI और लश्कर के टॉप आतंकी बांग्लादेश में TRF की तरह नया आतंकी संगठन बनाने की योजना बनाने में जुटे हुए हैं।  बता दें कि सेंट्रल एजेंसी के इनपुट पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है।   

बताया जा रहा है कि देश के अलग-अलग एरिया से करीब  8 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।   दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु के तिरुप्पुर से आतंकियों को दबोचा गया है। पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड शब्बीर अहमद लोन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि समय रहते शब्बीर की गिरफ्तारी से बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई है।   

जनपथ मेट्रो स्टेशन पर लगे संदिग्ध पोस्टर

बता दें कि पिछले महीने 8 फरवरी 2026 को दिल्ली के जनपथ मेट्रो स्टेशन पर कुछ संदिग्ध पोस्टर लगाए जाने की सूचना सामने आई थी। इन पोस्टरों में पाकिस्तान समर्थक नारे, कश्मीर से जुड़े भड़काऊ संदेश और मारे गए आतंकी बुरहान वानी की तस्वीरें थीं। पोस्टर में उर्दू में कुछ मैसेज भी लिखे थे, जिनका मतलब था 'हम पाकिस्तानी हैं, पाकिस्तान हमारा है' और 'कश्मीरी एकजुटता दिवस', जांच में पता लगा है कि ऐसे पोस्टर दिल्ली के कई इलाकों में भी देखे गए हैं। 

पहले भी हुए आतंकी गिरफ्तार 

मामले की गंभीरता को देखते हुए केस स्पेशल सेल को ट्रांसफर किया गया। स्पेशल सेल की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज, ह्यूमन इंटेलिजेंस और डिजिटल डेटा के माध्यम से नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया। इन पोस्टरों का कनेक्शन कोलकाता से मिला, जहां पर 15 फरवरी को  रेड डालकर उमर फारूक और रोबिउल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों इस मॉड्यूल के अहम सदस्य थे।

तमिलनाडु के तिरुप्पुर में 21 फरवरी को एक साथ कई जगहों पर छापेमारी कर 6 और आतंकियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से  7 बांग्लादेशी नागरिक थे, जो अवैध तरीके से भारत में घुसे थे। मुख्य आरोपी उमर फारूक ने मार्च 2025 में शब्बीर अहमद लोन से कनेक्शन की बात मंजूर की थी। वहीं 9 मार्च 2026 को स्पेशल सेल ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली के गाजीपुर नाले के पास से गिरफ्तार कर लिया था।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: देवदत्त ने बताया कि वो कैसे कर पा रहे है इतनी जबरदस्त पॉवर हिटिंग

नई दिल्ली. देवदत्त ने आईपीएल के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 61 रन बनाने के बाद रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 50 रन बनाए. आरसीबी ने यह मैच 43 रन से जीता. देवदत्त ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर मुझे इस मुकाम तक पहुंचने में मदद मिली. बल्लेबाजी में बदलाव करना आसान नहीं था क्योंकि क्रिकेट के इस प्रारूप के लिए मुझे अपनी बुनियाद को पूरी तरह से बदलना पड़ा. Mon, 6 Apr 2026 18:49:50 +0530

  Videos
See all

PM Modi On BJP Foundation Day:स्थापना दिवस पर PM Modi का बड़ा संदेश | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T13:44:42+00:00

NKP | Sushant Sinha: क्या ट्रंप का ईरान पर जीत का दावा सच ?| Iran War | Donald Trump | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T13:40:02+00:00

NKP |Sushant Sinha: ईरान युद्ध में अमेरिका ने उडाये इतने पैसे ! | Iran War | Donald Trump | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T13:40:00+00:00

LPG Crisis: मोगा जिले के किसान निर्मल सिंह 2011 से ले रहे हैं बायोगैस का सहारा | Punjab News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T13:37:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers