CSK vs PBKS मैच का क्या रहा टर्निंग प्वाइंट, जिसके चलते पंजाब के खिलाफ चेन्नई के हाथों से फिसली जीत
CSK vs PBKS : चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 7वां मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में सीएसके ने जीत के लिए पंजाब को 210 रनों का लक्ष्य दिया था. इस मैच को कप्तान श्रेयस अय्यर की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत पंजाब ने आसानी से 5 विकेट से जीत लिया. लेकिन इस मैच का टर्निंग प्वाइंट क्या रहा, आइए आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं.
क्या रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट
इस मैच का 14वां ओवर नूर अहमद डालने के लिए आए. इस ओवर की पहली गेंद उन्होंने नेहल वढेरा को डाली. उन्होंने बॉल को खेला और एक रन के लिए भाग गए. बॉल सीधे शिवम दुबे के हाथ में गई और उन्होंने बॉल को नॉन स्ट्राइकर की ओर फेंक दिया. लेकिन तब तक वढेरा वहां पहुंच चुके थे. लेकिन अगर दुबे विकेटकीपर की ओर थ्रो करते तो शायद श्रेयस अय्यर आउट हो सकते थे. ऐसे में अय्यर का रन आउट मिस करना मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा, जिसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों से मैच फिसल गया.
SARPANCH KA PUNCH! ????❤️????@ShreyasIyer15 joins the party with a couple of MAXIMUMS! ????#TATAIPL 2026 | #CSKvPBKS | LIVE NOW ???? https://t.co/V7g8urYvEn pic.twitter.com/mFjAJGLMD3
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 3, 2026
इस मुकाबले में एक समय नूर अहमद के ओवर में प्रभसिमरन सिंह दो रन पूरे करने के चक्कर में सरफराज खान के थ्रो से रन आउट हो गए. उनका विकेट 9वें ओवर की पांचवी बॉल पर गिरा. तब टीम का स्कोर 19 रन था. इसके बाद अंशुल कंबोज ने कूपर कॉलनी 36 को 12वें ओवर की पांचवी बॉल पर आउट किया. इन दोनों बड़े विकटों के बाद अगर कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट भी सीएसके हासिल कर लेती तो शायद वो इस मैच को जीत सकती थी.
Yes...No...Yes...No and GONE????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2026
A total mix-up in the middle as Prabhsimran Singh is run out ☝️
Crucial breakthrough for #CSK ????
Updates ▶️ https://t.co/riWrE2EZiF#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvPBKS pic.twitter.com/OOAeYhhq1f
कप्तान अय्यर ने छीनी चेन्नई के हाथों से जीत
क्योंकि इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तन श्रेयस अय्यर ने रन आउट से बचने के बाद तूफानी पारी खेली और चेन्नई के हाथों से जीत छिन ली. अय्यर ने 26 बॉल में अर्धशतक लगाया. उन्होंने इस मुकाबले में 29 बॉल में 4 चौके और 3 छक्कों के साथ 50 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उनके अलावा पंजाब के लिए प्रियांश आर्या ने 39 और प्रभसिमरन सिंह ने 43 रनों की पारी खेली. नेहाल वढेरा ने टीम के लिए 30 रनों का योगदान दिया.
ये भी पढ़ें : 'कुछ तो सम्मान दो, नहीं तो मैं चला...' वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर का कई सालों बाद छलका दर्द, जानिए भावुक होकर क्या कहा?
आईपीएल 2026: श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी, पंजाब किंग्स ने सीएसके को 5 विकेट से हराया
चेन्नई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराया। पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, प्रियांश आर्या ने 39 रनों की आतिशी पारी खेली। यह इस सीजन में पंजाब की लगातार दूसरी जीत है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama















