वहीदा रहमान-देवानंद का वो गाना, जिसके 1 शब्द पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी, फिल्म से पड़ गया निकालना
नई दिल्ली: फिल्म के पसंद आने पर मेकर्स को अक्सर फैंस पत्र भेजा करते थे, लेकिन गुरु दत्त के दफ्तर में मुख्यमंत्री कार्यालय से समन आता है, जिससे सब हैरान हो जाते हैं. 1956 की फिल्म 'सीआईडी' के लीड हीरो देवआनंद, प्रोड्यूसर गुरु दत्त, डायरेक्टर राज खोसला, संगीतकार ओपी नैय्यर और गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी को बॉम्बे स्टेट के मुख्यमंत्री मोरारजी देसाई ने बुलाया था. दरअसल, उन्हें फिल्म के एक गाने 'जाता कहां है दीवाने' की एक लाइन 'कुछ तेरे दिल में फीफी, कुछ मेरे दिल में फीफी' में आए शब्द 'फीफी' से आपत्ति थी. उन्होंने इसका मतलब पूछा, तो पता चला कि इसका कोई मतलब नहीं है. इसे सिर्फ धुन और ताल में फिट बैठाने के लिए इस्तेमाल किया गया था. मगर मुख्यमंत्री को यह शब्द अश्लील इशारा करता लगा रहा था, इसलिए इसे फिल्म से निकलवा दिया गया. हालांकि, गाना सुपरहिट रहा.
Gmail यूजर्स अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे:गूगल लाया नया फीचर; पुराने इनबॉक्स में ही आएंगे नए मेल, जानें पूरी प्रोसेस
गूगल ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल में नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब आप अपनी ईमेल आईडी का यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यह आपकी डिजिटल पहचान को अपग्रेड करने का एक तरीका है। फिलहाल यह अपडेट अमेरिकी यूजर्स के लिए है, जो उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो अपना 'अजीब' यूजरनेम बदलना चाहते थे। आगे हम आपको इसे बदलने का पूरा प्रोसेस और पुराने एड्रेस से जुड़ी जरूरी बातें बताएंगे। गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने X पर पोस्ट कर लिखा, 2004 एक अच्छा साल था, लेकिन आपके Gmail एड्रेस को उसमें फंसे रहने की जरूरत नहीं है। अब यूजर्स को अपने पुराने या 'शर्मिंदा' करने वाले ईमेल एड्रेस (जैसे- coolboy123) के साथ रहने की जरूरत नहीं है। गूगल अब इसे बदलने की सुविधा दे रहा है।' यूजरनेम बदलने पर पुराना ईमेल एड्रेस भी बना रहेगा जैसे ही आप अपना नया Gmail एड्रेस चुनते हैं, आपका पुराना ईमेल एड्रेस पूरी तरह डिलीट नहीं होगा। बदलाव से पहले इन बातों का ध्यान रखें ईमेल बदलना आसान है, लेकिन गूगल ने कुछ जरूरी सावधानियां बरतने को कहा है। Gmail यूजरनेम बदलने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस 12 महीने में एक बार ही बदल सकेंगे यूजरनेम गूगल ने इस सुविधा के साथ कुछ सीमाएं भी तय की हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















