Responsive Scrollable Menu

Punjab Congress को बढ़ते समर्थन से BJP घबराई, SAD से गठबंधन की कोशिश: Bhupesh Baghel

नंगल (पंजाब), सात अगस्त कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस को मिल रहे जबरदस्त जनसमर्थन से भाजपा घबराने लगी है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि भाजपा ने राज्य में संभावित गठबंधन के लिए शिरोमणि अकाली दल के साथ संवाद के रास्ते खोल दिए हैं। बघेल ने यहां जारी ‘हर बूथ, कांग्रेस मजबूत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च में पंजाब दौरे के दौरान दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन के अकेले लड़ेगी।

उन्होंने कहा, लेकिन कांग्रेस को मिल रहे जबरदस्त समर्थन को देखकर भाजपा घबरा गई है और उसने अकाली दल के साथ बातचीत शुरू कर दी है। शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई मुलाकात के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि कभी सहयोगी रहे दोनों दल अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए फिर से साथ आ सकते हैं। इस मुलाकात का जिक्र करते हुए बघेल ने कहा कि अब तक भाजपा अकाली दल से दूरी बनाए हुए थी, लेकिन अब उसे अपनी स्थिति का एहसास हो गया है और ऐसा लगता है कि वह गठबंधन के लिए रास्ता तैयार कर रही है।

Continue reading on the app

मक्का के साथ अरहर और गन्ने के साथ आलू, जानें सहफसली खेती का सही तरीका जो आपको बना देगा मालामाल

सुल्तानपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सूर्य प्रकाश मिश्र ने किसानों को सहफसली खेती अपनाने की सलाह दी है. इस विधि में एक ही खेत में एक साथ दो या अधिक फसलों की वैज्ञानिक तरीके से खेती की जाती है. मक्का के साथ अरहर, गन्ने के साथ आलू और सरसों के साथ चना जैसी फसलों की खेती की जा सकती है. इससे संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल होने के साथ फसल खराब होने पर आर्थिक जोखिम भी कम किया जा सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

LPL 2026 Final: हार गई जहीर खान की टीम, 3 बार चूकने वाली गॉल आखिर बनी चैंपियन, 95 गेंदों में खेल खत्म

गॉल गैलेंट्स को इससे पहले 3 अलग-अलग फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें से जाफना किंग्स ने भी उसका दिल तोड़ा था. मगर इस बार गॉल ने पुराने सारे हिसाब बराबर करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. Sat, 08 Aug 2026 23:48:03 +0530

  Videos
See all

Viral Video:युवक की पिटाई! CCTV ने खोली पोल #viralvideo #viralshorts #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T23:00:25+00:00

Weather Update : 9 अगस्त से भारी बारिश का दौर, 19 राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट | IMD #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T23:00:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers