Responsive Scrollable Menu

कौन हैं शेफाली बग्गा? भारतीय क्रिकेटर चहल के साथ डेटिंग की खबरें, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल; एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

Who is Shefali Bagga: भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी के लिए मेहनत कर रहे स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि इस बार वजह उनकी गेंदबाजी नहीं, बल्कि उनका निजी जीवन है. हाल ही में चहल को टीवी पर्सनैलिटी और ‘बिग बॉस’ की पूर्व प्रतियोगी शेफाली बग्गा के साथ मुंबई में देखा गया. इसके बाद से दोनों के बीच डेटिंग की खबरें तेजी से फैलने लगी हैं. हालांकि इन अफवाहों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

चहल और शेफाली बग्गा की मुलाकात ने बढ़ाई चर्चाएं

बता दें कि यह चर्चा तब शुरू हुई जब चहल और शेफाली को एक फिल्म स्टूडियो से एक साथ बाहर निकलते हुए देखा गया. इस दौरान मौजूद लोगों ने उनकी तस्वीरें अपने मोबाइल और कैमरों में कैद कर लीं. देखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और लोगों के बीच तरह-तरह की बातें होने लगीं.

वायरल तस्वीरों में चहल गोल्डन रंग की जैकेट पहने नजर आए, जबकि शेफाली सफेद स्कर्ट में दिखाई दीं. हालांकि दोनों अकेले नहीं थे, उनके साथ और भी लोग मौजूद थे. बावजूद इसके, इन तस्वीरों ने लोगों का ध्यान खींचा और उनके रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गईं.

शेफाली बग्गा कौन हैं?

अगर शेफाली बग्गा की बात करें तो वह मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पत्रकार के रूप में की थी और बाद में टीवी एंकरिंग की दुनिया में पहचान बनाई. उन्होंने ‘आज तक’ और ‘तेज’ जैसे चैनलों पर लंबे समय तक काम किया है. साल 2019 में ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लेने के बाद उन्हें खास पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने कई क्रिकेट शो और कार्यक्रमों को होस्ट किया, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ी,. सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है.

यह भी पढ़ें- CSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे ने मचाया तहलका, फिफ्टी ठोक रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने सबसे कम उम्र के बल्लेबाज

डेटिंग की अफवाहों पर शेफाली का आया बयान

इन अफवाहों के बीच शेफाली बग्गा ने खुद सामने आकर सफाई दी है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें इन खबरों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और वह चीजों को सरल रखना चाहती हैं. उन्होंने साफ कहा कि चहल उनके अच्छे दोस्त हैं. साथ ही मजाकिया अंदाज में उन्होंने यह भी कहा कि वह भी जल्द ही अपना ‘विराट’ ढूंढना चाहती हैं.

यह भी पढ़ें- शनिवार को खेला जाएगा IPL 2026 का पहला डबल हेडर, एक्शन में दिखेंगी 4 टीमें, नोट कर लीजिए टाइमिंग

Continue reading on the app

फीका, बेस्वाद और कच्चा निकल जाता है खरबूजा, इन 5 ट्रिक से पता करें मस्कमेलन मीठा है या नहीं

खरबूजे में पानी लगभग 90 प्रतिशत तक होता है. इसके अलावा, ये फल कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है. इन दिनों गर्मियों में खूब खरबूजे बिक रहे हैं. आप अपने हिसाब से खरबूजा खरीदते तो हैं, लेकिन फिर भी वे कच्चा और मीठा नहीं निकलता है. खाने में बेस्वाद और फीका खरबूजा ना निकले, इसके लिए इन टिप्स को ध्यान में रखकर खरबूजे की खरीदारी करें.

Continue reading on the app

  Sports

प्रधानमंत्री मोदी ने की संजू सैमसन की तारीफ, कहा – ‘संजू सैमसन एक सच्चे खिलाड़ी की निशानी’

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर संजू सैमसन के दमदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। दरअसल सैमसन ने इस वर्ल्ड कप में 321 रन बनाकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है, जो किसी एक टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाए गए … Fri, 03 Apr 2026 23:16:01 GMT

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बड़ी खबरें देखिए | CM Dhami | BJP vs Congress | IMD Alert | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T17:35:04+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | AAP की राजनीति में Raghav Chadha फेल, Kejriwal ने कसी नकेल | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T17:35:00+00:00

NMACC की तीसरी वर्षगांठ पर Nita Ambani का खास संदेश | Nita Mukesh Ambani Cultural Centre #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T17:37:00+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: NIA टीम ग्राउंड पर, Malda के मुजरिमों का सर्च ऑपरेशन जारी | Bengal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T17:39:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers