शीत्सांग में किसानों और चरवाहों की आय में लगातार बढ़ोतरी
बीजिंग, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। किसानों और चरवाहों की आय बढ़ाने पर आयोजित एक क्षेत्रीय सम्मेलन में बताया गया कि हाल के वर्षों में शीत्सांग ने कृषि क्षेत्र में आय वृद्धि को लगातार प्राथमिकता दी है।
औद्योगिक विकास, रोजगार प्रोत्साहन और नीतिगत पहलों जैसे विभिन्न उपायों के माध्यम से ग्रामीण निवासियों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय पिछले वर्ष 23,184 युआन तक पहुंच गई। यह 2024 की तुलना में 7.4 प्रतिशत अधिक है और देश में सर्वोच्च स्तर पर है। राष्ट्रीय औसत के मुकाबले इसका अनुपात बढ़कर 94.8 प्रतिशत हो गया है, जो 2020 की तुलना में 9.6 प्रतिशत अंक की उल्लेखनीय वृद्धि है और अब राष्ट्रीय औसत के काफी करीब पहुंच चुका है।
बताया गया कि 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-2025) की शुरुआत से शीत्सांग के ग्रामीण निवासियों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय की औसत वार्षिक वृद्धि दर शहरी निवासियों की तुलना में 2.3 प्रतिशत अंक अधिक रही है। इससे शहरी और ग्रामीण आय के बीच का अंतर लगातार घट रहा है। यह अंतर 2020 के अंत में 2.8 गुना था, जो 2025 में घटकर 2.5 गुना रह गया है। विशेष रूप से, इस अवधि में गरीबी से बाहर निकाले गए लोगों की आय की औसत वार्षिक वृद्धि दर 14.4 प्रतिशत रही, जो ग्रामीण निवासियों की समग्र आय वृद्धि दर से 4.7 प्रतिशत अंक अधिक है।
वर्तमान में शीत्सांग में ग्रामीण निवासियों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय की वृद्धि दर लगातार चार वर्षों से देश में शीर्ष पर बनी हुई है। हालांकि, राष्ट्रीय औसत की तुलना में अब भी लगभग 1,200 युआन का अंतर मौजूद है। इस वर्ष शीत्सांग सरकार आय बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करेगी, जिसमें सभी स्तरों पर जिम्मेदारियों को मजबूत किया जाएगा और व्यावहारिक उपाय अपनाकर ग्रामीण निवासियों की आय में लगभग 8 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीजा-मुक्त नीति से ब्रिटेन में बढ़ेगा 'चीन का आकर्षण' : ब्रिटिश मीडिया
बीजिंग, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटिश संगठन फ्रेंड्स ऑफ सोशलिस्ट चाइना की वेबसाइट ने हाल ही में संगठन की ब्रिटिश समिति के सचिव डेविड पीटर का एक लेख प्रकाशित किया। इसमें कहा गया है कि चीन द्वारा ब्रिटिश साधारण पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा-मुक्त नीति लागू करने के बाद ब्रिटेन में चीन का आकर्षण और तेज होने की उम्मीद है। इससे अधिक लोग चीन की उपलब्धियों को सीधे देखने का अवसर पा सकेंगे।
लेख में बताया गया है कि चीन का इतिहास लगभग 5,000 वर्षों पुराना है और यहां अनेक प्रसिद्ध प्राकृतिक तथा सांस्कृतिक स्थल मौजूद हैं। आज के दौर में आधुनिक सुविधाएं और आकर्षण भी विदेशी पर्यटकों को तेजी से अपनी ओर खींच रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत के शनचन शहर में ड्रोन के जरिए भोजन वितरण का अनुभव करना या लोकप्रिय वीडियो गेम ब्लैक मिथ: वुखोंग से प्रेरित स्थलों का दौरा करना पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बन रहा है।
लेख के अनुसार, चीन एक आधुनिक, सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यटकों के लिए बेहद अनुकूल देश है। यहां विदेशी पर्यटकों से मिलने वाले अधिकांश लोग मोबाइल फोन के जरिए वास्तविक समय में अनुवाद करने में सक्षम हैं। साथ ही, स्थानीय लोग अक्सर पर्यटकों को अपने साथ सेल्फी लेने के लिए आमंत्रित करते हैं, जिससे एक दोस्ताना माहौल बनता है।
इसके अलावा, दुनिया का सबसे उन्नत हाई-स्पीड रेल नेटवर्क और किफायती, विश्वसनीय घरेलू उड़ानें पर्यटकों को चीन के विविध प्राकृतिक परिदृश्यों और समृद्ध संस्कृति का अनुभव करने का अवसर देती हैं। चीन अंतरराष्ट्रीय यात्रा को और आसान बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। यहां की मोबाइल भुगतान प्रणाली विश्व स्तर पर प्रसिद्ध और बेहद सुविधाजनक है, जबकि शुल्क-मुक्त खरीदारी की प्रक्रिया भी पहले से सरल बना दी गई है।
लेख में यह भी कहा गया है कि चीन में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की संख्या दुनिया में दूसरे स्थान पर है और इसकी सांस्कृतिक विविधता अत्यंत समृद्ध है। जैसे-जैसे चीन वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका मजबूत कर रहा है, वैसे-वैसे दुनिया भर के लोगों में इस देश को करीब से देखने की इच्छा भी बढ़ती जा रही है। सौभाग्य से, आज चीन की यात्रा पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो गई है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation

















