Responsive Scrollable Menu

सूर्यकुमार यादव बने 'रहमान डकैत', धुरंधर के पॉपुलर गाने के स्टेप्स को क्रिकेटर ने किया कॉपी

Suryakumar Yadav Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का क्रेज इस समय दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. जी हां, रिलीज के कई दिनों बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और जल्द ही 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है. इससे पहले आई पहली फिल्म धुरंधर को भी दर्शकों ने जबरदस्त प्यार दिया था, जिसने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. 

फिल्म की कहानी, एक्शन और दमदार स्टारकास्ट के साथ-साथ इसके गानों ने भी दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है. खासतौर पर फिल्म का “FA9LA” गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है और लोग इसके डांस स्टेप्स को रीक्रिएट कर रहे हैं. इसी बीच भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह धुरंधर के पॉपुलर गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

सूर्यकुमार यादव का डांस वीडियो वायरल

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर आईपीएल 2026 में शानदार जीत दर्ज की. इसके बाद टीम का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होने वाला है. मैच से पहले टीम के एक इवेंट के दौरान सूर्यकुमार यादव ने स्टेज पर आकर फिल्म के मशहूर डांस स्टेप्स को दोहराया.

वीडियो में जैसे ही “FA9LA” गाना बजता है, सूर्यकुमार तुरंत अक्षय खन्ना के स्टाइल वाले डांस स्टेप्स करने लगते हैं. दर्शक उनकी परफॉर्मेंस देखकर तालियों से उनका उत्साह बढ़ाते हैं. खास बात यह रही कि थोड़ी देर रुकने के बाद भी वह खुद को दोबारा डांस करने से नहीं रोक पाए, जिससे माहौल और भी एक्साइटमेंट से भरा हो गया.

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ सीरीज का जलवा

फिल्म 'धुरंधर' और इसका सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज दोनों ही आदित्य धर द्वारा लिखी, निर्देशित और प्रोड्यूस की गई हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए हैं. पहली फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जबकि इसका सीक्वल 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आया. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है.

फैंस के बीच लगातार बढ़ रहा क्रेज

फिल्म की जबरदस्त कमाई, सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते गाने और सेलेब्रिटीज द्वारा मिल रही तारीफें यह साफ दिखाती हैं कि 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी इस समय दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. जी हां, रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस और फिल्म की शानदार कहानी ने इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: आदित्य धर ने इस डायरेक्टर के खिलाफ भेजा लीगल नोटिस, धुरंधर 2 फिल्म की स्क्रिप्ट कॉपी करने का लगाया था आरोप

Continue reading on the app

मिडिल ईस्ट संकट और घरेलू अव्यवस्थाओं से पाकिस्तान में गहराया बिजली संकट

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले महीने से एलएनजी (एलएनजी) की आपूर्ति लगभग शून्य होने की आशंका है, जिससे कुल बिजली उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित होगा।

कराची स्थित बिजनेस रिकॉर्डर में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलएनजी की कमी से कुल बिजली उत्पादन का 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सा प्रभावित होगा, जबकि कोयले की आपूर्ति पर दबाव के कारण करीब 30 प्रतिशत बिजली उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

स्थिति से निपटने के लिए सरकार फर्नेस ऑयल का सहारा लेने पर मजबूर है, लेकिन इससे बिजली उत्पादन की लागत काफी बढ़ जाती है। गैस और कोयले के मुकाबले फर्नेस ऑयल से बिजली बनाना महंगा पड़ता है।

रिपोर्ट के अनुसार, सरकार रोजाना 2 से 3 घंटे की लोड शेडिंग, बिजली दरों में बढ़ोतरी और ऊर्जा बचत जैसे कदम उठाने की योजना बना रही है। हालांकि, इन उपायों की सफलता उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर निर्भर करेगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि बाजारों को जल्दी बंद करना और अधिक बिजली खपत वाली रोशनी पर प्रतिबंध जैसे सरल उपाय पहले भी असरदार साबित हुए हैं, लेकिन इन्हें मौजूदा रणनीति में प्राथमिकता नहीं दी गई है। इससे बोझ आम जनता और उद्योगों पर ज्यादा पड़ सकता है।

रिपोर्ट में घरेलू कुप्रबंधन को भी संकट का बड़ा कारण बताया गया है। पाकिस्तान रेलवे और कोयला आधारित बिजली संयंत्रों के बीच विवाद के चलते 1500 से 1800 मेगावाट बिजली उत्पादन खतरे में है। कोयले के परिवहन में बाधाएं, वैगन लोडिंग में देरी और समन्वय की कमी ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।

इससे न केवल अतिरिक्त लोड शेडिंग की आशंका बढ़ गई है, बल्कि महंगे ईंधन पर निर्भरता भी बढ़ रही है। वहीं, पाकिस्तान रेलवे को भी माल ढुलाई से होने वाली आय में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा संकट भले ही बाहरी कारणों से शुरू हुआ हो, लेकिन इसकी गंभीरता काफी हद तक घरेलू नीतियों और फैसलों पर निर्भर करेगी। यदि मांग प्रबंधन और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो हर संकट की कीमत और अधिक बढ़ती जाएगी।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

सिविल लाइंस में गंदे पानी पर फूटा जनता का गुस्सा, महिलाओं ने BJP विधायक को दिया पीने के लिए बदबूदार पानी

जयपुर के पॉश सिविल लाइंस इलाके में पीने के पानी की गंभीर समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा उस समय सामने आ गया, जब स्थानीय भाजपा विधायक गोपाल शर्मा को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा है। दरअसल इलाके की नाराज महिलाओं ने विधायक को घेर लिया और उन्हें वही बदबूदार, सीवर मिला हुआ … Fri, 03 Apr 2026 20:40:57 GMT

  Videos
See all

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में जश्न | #NMACC #NitaAmbani #Mumbai #Celebrities #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T15:32:32+00:00

Assam Elections 2026: BJP के Manifesto की खासियत,क्या दिलाएंगी Assam में दोबारा जीत? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T15:32:37+00:00

ट्रम्प दोगला नहीं है Ankit Avasthi Sir ने ऐसा क्यों कहा? | Donald Trump | #iranisraelwar #us #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T15:33:48+00:00

Amethi Cylinder Blast: चाय की गुमटी में आग, सिलेंडर फटा और मच गई चीख पुकार | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T15:32:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers