Responsive Scrollable Menu

जामुन में सेहत का खजाना, डायबिटीज में फायदेमंद और करता है इम्युनिटी बूस्ट

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में खट्टे-मीठे जामुन दिखने लगते हैं। यह स्वादिष्ट फल न सिर्फ गर्मियों में प्राकृतिक शीतलता देता है, बल्कि सेहत के लिए भी वरदान साबित होता है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही जामुन को गर्मियों का सुपरफूड मानते हैं।

आयुर्वेद में जामुन को डायबिटीज और पेट की बीमारी का शत्रु भी कहा जाता है। इसके फल हों या पत्तियां दोनों का उपयोग औषधि बनाने में किया जाता है। साथ ही जामुन की डाली बेहतरीन दातून है, जो मुंह के रोगों का खात्मा कर उन्हें सेहतमंद रखता है।

आयुर्वेद में जामुन को ठंडा और पित्त शामक माना गया है। गर्मी में यह शरीर की अतिरिक्त गर्मी को कम करता है और पेट को ठंडक पहुंचाता है। इसे ताजा खाकर, जूस बनाकर या सलाद में शामिल करके रोजाना सेवन किया जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, गर्मियों में जामुन का सेवन न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह सस्ता और आसानी से उपलब्ध फल भी है, जो शरीर को स्वस्थ और हाइड्रेटेड, एनर्जी से भरपूर रखने में कारगर होता है।

जामुन के सेवन से एक-दो नहीं कई फायदे मिलते हैं। यह ब्लड शुगर कंट्रोल करता है। जामुन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है। गर्मी में जब ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है, तब जामुन का सेवन इसे नियंत्रित रखता है। जामुन में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। यह पाचन क्रिया को सुधारता है, कब्ज दूर करता है और पेट को स्वस्थ रखता है। गर्मी में भारी खाने से जो पाचन बिगड़ता है, जामुन उसे ठीक करने में सहायक और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर जामुन रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इससे गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही कम कैलोरी वाला यह फल वजन नियंत्रित रखने में सहायक है। फाइबर से भरा होने के कारण भूख कम लगती है और बार-बार खाने की आदत पर लगाम लगती है। दिल की सेहत के लिए यह फल बहुत अच्छा माना जाता है। जामुन में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है और हृदय को स्वस्थ रखता है।

कम ही लोग जानते हैं कि जामुन त्वचा की चमक भी बढ़ाने में कारगर है। एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। गर्मी में धूप और पसीने से जो त्वचा प्रभावित होती है, जामुन उसे निखारने में मदद करता है।

--आईएएनएस

एमटी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

चीन में नई ऊर्जा भंडारण को राष्ट्रीय रणनीति में मिली मजबूती

बीजिंग, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में नई ऊर्जा भंडारण जैसी प्रमुख प्रौद्योगिकियों में नवाचार को मजबूती से बढ़ावा देने और इसके तेज विकास पर विशेष जोर दिया गया है। नई ऊर्जा भंडारण को नई ऊर्जा प्रणाली के एक मुख्य आधार के रूप में स्थापित किया गया है और इसे औपचारिक रूप से राष्ट्रीय रणनीतिक उभरते प्रमुख उद्योगों में शामिल किया गया है।

हाल ही में जारी ऊर्जा भंडारण उद्योग अनुसंधान श्वेत पत्र 2026 के अनुसार, 2030 तक चीन की नई ऊर्जा भंडारण की संचयी स्थापित क्षमता 37 करोड़ किलोवाट से अधिक हो जाएगी। यह 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-2025) की समाप्ति की तुलना में 1.5 गुना से अधिक वृद्धि दर्शाता है।

2025 में चीन की नई ऊर्जा भंडारण की नव-स्थापित क्षमता 6.6 करोड़ किलोवाट तक पहुंच गई, जो 2024 की तुलना में 51.9 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2025 के अंत तक कुल स्थापित क्षमता 13.6 करोड़ किलोवाट हो गई, जो 2024 के अंत की तुलना में 84 प्रतिशत और 2020 के अंत की तुलना में 40 गुना से अधिक वृद्धि को दर्शाती है। इस तेज विकास के साथ चीन ने इस क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी अग्रणी स्थिति और मजबूत कर ली है।

चीनी विज्ञान अकादमी के इंजीनियरिंग थर्मोफिजिक्स संस्थान के निदेशक छन हाइशेंग ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के बढ़ते अनुपात के साथ ऊर्जा भंडारण की दीर्घकालिक मांग भी लगातार बढ़ रही है। उनका अनुमान है कि 2030 तक संचयी स्थापित क्षमता की औसत अवधि वर्तमान 2.58 घंटे से बढ़कर 3.47 घंटे हो जाएगी।

श्वेत पत्र के अनुसार, नई ऊर्जा बिजली उत्पादन के बढ़ते हिस्से के साथ बिजली प्रणाली में दीर्घकालिक विनियमन संसाधनों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

अगर कोहली का कैच लिया होता, तो शायद मैच का रुख हमारे पक्ष में रहता: गायकवाड़

बेंगलुरु, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इस टीम के खिलाफ 43 रन से जीत दर्ज की। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का मानना है कि अगर टीम ने विराट कोहली का शुरुआती कैच लिया होता, तो शायद मैच का रुख उनकी टीम के पक्ष में रहता। Sun, 5 Apr 2026 23:55:06 +0530

  Videos
See all

Viral video | रात का खौफनाक मंजर, घर में मगरमच्छ! #viralnews #viralvideo #shorts #crocodile #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T22:45:00+00:00

Iran America War Update: बहरीन की ऑयल रिफाइनरी पर ईरान का बड़ा हमला | Trump | Khamenei | Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T23:00:34+00:00

News Ki Pathshala | युद्ध में भारी पड़ रहा Iran क्या अब मोलभाव करने की मजबूत स्थिति में आ गया है ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T22:50:00+00:00

Monalisa Farman Khan Viral Video | मोनालिसा से शादी कर पछता रहे फरमान खान #shorts #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T23:00:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers