Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी, कई इलाकों में सुबह-सुबह बरसे बदरा

Breaking News Today Live Updates: आज 08 अगस्त 2026 और दिन शनिवार है. पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वो कार्यक्रम में डिग्री प्राप्त करने वाले 3000 से ज्यादा ग्रेजुएट्स सहित 587 पीएचडी शोधार्थियों को संबोधित करेंगे. उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 8 और 9 अगस्त को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का दो दिवसीय दौरा करेंगे.

इस दौरान वे स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक स्थलों पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि इस कार्यक्रम में रिकॉर्ड संख्या में लोग शामिल होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा में अगले महीने होने वाले ग्राम समिति (वीसी) चुनावों के लिए गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के संस्थापक प्रद्योत किशोर देबबर्मा और मुख्यमंत्री माणिक साहा के साथ बैठक कर सकते हैं.

अमित शाह का दो दिन का मुंबई दौरा भी है. आम आदमी पार्टी E-20 पेट्रोल के खिलाफ देशभर में अभियान शुरू करने जा रही है. आज से अलग-अलग राज्यों में टाउनहॉल आयोजित कर लोगों को E-20 पेट्रोल से जुड़ी समस्याओं और वाहनों पर इसके कथित असर के बारे में जानकारी देगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

जब तक सरकार इथेनॉल को लेकर नीति स्पष्ट नहीं करती है तब तक पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां खरीदने से बचें- केजरीवाल

गोवा दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल ने कहा  की जनता ई-20 से सबसे ज्यादा प्रभावित है. करीब 90 फीसद गोवा के लोग ई-20 पेट्रोल से परेशान हैं, उनकी गाड़ियों की माइलेज कम हो रही है और इंजन खराब हो रहे 

“आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा लोगों के टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर में माइलेज 25 से 30 फीसद तक कम हो गई है. लोगों की गाड़ियां और इंजन खराब हो रहे हैं, इंजन सीज हो रहे हैं, फ्यूल सिस्टम खराब हो रहा है और जंग लग रहा है. अरविंद केजरीवाल ने बताया कि गोवा के लोग इस फैसले से ज्यादा प्रभावित हैं. राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 7 फीसद परिवारों के पास कार है, लेकिन गोवा में लगभग 45 फीसद परिवारों के पास कार है और 86 फीसद के पास टू-व्हीलर है. कई घर ऐसे हैं जिनमें कार और टू-व्हीलर दोनों हैं, इसलिए गोवा में लगभग 85 से 90 फीसद परिवार इस फैसले से प्रभावित हैं. उनकी माइलेज कम हो रही है और भविष्य में उनके इंजन खराब होंगे ही होंगे.

 पेट्रोल पंप के स्टोरेज टैंक ई20 के लिए तैयार नहीं 

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दुनिया भर में जिन देशों ने ई20 लागू किया, उन्होंने इसके लिए 10 से 20 साल का समय लिया. ब्राजील इसमें सबसे आगे है, वहां ई100 लागू है. वहां पेट्रोल के बिना पूरी तरह इथेनॉल का इस्तेमाल होता है और फ्लेक्सी फ्यूल व्हीकल मौजूद हैं. लेकिन ब्राजील ने ई20 लागू करने में 50 साल लिए. वहां 1931 में ई5 और 1985 में ई20 लागू किया गया था. वहां लोगों के पास ई30 और ई100 दोनों के बीच चुनने का ऑप्शन है. दुनिया के बाकी देशों में जहां इथेनॉल का इस्तेमाल होता है, वहां यह ई10 से भी कम है.अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमारे देश में 2022 में सरकार ने तय किया कि 2025 तक इसे लागू कर देंगे. हमारी सरकार ने ई20 लागू करने के लिए केवल 3 साल का समय दिया, जो संभव नहीं है. पेट्रोल पंप के स्टोरेज टैंक ई20 के लिए तैयार नहीं हैं. जब उसमें पेट्रोल डाला जाता है, तो मॉइस्चर अलग हो जाता है, जिससे कई लोगों की गाड़ियों के टैंक में पानी भर जाता है और गाड़ी सीज हो जाती है. ऑयल टैंकर्स और व्हीकल को भी इसके लिए विशेष रूप से डिजाइन नहीं किया गया है.

अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा इथेनॉल उत्पादक 

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कच्चा तेल 50 रुपए प्रति लीटर है और इथेनॉल 70 रुपए प्रति लीटर, जिससे यह साफ है कि इथेनॉल पेट्रोल से ज्यादा महंगा है. यह कम माइलेज देता है. अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा इथेनॉल उत्पादक है, लेकिन वह इसका पूरा उपयोग नहीं कर पा रहा है. अमेरिका के किसान दुखी हैं और वहां ई10 लागू है. 

 2023 से पहले के करीब 30 करोड़ व्हीकल ई20 के लिए नहीं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने ई20 के खिलाफ एक टाउन हॉल आयोजित किया, जिसमें एक साथ लगभग 7 लाख लोग ऑनलाइन जुड़े थे. यह दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन रैली थी, जिसे गिनीज बुक में दर्ज किया जाना चाहिए. इसके अलावा 2 लाख लोगों ने ऑनलाइन पिटीशन भी साइन की, जिसे हम मोदी जी को सौंपने गए, लेकिन वे हमसे नहीं मिले. 2023 के बाद बनने वाले व्हीकल ई20 के अनुकूल हैं, लेकिन 2023 से पहले के करीब 30 करोड़ व्हीकल ई20 के लिए नहीं, बल्कि ई10 के लिए बने हैं. सरकार अब ई40, ई50 और ई60 की तैयारी कर रही है और कह रही है कि इसके लिए टेस्ट चल रहे हैं. लेकिन वास्तव में कोई टेस्ट नहीं हुआ है और यदि हुआ है तो उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए.

पेट्रोल और डीजल व्हीकल खरीदना बंद कर दें

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वे अभी पेट्रोल और डीजल व्हीकल खरीदना बंद कर दें, क्योंकि भविष्य में ई40 आ सकता है, जिससे इंजन सीज हो जाएंगे और माइलेज गिर जाएगी. जब तक सरकार अपनी नीतियां स्पष्ट नहीं करती, लोगों को पेट्रोल और डीजल की गाड़ियां नहीं खरीदनी चाहिए और वे इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीद सकते हैं.

 

 

Continue reading on the app

  Sports

फीफा विश्व कप 2026 के दौरान लियोनेल मेस्सी को बम से उड़ाने की रजी गई थी साजिश, रोनाल्डो पर भी था खतरा, रिपोर्ट मे खुलासा

एक रिपोर्ट में पता चला है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी को बम से उड़ाने की साजिश रची गई थी और रोनाल्डो भी आतंकियों की रडार पर थे।  Sat, 08 Aug 2026 09:29:57 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | Meta Apologies: शूटिंग के वीडियो को जंतर-मंतर का बताया #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T04:35:57+00:00

Jalandhar Road Accident: जालंधर में भीषण सड़क हादसा, सामने आया भयावह मंजर, 3 की मौके पर मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T04:36:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers