दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर 9 अगस्त से बढ़ेगी सख्ती, यात्रियों की लगेगी लंबी लाइने! DMRC ने दिया सुझाव
Delhi Metro: दिल्ली-NCR में स्वतंत्रता दिवस के चलते सभी मेट्रो स्टेशन पर 9 अगस्त से सख्ती बढ़ने वाली है, जो कि 16 अगस्त तक चलेगी. इस दौरान यात्रियों को लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ सकता है. ऐसे में डीएमआरसी ने लोगों को सतर्क करते हुए एक्सट्रा समय लेकर घर से चलने का सुझाव दिया है.
DMRC ने जारी की एडवाइजरी
DMRC ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के मद्देनजर, 9 अगस्त 2026 (रविवार) से मेट्रो स्टेशनों पर CISF द्वारा यात्रियों की सुरक्षा जांच को और भी कड़ा कर दिया जाएगा. इससे 16 अगस्त 2026 (रविवार) तक कुछ मेट्रो स्टेशनों पर, विशेष रूप से व्यस्त समय में, लंबी कतारें लग सकती हैं. इसलिए, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं और इन दिनों में अपने सफर के लिए कुछ अतिरिक्त समय निकालें. यात्रियों से अनुरोध है कि वे सुरक्षा जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ सहयोग करें.
https://publish.x.com/?query=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2FOfficialDMRC%2Fstatus%2F2085685381287305665&widget=Tweet
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरी तरह सतर्क पुलिस
इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने बुधवार को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ एक अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक की. इस बैठक का मकसद स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा की संयुक्त रणनीति को अंतिम रूप देना और खुफिया जानकारी साझा करने के प्रयासों को मजबूत करना था. इस बैठक में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ के सीनियर पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक की अध्यक्षता दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने की. दिल्ली पुलिस मुख्यालय में हुई इस बैठक में केंद्रीय खुफिया और प्रवर्तन एजेंसियों के सीनियर अधिकारी भी शामिल हुए.
अधिकारियों ने बताया कि बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल से स्वतंत्रता दिवस समारोह बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हो.
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी, कई इलाकों में सुबह-सुबह बरसे बदरा
Breaking News Today Live Updates: आज 08 अगस्त 2026 और दिन शनिवार है. पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वो कार्यक्रम में डिग्री प्राप्त करने वाले 3000 से ज्यादा ग्रेजुएट्स सहित 587 पीएचडी शोधार्थियों को संबोधित करेंगे. उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 8 और 9 अगस्त को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का दो दिवसीय दौरा करेंगे.
इस दौरान वे स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक स्थलों पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि इस कार्यक्रम में रिकॉर्ड संख्या में लोग शामिल होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा में अगले महीने होने वाले ग्राम समिति (वीसी) चुनावों के लिए गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के संस्थापक प्रद्योत किशोर देबबर्मा और मुख्यमंत्री माणिक साहा के साथ बैठक कर सकते हैं.
अमित शाह का दो दिन का मुंबई दौरा भी है. आम आदमी पार्टी E-20 पेट्रोल के खिलाफ देशभर में अभियान शुरू करने जा रही है. आज से अलग-अलग राज्यों में टाउनहॉल आयोजित कर लोगों को E-20 पेट्रोल से जुड़ी समस्याओं और वाहनों पर इसके कथित असर के बारे में जानकारी देगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









