दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट:यूपी के 70 शहरों में तेज बारिश, बिहार के बगहा में 300 घर डूबे
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। कई प्रमुख सड़कें तीन से चार फीट तक पानी में डूब गईं, जिससे घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को भी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। IMD के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त के पहले सप्ताह में दिल्ली में अब तक 127 मिमी बारिश हो चुकी है, जो 2011 के बाद सबसे अधिक बारिश है। यूपी में शुक्रवार को 70 शहरों में जोरदार बारिश हुई। गाजियाबाद, नोएडा में हाईवे-सड़कें तालाब बन गईं। गली-मोहल्लों में 4 फीट तक पानी भर गया। बुलंदशहर में बारिश के चलते शनिवार को 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। नेपाल में हो रही बारिश से बिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। बगहा में गंडक नदी का पानी 300 घरों में घुस गया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को 10 जिलों के लिए बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। इससे ब्यास नदी का वाटर लेवल तेजी से बढ़ रहा है। चंडीगढ़-मनाली, मंडी-पठानकोट हाईवे समेत 162 सड़कें बंद हो गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
मोदी आज IIT दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल होंगे:3000 छात्रों को संबोधित करेंगे, एआई बेस्ड परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का भी उद्घाटन करेंगे
पीएम मोदी शनिवार सुबह 11 बजे IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह (कॉन्वोकेशन) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में 3,000 से अधिक छात्रों को डिग्री दी जाएगी। इनमें 587 पीएचडी कर रहे स्टूडेंट भी शामिल हैं। इसके अलावा पीएम मोदी IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित 'परम प्रज्ञा'नामक AI बेस्ड हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटर का भी उद्घाटन करेंगे। इस सुपरकंप्यूटर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, एडवांस्ड कंप्यूटिंग और रिसर्च में मदद मिलेगी। 'परम प्रज्ञा' सुपरकंप्यूटर क्या है? परम प्रज्ञा IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित एक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटर (HPC) है। इसका उद्देश्य तेज गति से जटिल गणनाएं करना और रिसर्च को बढ़ावा देना है। भारत में अब तक कुल 37 सुपरकंप्यूटर लगाए जा चुके भारत में नेशनल सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत अब तक 37 सुपरकंप्यूटर स्थापित किए जा चुके हैं और ये सभी चालू हैं। ये सुपरकंप्यूटर देश के प्रमुख IIT, IISc, NIT, C-DAC, IISER और अन्य शोध संस्थानों में लगाए गए हैं। इनमें परम सिद्धि (पुणे), परम प्रवेग (IISc बेंगलुरु), परम शक्ति (IIT खड़गपुर), परम संगणक (IIT कानपुर), परम सेवा (IIT हैदराबाद), परम रुद्र (नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई), परम ब्रह्मा (पुणे), परम युक्ति (बेंगलुरु) और परम शिवाय (IIT-BHU, वाराणसी) जैसे प्रमुख सुपरकंप्यूटर शामिल हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








.jpg)
