Responsive Scrollable Menu

5 हजार इंटरनेशनल मैचों वाला पहला फॉर्मेट बना वनडे:भारत सबसे ज्यादा खेला, ऑस्ट्रेलिया जीत में आगे; सचिन रनों के बादशाह, कोहली शतकों के किंग

इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार किसी फॉर्मेट में 5 हजार मैच पूरे हो गए हैं। यह उपलब्धि हासिल हुई वनडे को। जिस स्कॉटलैंड में अभी कॉमनवेल्थ गेम्स हुए हैं वहीं 5000वां वनडे मैच भी खेला गया। शुक्रवार को स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच हुए इस मुकाबले को स्कॉटलैंड ने 9 रन से जीत लिया। वनडे फॉर्मेट 1971 में वजूद में आया। था। टेस्ट क्रिकेट शुरू होने के 94 साल बाद। टेस्ट अभी 3000 मैचों के आंकड़े तक भी नहीं पहुंचा है और वनडे ने 5 हजार मैचों का सफर पूरा कर लिया है। 1971 से अब तक 55 सालों में 29 देशों ने वनडे खेले। इसी फॉर्मेट से वर्ल्ड कप का कॉन्सेप्ट आया और इसी फॉर्मेट में भारत पहली बार चैंपियन भी बना। वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच किसने खेला, सबसे ज्यादा जीत किस टीम को मिली, सबसे ज्यादा रन और शतक किसने बनाए, गेंदबाजी में सबसे आगे कौन है? इन सभी सवालों के जवाब आगे मिलेंगे… 1. 1877 में पहला इंटरनेशनल मैच खेला गया क्रिकेट का पहला फॉर्मेट टेस्ट है। 1877 में पहला टेस्ट मैच खेला गया था। अब तक 2629 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। वहीं टी-20 की शुरुआत 2004 में हुई थी। 2. भारत 575 मैच जीता भारत ने 1081 वनडे में 575 मुकाबले जीते। मैचों के मामले में ऑस्ट्रेलिया दूसरे, जबकि जीत के मामले में पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया को 1025 मैचों में 619 में जीत मिली। पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है। उसने 1002 मैच खेले और 529 में जीत दर्ज की। 3. पाकिस्तान विदेश में भारत से ज्यादा मैच जीता ऑस्ट्रेलिया और भारत ने घर पर सबसे ज्यादा मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया को 298, भारत को 235 मैचों में जीत मिली। हालांकि विदेशों में जीत के मामले भारत, पाकिस्तान से पीछे है। पाकिस्तान ने विदेश में 171, जबकि भारत ने 169 मैच जीते हैं। 4. ऑस्ट्रेलिया 6 बार वर्ल्ड कप जीता वनडे वर्ल्ड कप के 13 एडिशन खेले जा चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 6 ट्रॉफी जीती हैं। भारत और वेस्टइंडीज के नाम 2-2 खिताब हैं। 5. सचिन ने 463 मैच खेले सचिन ने वनडे में सबसे ज्यादा 463 वनडे मैच खेले हैं। इस लिस्ट में श्रीलंका के चार, पाकिस्तान के 3, भारत के 2 और ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी शामिल हैं। 6. टॉप-10 रन स्कोरर में चार भारतीय वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों में चार भारतीय शामिल हैं। सचिन पहले, कोहली दूसरे, रोहित शर्मा तीसरे और सौरव गांगुली चौथे स्थान पर हैं। 7. कोहली, सचिन, रोहित के सबसे ज्यादा शतक कोहली ने वनडे में सबसे ज्यादा 54 शतक लगाए हैं। सचिन 49 शतक के साथ दूसरे, जबकि रोहित 34 शतक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रिकी पोटिंग 30 शतक के साथ चौथे नंबर पर हैं। 8. मुरलीधरन ने 534 विकेट लिए श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 350 मैच में 534 विकेट लिए हैं। सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल का रिकॉर्ड पाकिस्तान के वकार युनूस के नाम है। उन्होंने 13 बार पारी में 5 या ज्यादा विकेट लिए हैं। 9. कप्तानी का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम सबसे ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम है। उन्होंने बतौर कप्तान 230 वनडे मैच खेले और सबसे ज्यादा 165 मैच जीते है। 10. रोहित का हाईएस्ट स्कोर, धोनी स्टंपिंग में आगे वनडे का हाईएस्ट स्कोर रोहित के नाम हैं। उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में 264 रन बनाए थे। वे 3 दोहरा शतक लगाने वाले एकमात्र प्लेयर हैं। सबसे ज्यादा 369 छक्कों का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम हैं। सचिन ने सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज खिताब जीता। धोनी ने सबसे ज्यादा 123 स्टंपिंग की।

Continue reading on the app

स्कॉटलैंड ने जीता 5000वां वनडे:कनाडा को 9 रन से हराया; फेनली मैकार्थी ने शतक लगाया

स्कॉटलैंड ने वनडे क्रिकेट के 5000वें मैच में कनाडा को 9 रन से हरा दिया। डंडी (स्कॉटलैंड) में खेले गए ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के इस ऐतिहासिक मुकाबले में फिनले मैकक्रीथ ने शतक लगाया और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। टॉस हारकर बैटिंग कर रही स्कॉटिश टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 281 रन बनाए। जवाब में कनाडा 49.2 ओवर में 272 रन पर ऑलआउट हो गया। ब्रैंडन मैकमुलेन ने 3 और ओलिवर डेविडसन ने 2 विकेट लिए। स्कॉटलैंड की खराब शुरुआत, मुंसे जीरो पर आउट स्कॉटलैंड की शुरुआत खराब रही और जॉर्ज मुन्से खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद मैकक्रीथ और ब्रैंडन मैकमुलेन ने पारी संभाली। मैकक्रीथ ने 140 गेंदों पर 112 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। रिची बेरिंगटन ने 29 और माइकल जोंस ने 36 रन बनाए। अंत में सफयान शरीफ ने 8 गेंदों पर नाबाद 22 और ऑलिवर डेविडसन ने 4 गेंदों पर नाबाद 11 रन बनाकर स्कॉटलैंड का स्कोर 281 रन तक पहुंचाया। कनाडा के लिए जाहिद शिरजाद ने 3 और कलीम सना ने 2 विकेट लिए। युवराज समरा ने कनाडा को तेज शुरुआत दिलाई 282 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए युवराज समरा ने 65 गेंदों पर 78 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। लेकिन उनके आउट होने के बाद कनाडा की पारी लड़खड़ा गई। हार्श ठाकर ने 52 गेंदों पर 23 रन बनाए, जबकि निकोलस किर्टन 16 और श्रीयस मुवा 22 रन बना सके। इसके बाद कप्तान साद बिन जफर ने नाबाद 40 और अंश पटेल ने 32 गेंदों पर 41 रन बनाकर कनाडा को जीत के करीब पहुंचाया। एहसान के ओवर में पलटा मैच कनाडा जीत की ओर बढ़ता दिख रहा था, लेकिन 49वें ओवर की पहली बॉल पर अंश पटेल 41 रन के स्कोर पर रनआउट हो गए। इसी ओवर में जैनुल्लाह इहसान ने कलीम सना (एक रन) को बोल्ड कर दिया। फिर 50वें ओवर में सफयान शरीफ ने जाहिद शिरजाद को मुंसे के हाथों कैच कराकर कनाडा को ऑलआउट कर दिया। इससे पहले ब्रैंडन मैकमुलेन और ऑलिवर डेविडसन ने कनाडा के मध्यक्रम पर दबाव बनाया। ----------------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… साउथ अफ्रीका-जिम्बाब्वे वर्ल्डकप की तैयारी में नामीबिया दौरे पर जाएंगे; तीनों देशों के बीच टी-20 ट्राई सीरीज 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारियों के तहत साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया अगले महीने नामीबिया में व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

नीरज चोपड़ा के बाद अब आशीष यादव! वर्ल्ड U20 चैंपियनशिप में मेडल जीतकर रचा इतिहास

वर्ल्ड U20 चैंपियनशिप में आशीष यादव ने दमदार खेल दिखाते हुए भालाफेंक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वर्ल्ड U20 चैंपियनशिप में भालाफेंक में मेडल जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने हैं. आशीष से पहले नीरज चोपड़ ने इस इवेंट में कमाल किया था. नीरज ने साल 2016 में पोलैंड में 86.48 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था. Sat, 8 Aug 2026 13:13:26 +0530

  Videos
See all

Abhijeet Dipke Exposed News LIVE: हटा दिपके का 'मुखौटा'! खुल गई सारी पोल | CJP Controversy | Ranchi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T08:10:48+00:00

Iran America War Update: ईरान ने अमेरिका पर अचानक बरसाए बम? | Iran Strait of Hormu | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T08:10:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers