Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: आज मिथुन, सिंह और मीन राशि वालों के लिए दिन सावधानी बरतने का है, रखना होगा सेहत का ज्यादा ख्याल, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: आज यानी 8 अगस्त 2026, शनिवार के दिन सभी 12 जातकों को नए अवसर मिलने वाले हैं. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. इस तिथि का समापन दोपहर 2 बजकर 1 मिनट पर होगा. इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी. इसके साथ ही आज के दिन रोहिणी नक्षत्र शाम 4 बजकर 52 मिनट तक रहने वाला है. आज के योग की करें तो ध्रुव योग सुबह 09 बजकर 1 मिनट तक रहेगा और फिर व्याघात योग सक्रिय हो जाएगा. आज चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेंगे. आज के दिन शनिदेव और हनुमान जी की पूजा की जाती है. शनिवार के दिन रोहिणी नक्षत्र का संयोग कुछ राशियों को बंपर लाभ देने वाला है तो वहीं कुछ राशियों को इससे आर्थिक नुकसान भी हो सकता है. चलिए अब पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 8 अगस्त 2026 (Today Rashifal 8 August 2026)

1.मेष

मेष राशि के लोगों के आज के दिन पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे. षड्यंत्रकारी विफल होंगे और आज चतुर्दिक लाभ होगा. व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी. आज माता-पिता का सुख मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं. भूमि और वाहन खरीदने के लिए उत्तम समय है.

सावधानी- कटू भाषा से परहेज करें
उपाय- लाल वस्तु का दान करें
ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् का जप करें
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल
लक मीटर-7

2.वृषभ

वृषभ राशि के जातकों को आज का दिन आपके लिए शुभ है. परिवार में खुशहाली रहेगी. चतुर्दिक विकास हो सकता है. धन की स्थिति मजबूत रहेगी और प्रयासरत कार्यों में सफलता का योग बन रहा है. आज तीर्थाटन और देशाटन से लाभ मिलेगा. परीक्षा में सफलता मिल सकती है.

सावधानी- परिवार को समय दें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें 
शुभ अंक-2
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर-7

ये भी पढ़ें- Hariyali Amavasya 2026: 11 या 12 अगस्त, कब मनाई जाएगी हरियाली अमावस्या? जानें वृक्षारोपण, तर्पण और दान का महत्व

3.मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को आय से अधिक खर्च हो सकता है. पूंजी निवेश करने से लाभ का योग है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. करियर को लेकर समय उत्तम है. माली हालत सुदृढ़ होगी और रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है.

सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
उपाय- गाय को रोटी गुड़ खिलाएं
गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8

4.कर्क

कर्क राशि के जातकों को आज अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है. नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है. अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में लगाएं. आज रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आज दूर देश की यात्रा कर सकते हैं. माता-पिता का सुख मिलेगा और साहित्य के क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है.

सावधानी- परिश्रम से पीछे न हटें
उपाय- सफेद वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9

5.सिंह

सिंह राशि के लोगों को आज के दिन रोग और चोट से बचने की सलाह दी जाती है. नकारात्मक सोच से दूर रहें और माता-पिता का सम्मान करें. नए व्यापार में लाभ मिलेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य होने का योग बन रहा है. विदेश से धन लाभ हो सकता है.

सावधानी- नकारात्मक विचार से दूर रहें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक-5
शुभ रंग-केसरिया
लक मीटर-8

6.कन्या 

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. बौद्धिक क्षमता से धन अर्जित करेंगे. खेल के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. भूमि और भवन खरीद सकते हैं. संतान सुख मिल सकता है. आज विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. उच्च पद प्राप्ति का योग बन रहा है.

सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
उपाय- एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें 
शुभ अंक-6
शुभ रंग-हरा
लक मीटर-8

7.तुला

तुला राशि के लोगों का आज के दिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी. रोजगार में लाभ मिल सकता है. आयात-निर्यात का योग बन रहा है. आज आपकी दूर देश की यात्रा होगी. विदेश से धन लाभ हो सकता है. भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा. परिवार में शुभ कार्य होंगे. नई नौकरी मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.

सावधानी- विवादों से दूर रहें
उपाय- शिवजी की पूजा करें
ऊं नमः शिवाय मंत्र का जप करें
शुभ अंक-2
शुभ रंग-हरा
लक मीटर-7

8.वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को आज चौतरफा धन लाभ होगा. परिवार में मांगलिक कार्य होने का प्रबल योग बन रहा है. आज रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है. आज भाई-बहन का सुख मिलेगा. व्यापारिक स्थिति मजबूत हो सकती है. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. खेल के क्षेत्र में बड़ी सफलता का योग बन रहा है.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें 
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक-6
शुभ रंग-केसरिया
लक मीटर-8

9.धनु

धनु राशि के लोगों को आज के दिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए. लेखन कार्यों से धन प्राप्ति का योग बन रहा है. प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होंगे. सेहत को लेकर सतर्क रहें और नौकरी मिलने का प्रबल योग है. आज अपनी ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करें.

सावधानी- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
शुभ अंक-8
शुभ रंग-पीला
लक मीटर-8

10.मकर

मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपने गुस्से में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए. तेज गति की गाड़ी चलाने से परहेज करें. माता-पिता की आज्ञा का पालन करें. नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. शुभ कार्य करने का योग बन रहा है. घर में नए मेहमान आ सकते हैं. रोग और शत्रु पराजित होंगे.

सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

11.कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अपने भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे. अध्ययन में रुचि बढ़ेगी. कोई बड़ा कार्य पूर्ण होने का प्रबल योग है. आज मन प्रसन्न रहेगा. मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे. आज के दिन स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त कर सकते हैं. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.

सावधानी- साझेदारी में व्यापार न करें
उपाय-बजरंग बाण का पाठ करें
ऊं शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें 
शुभ अंक-7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर-7

12.मीन

मीन राशि के लोगों के आज के दिन कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज साहित्य और संगीत से लाभ मिल सकता है. कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा. अपनी छवि को लेकर सचेत रहें. बेवजह यात्रा करने से बचें. पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो सकता है. आज शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी.

सावधानी- दूसरों की बातों पर ध्यान न दें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
शुभ अंक-9
शुभ रंग-पीला
लक मीटर-9

ये भी पढ़ें- Kamika Ekadashi 2026: 8 या 9 अगस्त, कब मनाई जाएगी कामिका एकादशी? नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 8 August 2026: आज शनिवार के दिन बन रहे कई शुभ योग, पढ़ें आज के पंचांग में राहुकाल और भद्रा का समय

Aaj Ka Panchang 8 August 2026: आज यानी 8 अगस्त 2026 शनिवार के दिन सावन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. इस तिथि का समापन 2:01 पर होगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज 2 बजकर 2 मिनट से एकादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. इसलिए, 9 अगस्त 2026 को एकादशी का व्रत रखा जाने वाला है. आज के दिन भद्रा का भी साया रहेगा. साथ ही सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का निर्माण होने वाला है. आज दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग.

पढ़ें आज का पंचांग 8 अगस्त 2026

  • तारीख- 8 अगस्त 2026 
  • दिन- शनिवार
  • तिथि- दशमी
  • नक्षत्र- रोहिणी
  • सूर्योदय- सुबह 5:46 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 7:07 बजे 
  • करण- विष्टि, बव
  • चंद्रमा- वृषभ राशि 
  • शुभ मुहूर्त- सुबह 11:59 से दोपहर 12:53 तक
  • राहुकाल- सुबह 9:06 से सुबह 10:46 तक
  • दिशा शूल- पूर्व 

ये भी पढ़ें- Kamika Ekadashi 2026: 8 या 9 अगस्त, कब मनाई जाएगी कामिका एकादशी? नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त

आज का महामंत्र

ऊं नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। 
छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्॥

आज के योग, नक्षत्र और करण

8 अगस्त 2026, शनिवार के दिन ध्रुव योग सुबह 9 बजकर 2 मिनट तक रहने वाला है. ध्रुव योग के बाद व्याघात योग का प्रारंभ हो जाएगा. इस योग की अवधि 9 अगस्त की सुबह 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगी. इसके बाद हर्षण योग लगेगा. आज के दिन रोहिणी नक्षत्र शाम 4 बजकर 51 मिनट तक रहेगा और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र आरंभ होगा. आज विष्टि करण दोपहर को 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगा. बव योग रात को 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. इसके बाद बालव करण आरंभ हो जाएगा.

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में सुबह 03 बजकर 48 मिनट तक उसके बाद मिथुन राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 46 पर हुआ है
सूर्यास्त शाम 07:07 पर होगा
चंद्रोदय रात 01:37, 09 अगस्त को
चंद्र अस्त 08 अगस्त को दोपहर 03:14 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:21 मिनट से सुबह 05:04 तक
अमृत काल दोपहर 01:54 मिनट से दोपहर 03:22 तक
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 से दोपहर 12:53 तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल सुबह 9:06 से सुबह 10:46 तक
यम गण्डक दोपहर 02:07 से दोपहर 03:47 मिनट तक रहेगा
गुलिक काल सुबह 05:46 मिनट से सुबह 07:26 बजे तक रहेगा
आज का दुर्मुहूर्त सुबह 05:46 से सुबह 06:40 बजे तक

व्रत- रोहिणी व्रत

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Hariyali Amavasya 2026: 11 या 12 अगस्त, कब मनाई जाएगी हरियाली अमावस्या? जानें वृक्षारोपण, तर्पण और दान का महत्व

 

Continue reading on the app

  Sports

SLC XI vs IND: प्रैक्टिस मैच में यशस्वी जायसवाल फ्लॉप, 2 गेंद में हुए आउट, देखकर गौतम गंभीर का चढ़ा पारा

श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों सीरीज से पहले भारतीय टीम श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल रही है. इस प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बुरी तरह से फ्लॉप रहे. टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में यशस्वी सिर्फ 2 गेंद का सामना कर पाए. इस तरह यशस्वी भारतीय टीम के लिए बिना खाता खोले आउट हुए. Sat, 8 Aug 2026 10:40:30 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed Son Abaan Funeral: हादसे के बाद जिंदा था अबान! जनाजे के पहले क्या पता चला? | Prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T05:15:18+00:00

वन स्टेट वन इलेक्शन पर Rajasthan Cabinet का बड़ा फैसला! | One State One Election | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T05:14:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers