Responsive Scrollable Menu

UPPCL सेवाएं 16 घंटे के लिए रहेंगी ठप! अभी कर लें बिल पेमेंट और रिचार्ज वरना होगी परेशानी

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है. अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और बिजली से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

UPPCL अपने बिलिंग सिस्टम में सुधार और जरूरी तकनीकी बदलाव (मेंटेनेंस और कॉन्फिगरेशन) करने जा रहा है. इसी कारण पूरे प्रदेश में बिजली से जुड़ी कई ऑनलाइन सेवाएं करीब 16 घंटे तक बंद रहेंगी. इस दौरान लाखों उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है, खासकर उन लोगों को जो ऑनलाइन बिल भरते हैं या स्मार्ट मीटर का इस्तेमाल करते हैं.

कब तक बंद रहेंगी सेवाएं?

यह सेवाएं 3 अप्रैल 2026 रात 10 बजे से 4 अप्रैल 2026 दोपहर 2 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगी. यानी कुल 16 घंटे तक कोई भी ऑनलाइन सुविधा काम नहीं करेगी.

कौन-कौन सी सेवाएं होंगी प्रभावित?

UPPCL के अनुसार, RMS (बिलिंग सिस्टम) में काम चलने के कारण ये सेवाएं बंद रहेंगी:

  • बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान नहीं कर पाएंगे
  • स्मार्ट मीटर का रिचार्ज नहीं होगा
  • नया बिजली बिल जनरेट नहीं होगा
  • लोड बढ़ाने (भार बढ़ोतरी) की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी
  • UPPCL का कंज्यूमर पोर्टल और मोबाइल ऐप काम नहीं करेंगे

यानी अगर आप इन सेवाओं पर निर्भर हैं, तो इस दौरान आपको परेशानी हो सकती है.

उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह

UPPCL ने लोगों से अपील की है कि वे इस परेशानी से बचने के लिए पहले से तैयारी कर लें. अगर आपका स्मार्ट मीटर है, तो पहले ही रिचार्ज कर लें. साथ ही अगर बिजली बिल जमा करना है, तो 3 अप्रैल रात 10 बजे से पहले भुगतान कर दें. किसी जरूरी काम के लिए ऑनलाइन सेवा का इंतजार न करें, इससे आप अनावश्यक दिक्कतों से बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UP Pollution Control Board में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, ये हैं स्टेप्स; मौका हाथ से न जाने दें

क्यों किया जा रहा है यह मेंटेनेंस?

UPPCL का कहना है कि यह काम सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है. इससे भविष्य में सेवाएं ज्यादा तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद बनेंगी. हालांकि, अभी कुछ घंटों की परेशानी होगी, लेकिन आगे चलकर उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव मिलेगा.

यह भी पढ़ें: यूपी में बिजली क्रांति, 433 करोड़ की योजना से 3333 गांवों में 24 घंटे रहेगी रोशनी

कब बहाल होंगी सेवाएं?

UPPCL ने भरोसा दिलाया है कि तय समय यानी 4 अप्रैल दोपहर 2 बजे तक सभी सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी. अगर किसी कारण से देरी होती है, तो जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित बिजली विभाग के कार्यालय से मिल सकती है. बता दें कि यह एक जरूरी तकनीकी अपडेट है जो भविष्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन फिलहाल उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. इसलिए समय रहते जरूरी काम निपटा लेना ही समझदारी है.

यह भी पढ़ें: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही लोगों की तकदीर, कमाई का भी जरिया बनाः पीएम मोदी

यह भी पढ़ें: UP Bijli Bill Maaf: यूपी में सबका बिजली बिल हो जाएगा जीरो, 108000 का 'चंदा' भी दे रही सरकार! CM Yogi

Continue reading on the app

Iran Israel US War Updates: ईरान ने इजरायल पर बरपाया कहर, देख दुनिया में मचा हाहाकार!

ईरान ने ऑपरेशन टू प्रॉमिस फोर के तहत तबाही मचा दी है. आईआरजीसी ने यूएसएस लिंकन पर चार गद्र मिसाइलें दागी हैं. यूएई में अमेरिकी बेस को निशाना बनाया गया. हमले में इंजीनियर और पायलट के घायल होने की खबर साझा की गई है. आईआरजीसी इसको अपनी एक बड़ी सफलता के तौर पर पेश कर रहा है. आईआरजीसी ने इजराइल पर हमले तेज कर दिए हैं. इजराइल के कई शहरों को आईआरजीसी ने निशाना बनाते हुए हमले किए हैं. आसमान से उड़ान भरती मिसाइल जिस भी इलाके में गिर रही है. ईरान ने इजराइल पर हमले तेज कर दिए हैं. तेल अवीव में आसमान से गूंजे हैं सायरन. 

जब भी कोई रडार इस तरीके का संकेत देती है कि हमला होने वाला है तो सायरन बजाए जाते हैं. मिसाइल क्लस्टर वॉर हेड के साथ दागी गई. ईरानी मिसाइल हमले में तेल अवीव में भारी नुकसान की खबर है. जिस इलाके में हमला हुआ वहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया.  बड़ी-बड़ी इमारतों को खंडर में तब्दील कर दिया गया है इन हमलों के जरिए इजराइल में तेल अवीव में ये तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं. रिहााइशी इलाकों तक इसका असर देखने को मिल रहा है. अब सिर्फ सैन्य ढांचे पर हमला नहीं हो रहा है बल्कि रिहाइशी इलाकों तक ये हमले पहुंच गए हैं.

ईरान को पाषाण युग में पहुंचाने का दम भर रहे

लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है. यह तस्वीरें आप देख रहे हैं तेल अवीव के उस इलाके की जिसमें ईरान की ओर से मिसाइल दागी गई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विराशकारी हमला करने की धमकी दे रहे हैं. ईरान को पाषाण युग में पहुंचाने का दम भर रहे हैं. लेकिन ट्रंप की इन धमकियों के आगे तेहरान ना कभी झुका है ना ही झुकने को तैयार है. इसकी वजह है ईरान की जंगी तैयारी और ईरान के बारूदी जखीरे में शामिल वो घातक हथियार जिनके दम पर ईरान 34 दिन से युद्ध में अमेरिका और इसराइल के खिलाफ हुंकार भर रहा है.

सैन्य ठिकानों को मिट्टी में मिला रहा

मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिका के सैन्य ठिकानों को मिट्टी में मिला रहा है. इसराइल को सबसे गहरा घाव दे रहा है. ईरान जिन हथियारों से ताबड़तोड़ तबाही मचा रहा है. वो है ईरान की विनाशकारी मिसाइलें. जिनके आगे अमेरिका और इजराइल बेबस दिख रहे हैं.  ईरान के जंगी ड्रोन,जिनका मुकाबला करने में ट्रंप और नेतनयाहू के माथे पर पसीना आ  रहा है. अब ईरान ने समंदर के मोर्चे से अमेरिका के खिलाफ यलगार करने का प्लान   रेडी कर लिया है.

युद्ध की तैयारी ईरान बरसों से कर रहा 

अमेरिका के खिलाफ युद्ध की तैयारी ईरान बरसों से कर रहा था. यह बात उसके हथियारों की ताकत और उसके जंगी प्लान से साबित हो चुकी है. इसी तैयारी का एक सबूत है ईरान की मिसाइल सिटी जो अमेरिका के खिलाफ गेम चेंजर साबित हो रही है. लेकिन ईरान ने मिसाइल सिटी के बाद अब बोट सिटी की तस्वीर दुनिया को दिखाई है. जिसके बाद अमेरिका और इजराइल की नींद उड़ गई है.

ये भी पढ़ें: 'दोबारा बनाई जा सकती हैं पुल और इमारतें लेकिन अमेरिका...', ईरान ने US के सामने सरेंडर करने से किया इनकार

Continue reading on the app

  Sports

CSK को मिल गई राहत: ट्रेनिंग पर लौटे एमएस धोनी, पंजाब किंग्स मैच के खिलाफ उतरेंगे?

चेन्नई. महेंद्र सिंह धोनी के ट्रेनिंग पर लौटने से चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ी राहत की उम्मीद जगी है, लेकिन उनके खेलने को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ। आईपीएल 2026 में अपने पहले मैच में हार के बाद टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत की सख्त जरूरत है, ऐसे में धोनी की वापसी अहम मानी जा रही।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में सीएसके को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में धोनी पिंडली (काफ) की चोट के कारण नहीं खेले थे। शुरुआत में माना जा रहा था कि यह चोट उन्हें करीब दो हफ्ते तक मैदान से दूर रखेगी, लेकिन अब वह उम्मीद से पहले ही ट्रेनिंग कैंप में नजर आए हैं।

धोनी ने अभ्यास शुरू किया
चेन्नई में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले हुए प्रैक्टिस सेशन में धोनी ने नेट्स पर बल्लेबाजी की और हल्की फिटनेस एक्सरसाइज भी की। हालांकि, उन्होंने टीम के साथ पूरी तरह से ट्रेनिंग नहीं की। खास बात यह रही कि उन्होंने विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस से दूरी बनाए रखी, जिससे उनके खेलने को लेकर संशय बना हुआ।

धोनी के विकेटकीपिंग करने को लेकर संशय
प्रैक्टिस के दौरान धोनी ने रेंज-हिटिंग पर ज्यादा ध्यान दिया और धीरे-धीरे मैच फिटनेस हासिल करने की कोशिश की। लेकिन विकेटकीपिंग ड्रिल्स से दूर रहना यह संकेत देता है कि टीम मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। फिलहाल अभ्यास के दौरान विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभालते नजर आए।

सीएसके को पहले मैच में मिली थी हार
सीएसके के लिए यह मैच काफी अहम है, क्योंकि टीम को सीजन की पहली जीत की तलाश है। ऐसे में धोनी की मौजूदगी टीम के मनोबल को बढ़ा सकती है, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर टीम सतर्क नजर आ रही है। फ्रेंचाइजी जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहती, ताकि आगे के मैचों में धोनी पूरी तरह फिट रह सकें।

इस बीच, टीम के एक और खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस भी चोट के बाद ट्रेनिंग में दिखे। हालांकि, वह भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और सिर्फ हल्की दौड़ और फिजियो के साथ काम करते नजर आए।

कुल मिलाकर, धोनी की ट्रेनिंग में वापसी से सीएसके को जरूर राहत मिली है, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके खेलने का फैसला आखिरी वक्त तक टल सकता है। टीम मैनेजमेंट का फोकस साफ है कि खिलाड़ियों की फिटनेस से समझौता किए बिना लंबी रेस की तैयारी करना।

Fri, 03 Apr 2026 16:04:32 +0530

  Videos
See all

Shorts | Gaziabad में फ्लैट में लगी भीषण आग | #fire #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T10:31:51+00:00

Breaking News: Israel के Petah Tikva पर Iran का हमला | Iran Attack On Israel | Iran War Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T10:31:02+00:00

Raghav Chadha breaks silence after AAP drops him from Rajya Sabha post Live: राघव चड्ढा की दहाड़ #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T10:31:19+00:00

Trump Statement On Iran Israel War LIVE: नक्शे से मिटेगा ईरान? | US | Netanyahu | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T10:35:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers