दिल्ली से करनाल सिर्फ 90 मिनट में, अभी लगते हैं 4 घंटे, 160 की स्पीड से होगा सफर, 35 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू
Delhi-Karnal RRTS : मेरठ से दिल्ली तक रैपिड रेल चलाने के बाद अब करनाल को भी तेज रफ्तार ट्रेन सर्विस से जोड़ने की तैयारी है. इसके लिए 35 हजार करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाया गया है, जिसका पहला फेज 5 साल में पूरा हो जाएगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद दिल्ली से करनाल तक महज 90 मिनट में पहुंचा जा सकेगा.
Aaj ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत में मौसम का यू-टर्न, जानिए आपके शहर में क्या होगा असर? IMD का अलर्ट
Aaj ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. कहीं तेज आंधी-तूफान चल रहे हैं, तो कहीं गरज-चमक के साथ बारिश लोगों को चौंका रही है. मौसम विभाग (IMD) ने साफ कर दिया है कि आने वाले कुछ दिन ऐसे ही अस्थिर रहने वाले हैं, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है. दरअसल, इस बदलाव के पीछे एक नहीं बल्कि दो पश्चिमी विक्षोभ जिम्मेदार हैं. पहला असर अभी दिख रहा है, जबकि दूसरा 7 अप्रैल के आसपास सक्रिय होगा. इसके चलते दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. हवा की रफ्तार 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक आम रहेगी, लेकिन कुछ इलाकों में यह 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में धूल भरी आंधी, पेड़ गिरने और विजिबिलिटी कम होने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. उत्तर भारत में सबसे ज्यादा असर दिखेगा. दिल्ली-NCR में दिन में गर्मी और शाम को अचानक मौसम बदलने का ट्रेंड जारी रहेगा. राजस्थान में धूल भरी आंधी पहले ही जनजीवन प्रभावित कर रही है. मध्य प्रदेश में बारिश और ओले किसानों की चिंता बढ़ा रहे हैं. उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश के साथ बर्फबारी और तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं. वहीं, दक्षिण भारत में भी 6 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का असर रहेगा, हालांकि वहां स्थिति उतनी गंभीर नहीं होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














.jpg)


/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



