पानी में उगने वाली ये सब्जी ₹250 kg, इसके आगे चिकन-मटन भी फेल! आदिवासियों की हेल्थ सीक्रेट रेसिपी
Kamal Kakdi Recipe: बघेलखंड की यह खास सब्जी स्वाद और सेहत दोनों के लिए जबरदस्त मानी जाती है. इसे खाने वाले बताते हैं कि इसके लजीज स्वाद के आगे चिकन-मटन भी फीके पड़ जाते हैं. यही वजह है कि इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. ये सब्जी इम्यूनिटी बूस्टर का भी काम करती है, जिससे शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है.
सलमान खान की दरियादिली:हार्ट ट्रांसप्लांट से जूझ रही फैन को किया कॉल, घंटों बात कर बढ़ाया हौसला, बाद में घर बुलाकर दिया खास सरप्राइज
सलमान खान ने एक बार फिर अपनी दरियादिली से फैंस का दिल जीत लिया है। हाल ही में उनकी एक महिला फैन ने एक किस्सा शेयर किया, जिसने लोगों को भावुक कर दिया। यह फैन हार्ट ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर स्थिति से गुजर रही थीं, तब सलमान ने न सिर्फ हिम्मत दी, बल्कि उनके साथ खड़े भी नजर आए। दरअसल, कर्नाटक की रहने वाली रीना राजू, जो तीन बार हार्ट ट्रांसप्लांट झेल चुकी हैं, उन्होंने RJ Sowjanya को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि सर्जरी से ठीक पहले सलमान खान ने उन्हें कॉल किया था। उस समय अभिनेता ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने समय निकालकर रीना और उनके परिवार से करीब दो घंटे तक बात की। रीना के मुताबिक, वह अपनी पहली सर्जरी से पहले काफी डरी हुई थीं। ऐसे में सलमान ने उन्हें हिम्मत दी और ऑपरेशन के लिए मानसिक रूप से तैयार किया। उन्होंने कहा कि सलमान का यह सपोर्ट उनके लिए बड़ा सहारा था और इसी वजह से वह सर्जरी का सामना कर पाईं। रीना ने बताया कि सर्जरी के बाद कुछ समय तक उनका सलमान से संपर्क नहीं रहा, लेकिन दो साल बाद जब उन्होंने फिर मैसेज किया तो अभिनेता ने उन्हें तुरंत पहचान लिया। इसके बाद उन्होंने उन्हें अपने मुंबई स्थित घर बुलाया, जहां उनके लिए एक छोटी पार्टी भी रखी गई। दोनों ने साथ में समय बिताया, गाने और डांस भी किया। इतना ही नहीं, सलमान खान ने रीना को अपनी फिल्म ‘रेस 3’ के सेट पर भी बुलाया और उन्हें बीइंग ह्यूमन ब्रांड की एक साइकिल गिफ्ट की। खास बात यह थी कि सलमान को याद था कि रीना ने कभी इस साइकिल की इच्छा जताई थी। रीना आज भी सलमान के संपर्क में हैं। जब भी वह किसी मुश्किल दौर से गुजरती हैं, अभिनेता उन्हें मोटिवेट करते हैं। यह पूरा किस्सा दिखाता है कि सलमान खान सिर्फ बड़े स्टार ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील इंसान भी हैं, जो अपने फैंस का ख्याल रखते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















