अयोध्या में बुर्का पहनकर लूट करने वाली गिरफ्तार:नकली पिस्टल से की वारदात, बॉयफ्रेंड के साथ बाइक से भागी थी
अयोध्या में ज्वेलरी शॉप से सोने का हार और चेन लूटने वाली बुर्के वाली महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। महिला वारदात के बाद अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक से भागी थी। पुलिस जांच में पता चला कि महिला ने वारदात को नकली पिस्टल से अंजाम दिया। प्लानिंग के तहत प्रेमी ने बाजार से नकली पिस्टल और बुर्का खरीदा। इसके बाद महिला बुर्का पहनकर दुकान पर पहुंची और बंदूक की नोक पर ज्वेलरी लूटकर फरार हो गई। मामला गुरुवार को रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोठी बाजार की ज्वेलरी शॉप का है। दुकान में लगे 6 सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। कैमरे में जिस बाइक से दोनों फरार हुए थे, उसका नंबर कैद हो गया था। इसे ट्रेस कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… महिला ने सोने का हार और चेन मांगी रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोठी बाजार के रहने वाले महेश सोना-चांदी के व्यापारी हैं। उनकी घर से 900 मीटर दूर अग्रवाल कॉप्लेक्स में महेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे बुर्का पहने एक महिला दुकान पर पहुंची। उसके पास एक पिट्ठू बैग था। उसने महेश से कहा, मुझे हार और सोने की चेन खरीदनी है। महेश ने उसके सामने एक सोने का हार और सोने की चेन रख दी। इसके बाद महिला ने महेश से पानी मांगा। महेश ने दुकान में काम करने वाले अंकित कुमार को पानी और समोसा लाने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद अंकित कुमार समोसा और पानी लेकर आ गया। उसने महिला को पानी और समोसा दिया। मगर महिला ने समोसा खाने से मना कर दिया। पानी की बोतल ले ली। बोली- समोसा नहीं खाती, मिठाई मंगवा दीजिए आरोपी महिला ने महेश से कहा- मैं समोसा नहीं खाती हूं। मेरे लिए मिठाई मंगवा दीजिए। महेश कुमार ने अंकित कुमार को बर्फी लेने भेज दिया। अंकित बर्फी लेने चला गया। इसी दौरान दुकान के कर्मचारी मनीराम ने हार और चेन को उठाकर काउंटर पर रख दिया। तभी महिला खड़ी हुई और दुकान के अंदर इधर-उधर घूमने लगी। महेश ने उससे पूछा क्या बात है? महिला बोली- हमारे पति पैसा निकालने गए हैं। अभी आए नहीं है। उन्हें ही देख रही हूं। इसके बाद वह काउंटर के पास आकर खड़ी हो गई। महेश अन्य सामान को अलमारी में रखने लगे, तभी आरोपी महिला ने बॉक्स में रखा सोने का हार और चेन उठा लिया। फिर अपना बैग उठाया। तभी दुकानदार महेश ने उसे टोका तो उसने अपनी कमर से पिस्टल निकाल ली। महेश की ओर तानकर बोली- आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी। इसके बाद वह दुकान के बाहर भाग गई। महेश और मनीराम ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया था। महिला दुकान से निकलकर पैदल भागी और कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ भाग गई थी। महेश ने बताया कि हार 26 ग्राम का था। 2 अप्रैल को बाजार भाव के हिसाब से 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 3 लाख 60 हजार बताई थी। ------------------------ यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… …………………. ये खबर भी पढ़िए- संभल-SP के रिसेप्शन में गए सपा विधायकों से अखिलेश नाराज:बोले- उन्हें नहीं जाना चाहिए था, बातचीत करके समझाएंगे संभल एसपी केके बिश्नोई की शादी के रिसेप्शन में सपा के 3 विधायकों और जिलाध्यक्ष के शामिल होने पर अखिलेश यादव नाराज हैं। अखिलेश ने कहा कि उन्हें इसमें शामिल नहीं होना चाहिए था। बातचीत कर उन्हें समझाया जाएगा। गुरुवार को अखिलेश यादव ने लखनऊ में सपा की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। कानपुर में सामने आए किडनी मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को वास्तविक समस्याओं का अंदाजा नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
इंसानियत अभी जिंदा है… खुले पाइप में गिरा पिल्ला, पास खड़ी देखती रही मां, पुलिसकर्मी ने जैसे-तैसे निकाला बाहर, VIDEO VIRAL
Viral Video: इस वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी को रस्सी की मदद से खुले पाइप में फंसे पिल्ले को रेस्क्यू करते देखा जा सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat























