Responsive Scrollable Menu

MP Weather : आज 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी, 6 अप्रैल तक बदला रहेगा मौसम, जानें IMD अपडेट

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के 42 जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की गति 60Km/घंटा रह सकती है। वहीं इंदौर और जबलपुर संभाग के 9 जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।फिलहाल 6 अप्रैल तक मध्य प्रदेश में बारिश-आंधी की स्थिति बनी रहेगी। 7 …

Continue reading on the app

अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25% जुर्माना:KKR के खिलाफ मैच में IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन, एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा पर IPL मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में उन्होंने IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया, जिसके चलते उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। अभिषेक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। IPL द्वारा जारी बयान के अनुसार, उन्होंने लेवल-1 के अपराध के तहत मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मंजूर कर लिया है। आर्टिकल 2.3 के उल्लंघन के दोषी पाए गए अभिषेक अभिषेक शर्मा को IPL की आचार संहिता के आर्टिकल 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यह आर्टिकल आमतौर पर मैच के दौरान 'अनुचित व्यवहार' या खेल भावना के विपरीत कमेंट्स या इशारों से संबंधित होता है। कैच आउट होने पर नाराजगी जताई मैच रेफरी ने अभी तक उस घटना का खुलासा नहीं किया है, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई। हालांकि, माना जा रहा है कि अभिषेक शर्मा ने कैच आउट होने पर थर्ड अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताई थी। दरअसल, 8.4 ओवर में अभिषेक शर्मा आउट हो गए। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 112 किमी/घंटा की धीमी शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर अभिषेक ने पुल शॉट खेला। गेंद डीप स्क्वेयर लेग की ओर गई, जहां बाउंड्री पर मौजूद वरुण चक्रवर्ती तेजी से अपने दाईं ओर भागे, नीचे झुककर शानदार डाइव लगाई और कैच पकड़ लिया। हालांकि, रिप्ले से कैच पूरी तरह स्पष्ट नहीं लग रहा था, लेकिन तीसरे अंपायर ने अलग-अलग एंगल से जांच करने के बाद अभिषेक को आउट करार दिया। फैसले से असंतुष्ट अभिषेक नाराज होकर मैदान से बाहर जाते नजर आए। अभिषेक अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 21 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए। मैच रेफरी का फैसला ही अंतिम IPL के नियमों के अनुसार, लेवल-1 के उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का फैसला ही अंतिम और बाध्यकारी होता है। इसमें खिलाड़ी के पास अपील करने का विकल्प नहीं होता। अभिषेक ने अपनी गलती मान ली है, इसलिए अब इस मामले में आगे कोई औपचारिक सुनवाई नहीं होगी। सस्पेंशन का भी खतरा अभिषेक शर्मा के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट जुड़ने का मतलब है कि उन्हें अब अगले मैचों में सावधान रहना होगा। IPL के नियमों के मुताबिक, यदि कोई खिलाड़ी एक निश्चित समय सीमा के भीतर 4 या उससे अधिक डिमेरिट पॉइंट जमा कर लेता है, तो उस पर एक या अधिक मैचों का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। हैदराबाद ने KKR को 65 रन से हराया गुरुवार को हुए इस मुकाबले में अभिषेक की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में KKR ने बॉलिंग चुनी। हैदराबाद ने 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए। कोलकाता 16 ओवर में 161 रन बनाकर सिमट गई।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: लगातार हार के बाद रहाणे ने किन-किन लोगों को ठहराया हार का जिम्मेदार

नई दिल्ली. KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे ने SRH से 65 रन की हार के बाद आलोचकों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोग बिना मैच देखे उनकी स्ट्राइक रेट पर सवाल उठा रहे हैं और उनके खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं. आंकड़ों में पावरप्ले में मजबूत दिखने वाले रहाणे मिडिल ओवर्स में संघर्ष करते हैं. जान‍िए आख‍िर रहाणे का यह दर्द क्यों छलका है.कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ( Ajinkya Rahane) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ 65 रन की हार के बाद आलोचकों पर खुलकर निशाना साधा. आमतौर पर शांत रहने वाले रहाणे इस बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी आक्रामक नजर आए. लगातार दूसरी हार के बाद जब उनसे उनके स्ट्राइक रेट, ओपनिंग रोल और बल्लेबाजी अप्रोच को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि आलोचक बिना मैच देखे ही राय बना रहे हैं.रहाणे ने कहा- 2023 से मेरा स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर में से एक है. जो लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं, वो शायद मैच नहीं देख रहे या उनके खिलाफ कोई एजेंडा है. उन्हें मुझे खेलते देखना पसंद नहीं है. Fri, 3 Apr 2026 12:09:52 +0530

  Videos
See all

Hormuz Straitपर अंतरराष्ट्रीय जल में नियम और कानून | Iran Israel War Update #shorts #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T05:38:54+00:00

China News | चीन का 600KG भार उठाने वाला ‘हेलीकॉप्टर ड्रोन’ | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T05:40:59+00:00

Trump Address On Iran War: 'Iraq जैसा होगा ईरान का हाल' ट्रंप का खुला एलान | US Israel | Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T05:40:09+00:00

UK Tries to Remove Hormuz Block | ब्रिटेन ने हॉर्मूज़ ब्लॉक हटाने की कोशिश | Iran Israel War #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T05:43:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers