Responsive Scrollable Menu

बेइज्जती कराए बिना तो एक दिन नहीं गुजरता! PSL ने फिर कटाई पाकिस्तान की नाक, अब LIVE मैच में ही हो गया बवाल

PSL 2026 में कोई न कोई बवाल होता ही रहता है, जिससे पाकिस्तान को बेइज्जती सहनी पड़ती है. अब गुरुवार को खेले गए मुकाबले में तीखी नोंकझोक देखने को मिली. कराची किंग्स के कप्तान डेविड वार्नर का पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) मैच के दौरान ऑलराउंडर मोईन अली से तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसकी वजह से एक बार फिर पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती हो रही है.

डेविड वॉर्नर और मोईन अली भिड़े

कराची किंग्स के कप्तान डेविड वार्नर का पाकिस्तान सुपर लीग मैच के दौरान ऑलराउंडर मोईन अली से तीखी बहस हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वार्नर मोईन अली से नाराज नजर आ रहे हैं और उनकी ओर दौड़ पड़े. तभी रणनीति प्रमुख और टीम निदेशक हैदर अजहर ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें अलग कर दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया और क्रिकेट जगत से तीखी प्रतिक्रियाएं मिलीं. कराची किंग्स द्वारा पेशावर जाल्मी को 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट से हराने के बाद यह बहस हुई.

ऐसा रहा मैच का पूरा हाल

कराची किंग्स और रावलिंपडीज के बीच PSL 2026 का 10वां मैच खेला गया. जहां, टॉस जीतकर कराची के कप्तान डेविड वॉर्नर ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने आई रावलपिंडीज की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन बोर्ड पर लगाए. रावलपिंडीज के लिए सबसे बड़ी पारी डेरिल मिचेल ने खेली. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची किंग्स की टीम ने  4 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया और 5 विकेट से इस मैच को जीत लिया. मुकाबले में आजम खान ने 34 गेंद पर 74 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. वहीं, कप्तान डेविड वॉर्नर ने भी 36 गेंदों पर 50 रन बनाए. 

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने ऐसा क्या किया, जो BCCI ने दी सजा, ठोका मोटा जुर्माना? जानिए क्या है पूरा मामला

Continue reading on the app

Good Friday 2026: आज है गुड फ्राइडे? क्यों नहीं कहते 'हैप्पी गुड फ्राइडे', अपनों को भेजें यीशु के प्रेरणादायक संदेश

Good Friday 2026: आज यानी 3 अप्रैल 2026, शक्रवार को ईसाई धर्म का सबसे खास त्योहार गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है. इस दिन को ईसा मसीह के बलिदान का दिन माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन उन्हें सूली पर चढ़ाया गया था. गुड फ्राइडे, ईस्टर से ठीक पहले मनाया जाता है और कुछ जगहों पर इस दिन को ब्लैक फ्राइडे भी कहा जाता है. आज के दिन दुनियाभर में ईसाई धर्म के लोग चर्च जाते हैं और वहां शांति के साथ प्रार्थना करते हैं. यहां बैठकर लोग यीशु के कष्टों को याद करते हैं. 

क्यों नहीं बोलते हैप्पी गुड फ्राइडे?

बता दें कि ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे का दिन शोक और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. इस दिन कुछ लोग फास्टिंग भी करते हैं और सादगी के साथ यह दिन मनाते हैं. गुड फ्राइडे के मौके पर लोग चर्च जाते हैं, वहां प्रेयर करते हैं. कुछ जगहों पर गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह के जीवन की घटनाओं और कठिनाइयों को लेकर झांकियां और नाटक भी करवाए जाते हैं. गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहते हैं. हर साल अलग-अलग तारीखों पर यह दिन पड़ता है, क्योंकि इसकी तारीख ईस्टर के अनुसार तय होती है. ऐसे में इस वर्ष 5 अप्रैल को ईस्टर मनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- क्या सिगरेट छोड़ना सच में मुश्किल है? सिर्फ 21 दिनों में स्मोकिंग से पाएं छुटकारा

शोक के दिन को गुड क्यों कहा जाता है?

भले ही इस दिन को गुड फ्राइडे के नाम से पुकारा जाता है लेकिन यह दिन खुशी का नहीं होता है. यह दिन गहरे शोक का होता है. मगर मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पर ईसा मसीह ने मानवता के भले के लिए त्याग किया था. इसलिए, उनके प्रेम और बलिदान को सम्मान देने के लिए लोगों ने इसे होली फ्राइडे कहने लगे.

ईसा मसीह की शिक्षा को याद करने का खास दिन

ईसा मसीह ने अपने शिष्यों और अनुयायियों को जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सीख दी थी. इसलिए, गुड फ्राइडे केवल उनके बलिदान को याद करने का दिन नहीं बल्कि उनके विचारों और शिक्षाओं को अपनाने का भी अवसर है. इस खास मौके पर आप भी उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और अपने प्रियजनों के साथ उनके प्रेरणादायक कोट्स, संदेश और विचार भेजें.

भेजे ये संदेश (Good Friday Message) 

1.Good Friday Message

कभी भी कसम नहीं खानी चाहिए.

क्योंकि तुम एक बाल को भी काला या सफेद नहीं कर सकते हो.

2.Good Friday Message 

वह पूरी दुनिया को हासिल करता है और अपनी आत्मा की हानि भुगतता है, तो उसे क्या लाभ होगा?

3.Good Friday Message

यदि तुम एकदम सही होना चाहते हो तो जाओ अपनी सारी संपत्ति को गरीबों मे बांट दो.

तुम्हें स्वर्ग का खजाना मिल जाएगा. दूसरो की मदद करो ईश्वर तुम्हारी मदद करेगा.

4.Good Friday Quote

यीशु ने पूरे संसार के पापों का बोझ अपने कंधों पर लिया। उनकी भक्ति में हम सब मजबूत बनें

5.Good Friday Message

जिसने कांटों का ताज पहनकर, दुनिया को प्रेम का पाठ पढ़ाया, उसी मसीहा को आज याद करने का दिन है. गुड फ्राइडे पर प्रभु को कोटि-कोटि प्रणाम.

6.Good Friday Quote

आज के दिन क्रॉस को देखकर सीखें कि दर्द के बाद भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए.

7.Good Friday Greetings

जिसने हमें सिखाया, दुश्मनों से भी प्रेम करो,उनके लिए भी प्रार्थना करो जो तुम्हें सताते हैं. उस प्रभु यीशु के बलिदान को शत-शत नमन. गुड फ्राइडे 2026

8.Good Friday Message

पाप से क्षमा, दुख से शांति, अंधेरे से प्रकाश की ओर चलें.यही है गुड फ्राइडे का संदेश.गुड फ्राइडे की प्रार्थनाओं सहित शुभकामनाएं.

9.Good Friday Quote

जो तुम्हारे अंदर है, उसे बाहर लाओ, यही तुमको बचाएगा.
अगर जो तुम्हारे अंदर है, उसे बाहर नहीं लाते तो वह तुमको नष्ट कर देगा.

10.Good Friday Message

प्रभु यीशु का आशीर्वाद आपके जीवन में शांति और सुख लेकर आए.

11.Good Friday Message

प्रभु यीशु के त्याग से हमें नई उम्मीद और नई शुरुआत की प्रेरणा मिले.

ये भी पढ़ें- World Autism Awareness Day 2026: आज है वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस डे.. क्या है ऑटिज्म? जानें लक्षण, कारण और देखभाल के तरीके

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: LIVE मैच में हुई भारी मिस्टेक, जिस मैच को LSG ने जीता, उसमें SRH की जीत थी तय! VIDEO

SRH vs LSG मैच में एक चूक ना हुई होती तो शायद नतीजा कुछ अलग हो सकता था. जिस गेंद पर LSG जीता, उसी पर हुई एक चूक के खिलाफ SRH का अपील ना करना उसे महंगा पड़ गया. Mon, 06 Apr 2026 08:43:12 +0530

  Videos
See all

Pakistan Live: Iran America War के बीच पाकिस्तान पर डबल अटैक | Shehbaz Sharif | Oil Shortage | UAE #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T04:38:03+00:00

Himanta Biswa Sarma on Pawan Khera: 'जेल जाने को तैयार रहें', पवन खेड़ा पर भड़के CM सरमा | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T04:45:03+00:00

Iran Israel War Update: हिजबुल्लाह ने मचाई तबाही, कुवैत पर कब्जा करेगा? |Trump | Breaking | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T04:30:20+00:00

Middle East Conflict: ईरान के कोम शहर पर अमेरिका का भयानक हमला | US Iran War | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T04:42:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers