समुद्र की गहराई में छिपा बड़ा खतरा, मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण भारत को डेटा ब्लैकआउट होने का डर सताया
ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध के मध्य पूर्व में फैलने के बाद से एक छिपा हुआ खतरा मंडराने लगा है. यह समुद्र की गहराई में छिपा है. स्ट्रेट आफ होर्मुज और रेड सी से गुजरने वाले अहम अंडरसी फाइबर-ऑप्टिक केबलों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं. ये केबल दुनिया के अधिकांश इंटरनेट का आधार हैं. इस आधुनिक सूचना युग में, अंडरसी केबल डिजिटल कनेक्टिविटी की मजबूत नींव बन गए हैं.
अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ के अनुसार, करीब 99 प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट ट्रैफिक पनडुब्बी केबलों के जरिए से होता है. हालांकि ईरान ने आधिकारिक तौर पर युद्धग्रस्त वाले क्षेत्र में केबलों के बुनियादी ढांचे पर किसी तरह का खतरा नहीं बताया है. मगर रेड सी में इस पर खतरे आशंकाएं काफी बढ़ गई हैं. खासकर ईरान समर्थित हौतियों के संघर्ष में शामिल होने के बाद यमानी विद्रोही समूह ने कई मौकों पर रेड सी में फाइबर-ऑप्टिक केबलों को काटने की धमकी दे चुके हैं.
भारत की इंटरनेट केबलों पर निर्भरता
इन केबलों में किसी भी तरह की रुकावट भारत के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है. इसकी वजह देश के करीब 60 प्रतिशत इंटरनेट ट्रैफिक का संचालन खाड़ी देशों से होकर गुजरने वाली उस अहम केबल के जरिए ही होता है. ये मुंबई से यूरोप तक जाती है. शेष ट्रैफिक चेन्नई से होकर सिंगापुर और प्रशांत महासागर से होते पूर्व की ओर जाता है.
इस तरह से भारत के इंटरनेट नेटवर्क का अधिकतर भाग भू-राजनीतिक तनावों के प्रति असुरक्षित हो जाता है. रेड सी में केबल कटौती की समस्या काफी समयसे रही है. युद्ध ने हालात को और गंभीर बना दिया है. सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के अनुसार, यह खतरा काफी बड़ा है. अगर केबलों को नुकसान होता है तो इसे एक वैश्विक खतरे के रूप में देखा जाएगा.
रेड सी में 17 पनडुब्बी केबल गुजरती हैं
रिपोर्ट के तहत, रेड सी से होकर करीब 17 पनडुब्बी केबल गुजरती हैं. हर केबल, जो फाइबर-ऑप्टिक कोर, तांबे के तार और प्लास्टिक शीट से बनी होती है, औसतन 100 गीगाबाइट डेटा को संचारित करती है. इस तरह से मार्ग तैयार करने में एक साल तक का वक्त लग सकता है. इनमें किसी भी तरह के नुकसान से डेटा ब्लैकआउट होने की संभावना बन सकती है. इंटरनेट किसी एक मार्ग पर निर्भर नहीं होता है. कनेक्टिविटी केबलों के एक नेटवर्क के जरिए काम करता है. अगर एक केबल रुक भी जाता है तो ट्रैफिक दूसरे के जरिए चल सकता है. मगर नेटवर्क में अस्थायी व्यवधान भी दूरसंचार और इंटरनेट कंपनियों के लिए बड़ा महंगा होगा. इस तरह से ट्रैफिक प्रबंधन पर असर होगा.
अभिषेक शर्मा ने ऐसा क्या किया, जो BCCI ने दी सजा, ठोका मोटा जुर्माना? जानिए क्या है पूरा मामला
Abhishek Sharma Fined: आईपीएल 2026 का 6वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. ईडेन-गार्डन्स में खेले गए इस मैच में अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और वह 48 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाकर आउट हुए. मगर, मैच के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके कारण बीसीसीआई ने उनपर एक्शन लिया और कड़ी सजा सुनाई है. आइए जानते हैं कि आखिर अभिषेक को किस गलती की सजा मिली है.
अभिषेक शर्मा को BCCI ने सुनाई सजा
ABHI-STORM has hit Kolkata! ????️????
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 2, 2026
Abhishek Sharma takes Varun Chakaravarthy for 25 runs in the 5th over! ????#TATAIPL 2026 | #KKRvSRH | LIVE NOW ???? https://t.co/ySCLEcJOUA pic.twitter.com/PtELa8BxSu
अभिषेक शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच के बाद बीसीसीआई ने उनपर एक्शन लिया है. दरअसल, KKR VS SRH के बीच खेले गए मैच में उनको आईपीएस के कॉड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने की सजा मिली है.
सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा की 25 परसेंट मैच फीस काटी गई है. साथ ही साथ आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए उनके नाम एक डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ा है. उन्होंने आर्टिकल 2.3 के अंतर्गत लेवल 1 का अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी द्वारा सुनाई गई सजा को भी मान लिया है.
IPL द्वारा जारी किए गए बयान में इस बात का जिक्र नहीं हुआ है कि अभिषेक को क्यों सजा मिली है. लेकिन आर्टिल 2.3, गलत भाषा या मैच के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल करने से संबंधित है.
अभिषेक शर्मा ने खेली 48 रनों की तूफानी पारी
????????. ???????????????????????????? for a reason ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 2, 2026
Abhishek Sharma officially becomes the FIRST Indian to smash 1️⃣0️⃣0️⃣* sixes for the #SRH ????#TATAIPL 2026 | #KKRvSRH | LIVE NOW ???? https://t.co/ySCLEcJOUA pic.twitter.com/0IXzZktlgh
कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेले गए मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 21 गेंदों पर 38 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए थे. उनका स्टाइक रेट 218.57 का रहा. अभिषेक ने इस मैच में ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी बनाई थी, जिसने सनराइजर्स हैदराबाद को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
Abhishek Sharma को किस गलती की मिली सजा?
???????????? ????????????, ???????????? ????????????????, ???????????? ????????????????????. ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 2, 2026
Varun Chakaravarthy pulls off an absolute blinder at deep square-leg to dismiss the dangerous Abhishek Sharma ????#TATAIPL 2026 | #KKRvSRH | LIVE NOW ???? https://t.co/ySCLEcJOUA pic.twitter.com/jXoaMbiOUy
KKR VS SRH के बीच खेले गए मुकाबले के बाद अभिषेक शर्मा को बीसीसीआई ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए सजा दी. इसके बाद से ही हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अभिषेक ने मैच के दौरान ऐसा क्या कर दिया, जिसके कारण उनपर ऐसा एक्शन लिया गया है. वैसे तो आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं मिली है.
मगर, माना जा रहा है कि ये एक्शन अभिषेक शर्मा के विवादित विकेट से जुड़ा हो सकता है. दरअसल, ब्लेसिंग मुजारबानी की गेंद पर अभिषेक ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन डीप मिड विकेट पर खड़े वरुण चक्रवर्ती ने उनकी इस कोशिश को नाकाम करते हुए एक कैच लपका. कैच क्लीयर नहीं था, मगर थर्ड अंपायर ने सभी एंगल देखने के बाद अभिषेक को आउट करार दिया. अभिषेक इससे नाखुश थे. इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें जो सजा मिली है, वो इसी विवाद से जुड़ी है.
ये भी पढ़ें: SRH VS KKR: सनराइजर्स हैदराबाद या कोलकाता नाइट राइडर्स, कल का मैच किसने जीता? जानिए मैच में क्या-क्या हुआ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















