नई दिल्ली. KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे ने SRH से 65 रन की हार के बाद आलोचकों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोग बिना मैच देखे उनकी स्ट्राइक रेट पर सवाल उठा रहे हैं और उनके खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं. आंकड़ों में पावरप्ले में मजबूत दिखने वाले रहाणे मिडिल ओवर्स में संघर्ष करते हैं. जानिए आखिर रहाणे का यह दर्द क्यों छलका है.कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ( Ajinkya Rahane) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ 65 रन की हार के बाद आलोचकों पर खुलकर निशाना साधा. आमतौर पर शांत रहने वाले रहाणे इस बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी आक्रामक नजर आए. लगातार दूसरी हार के बाद जब उनसे उनके स्ट्राइक रेट, ओपनिंग रोल और बल्लेबाजी अप्रोच को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि आलोचक बिना मैच देखे ही राय बना रहे हैं.रहाणे ने कहा- 2023 से मेरा स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर में से एक है. जो लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं, वो शायद मैच नहीं देख रहे या उनके खिलाफ कोई एजेंडा है. उन्हें मुझे खेलते देखना पसंद नहीं है. Fri, 3 Apr 2026 12:09:52 +0530