Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान में आत्मघाती हमला: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन को कार से उड़ाया, 5 की मौत

Pakistan Suicide Blast: पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत एक बार फिर भीषण बम धमाके से दहल उठा है। बन्नू जिले के डोमेल तहसील में गुरुवार देर रात एक आत्मघाती हमलावर ने बारूद से भरी कार पुलिस स्टेशन से टकरा दी। इस शक्तिशाली विस्फोट में तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत कम से कम पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

मलबे में तब्दील हुए आसपास के घर
धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज दूर-दराज के इलाकों तक सुनी गई। पुलिस स्टेशन को मुख्य निशाना बनाते हुए किए गए इस हमले में आसपास के कई घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के तुरंत बाद इलाके में गोलीबारी की आवाजें भी सुनी गईं, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी दहशत फैल गई।

बचाव कार्य और पुलिस की स्थिति
हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबे से शवों को बाहर निकाला। इस हमले में चार पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अमेरिकी रिपोर्ट ने उड़ाए पाकिस्तान के होश
इस हमले के बीच, अमेरिकी कांग्रेस की एक ताजा रिपोर्ट (CRS) ने पाकिस्तान के दोहरे चेहरे को बेनकाब कर दिया है। 25 मार्च 2026 को जारी इस रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि पाकिस्तान आज भी आतंकवादियों के लिए 'सुरक्षित पनाहगाह' बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद अपनी जमीन से भारत विरोधी गतिविधियों को रोकने में नाकाम रहा है।

भारत के खिलाफ सक्रिय हैं आतंकी संगठन
अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) जैसे प्रतिबंधित संगठन अभी भी पाकिस्तानी सरजमीं से खुलेआम काम कर रहे हैं। ये संगठन विशेष रूप से भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को निशाना बना रहे हैं। पाकिस्तान की सेना और सरकार इन समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के बजाय 'असंगत' व्यवहार कर रही है।

एक्शन प्लान सिर्फ कागजों तक सीमित
रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि पाकिस्तान का 'नेशनल एक्शन प्लान' केवल कागजों तक ही सीमित है। लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठन अपने मीडिया आउटलेट्स के जरिए नफरत फैलाने का काम जारी रखे हुए हैं। पाकिस्तान की इस लापरवाही का खामियाजा अब उसके अपने नागरिकों को भी भुगतना पड़ रहा है, जैसा कि बन्नू में हुए ताज़ा हमले में देखा गया।

Continue reading on the app

कौन थे राजा रवि वर्मा, जिनकी 'यशोदा और कृष्ण' पेंटिंग को सायरस पूनावाला ने 167.2 करोड़ में खरीदा?

राजा रवि वर्मा की प्रसिद्ध पेंटिंग 'यशोदा और कृष्ण' मुंबई की सैफ्रनआर्ट नीलामी में 167.2 करोड़ रुपये में बिकी। यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय पेंटिंग बन गई। पेंटिंग को सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक डॉ. सायरस पूनावाला ने खरीदा। इससे पहले का रिकॉर्ड एम.एफ. हुसैन की पेंटिंग का था।

Continue reading on the app

  Sports

Gold Rate 3 April 2026 : सोने की कीमतों में फिर बदलाव, ये है 10 ग्राम का भाव, जानिए भोपाल से लेकर दिल्ली तक का लेटेस्ट रेट

अमेरिकी डॉलर की स्थिति, वैश्विक मांग और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार को सुबह सोने के दाम में ₹1960 प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है हालांकि चांदी के भाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। इस बदलाव के बाद सोने के भाव … Fri, 03 Apr 2026 10:55:41 GMT

  Videos
See all

Trump Address On Iran War: 'Iraq जैसा होगा ईरान का हाल' ट्रंप का खुला एलान | US Israel | Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T05:40:09+00:00

UK Tries to Remove Hormuz Block | ब्रिटेन ने हॉर्मूज़ ब्लॉक हटाने की कोशिश | Iran Israel War #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T05:43:20+00:00

China News | चीन का 600KG भार उठाने वाला ‘हेलीकॉप्टर ड्रोन’ | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T05:40:59+00:00

Hormuz Straitपर अंतरराष्ट्रीय जल में नियम और कानून | Iran Israel War Update #shorts #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T05:38:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers