Bikaner's Special Mishri Roti: बीकानेर की 'मिश्री रोटी' के दीवाने हुए लोग, दिल के आकार वाली इस मिठाई में क्या है खास? Video
Bikaner's Special Mishri Roti: बीकानेर की पारंपरिक मिठाई 'मिश्री रोटी' इन दिनों अपने अनोखे स्वाद और दिल के आकार (Heart Shape) की बनावट के कारण चर्चा में है. मैदे, बेसन, घी और चीनी के मिश्रण से तैयार होने वाली यह मिठाई धीमी आंच पर तवे पर सेंककर बनाई जाती है, जिसे केसर, पिस्ता और बादाम से सजाया जाता है. दुकानदार रूपेश अग्रवाल के अनुसार, इसकी कीमत ₹480 प्रति किलो है और सर्दियों में इसकी मांग काफी बढ़ जाती है. यह न केवल बच्चों की पसंदीदा है, बल्कि जैन समाज और अन्य उत्सवों में भी प्रमुखता से शामिल की जाती है. स्वाद के अलावा इसमें औषधीय गुण भी छिपे हैं; इसमें मौजूद केसर और इलायची सर्दी-जुकाम से बचाते हैं, जबकि मिश्री हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करती है. राजस्थान की समृद्ध खान-पान संस्कृति का प्रतीक यह मिठाई सुपाच्य होने के साथ-साथ दिखने में भी बेहद आकर्षक और सुनहरी होती है.
80 साल की उम्र में भी हड्डी रहेगी टनाटन! बस सुबह उठकर कर लें सलाद वाला ये नाश्ता, चना-मूंगफली-पनीर-मखाना से होता है तैयार
High Protein Indian Salad: रांची के पास गांवों में काला चना, मूंगफली, छेना, मखाना व सब्जियों से बना प्रोटीन सलाद लोकप्रिय है. यहां के बुजुर्ग दावा करते हैं इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














.jpg)





