Responsive Scrollable Menu

राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खींच दी तलवार, AAP की टेंशन बढ़ाने वाला आया वीडियो

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ तलवार खींच ली है. राज्यसभा के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें 'खामोश कराया गया है, लेकिन वे हारे नहीं हैं.' उन्होंने इस वीडियो मैसेज में कहा कि जब भी उन्हें संसद में बोलने का मौका मिला, उन्होंने हमेशा आम लोगों के मुद्दे उठाए, लेकिन अब उनके बोलने पर ही रोक लगाने की कोशिश की जा रही है.राघव चड्ढा ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या जनता के मुद्दे उठाना गलत है? उन्होंने कहा कि उन्होंने संसद में ऐसे कई मुद्दे उठाए जो सीधे आम आदमी से जुड़े हैं, लेकिन शायद यही बात कुछ लोगों को पसंद नहीं आई. उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में उनके बोलने को लेकर पार्टी की ओर से राज्यसभा सचिवालय को सूचना दी गई कि उन्हें बोलने का मौका न दिया जाए. इस पर उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि आखिर उनकी आवाज को दबाने की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है.चड्ढा ने अपने भाषणों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एयरपोर्ट पर महंगे खाने से लेकर मिलावट, टोल प्लाजा पर वसूली, बैंक चार्जेज, मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, टेलीकॉम कंपनियों की नीतियों और डिलीवरी राइडर्स की समस्याओं जैसे मुद्दे संसद में उठाए. उनका कहना था कि इन मुद्दों से आम जनता को फायदा हुआ, लेकिन यह समझ से परे है कि इससे पार्टी को क्या नुकसान हुआ. उन्होंने कहा कि वे हमेशा आम आदमी की आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे. उन्होंने अपने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि जनता से मिले प्यार और समर्थन ने उन्हें हमेशा मजबूत बनाया है. अपने संदेश में उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, 'मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना. मैं वो दरिया हूं जो रुकता नहीं है.'

Continue reading on the app

Ramayana: देश का इकलौता एक्टर, जो 5 बार राम तो 5 बार कर चुका रावण का रोल!

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का टीजर आते ही पौराणिक फिल्मों की चर्चा तेज हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 60-70 के दशक में एक एक्टर ऐसा भी हुआ, जिसने ना सिर्फ राम, कृष्ण, बल्कि पर्दे पर रावण का रोल भी किया। खास बात यह है कि सभी किरदार कई बार निभाए।

Continue reading on the app

  Sports

CSK vs PBKS: चेन्नई का घर में पंजाब किंग्स से मुकाबला, क्या अपने किले को मजबूत बना पाएगी टीम?

CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा है-क्या टीम फिर से चेन्नई के अपने किले को मजबूत बना पाएगी? पिछले सीजन में चेपॉक का गढ़ कमजोर पड़ा था और अब पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला टीम के लिए बड़ी परीक्षा माना जा रहा।

गुवाहाटी में हार के बाद सीएसके के कोचिंग स्टाफ को उम्मीद है कि घरेलू मैदान पर हालात बेहतर होंगे। हालांकि, पिछला मैच भी दर्शकों के लिहाज से घरेलू जैसा ही था, लेकिन नतीजा टीम के पक्ष में नहीं गया। अब चेन्नई की पिच पर टीम वापसी की कोशिश करेगी।

पिच में उछाल और बाउंस हो सकता
इस बार चेन्नई की पिच में बदलाव देखने को मिल सकता। पहले यह स्पिनर्स के लिए मददगार रहती थी, लेकिन अब यहां बाउंस और पेस देखने को मिल रहा, जिससे बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता। इसी वजह से बड़े शॉट खेलने वाले बल्लेबाजों की भूमिका अहम हो जाएगी।

संजू सैमसन चेन्नई के लिए सबसे अहम
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी पर नजर डालें तो संजू सैमसन इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए यह मैच बेहद अहम है। हाल के मुकाबलों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। उन्होंने पिछले 10 मैचों में 6 बार सिंगल डिजिट स्कोर किया है, लेकिन चेपॉक में उनका रिकॉर्ड शानदार है।

प्रभसिमरन पंजाब को अच्छी शुरुआत दिला रहे
दूसरी ओर, पंजाब किंग्स की टीम इस बार काफी संतुलित नजर आ रही है। ओपनर प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह पावरप्ले में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर मिडिल ओवर्स में तेजी से रन जुटाने की क्षमता रखते।

पंजाब की बल्लेबाजी में गहराई
मिडिल और डेथ ओवर्स में शशांक सिंह और मार्कस स्टॉयइनिस जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं। खास बात यह है कि स्टोइनिस उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने चेपॉक में सीएसके के खिलाफ शतक लगाया है।

ब्रेविस और धोनी की कमी चेन्नई को खेल सकती
टीम कॉम्बिनेशन की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेवॉल्ड ब्रेविस की गैरमौजूदगी चिंता का विषय है, जिससे मिडिल ऑर्डर कमजोर दिख रहा है। वहीं पंजाब के पास बैटिंग में गहराई है और टीम के पास 7 गेंदबाजी विकल्प भी मौजूद हैं।

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी पंजाब के पक्ष में जाता दिख रहा है। चेन्नई में दोनों टीमों के बीच 9 मैचों में पंजाब किंग्स ने 5 मुकाबले जीते और पिछले तीन मैचों में भी पंजाब ने जीत हासिल की। ऐसे में CSK के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि अपने पुराने दबदबे को वापस पाने का मौका है।

मौसम की बात करें तो मैच के दिन तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता, जिससे खिलाड़ियों के लिए चुनौती और बढ़ जाएगी। कुल मिलाकर, यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है और दोनों टीमों के बल्लेबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स: 1 संजू सैमसन (विकेट कीपर), 2 रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), 3 आयुष म्हात्रे, 4 मैट शॉर्ट, 5 शिवम दुबे, 6 सरफराज खान/प्रशांत वीर, 7 कार्तिक शर्मा, 8 जेमी ओवरटन, 9 नूर अहमद, 10 मैट हेनरी, 11 अंशुल कंबोज, 12 खलील अहमद। 

पंजाब किंग्स: 1 प्रियांश आर्य, 2 प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), 3 कूपर कोनोली, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 नेहाल वढेरा, 6 शशांक सिंह, 7 मार्कस स्टोइनिस, 8 मार्को जेनसन, 9 जेवियर बार्टलेट, 10 विजयकुमार वैशाख, 11 अर्शदीप सिंह, 12 युजवेंद्र चहल। 

Fri, 03 Apr 2026 11:24:28 +0530

  Videos
See all

China News | चीन का 600KG भार उठाने वाला ‘हेलीकॉप्टर ड्रोन’ | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T05:40:59+00:00

Iran Big Action on Israel LIVE: ईरान के हमले से बुरा दहला इजरायल... | America | Iran Drone Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T05:41:20+00:00

Hormuz Straitपर अंतरराष्ट्रीय जल में नियम और कानून | Iran Israel War Update #shorts #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T05:38:54+00:00

UK Tries to Remove Hormuz Block | ब्रिटेन ने हॉर्मूज़ ब्लॉक हटाने की कोशिश | Iran Israel War #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T05:43:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers