Responsive Scrollable Menu

खबर हटके- बच्चों के स्कूल में 5 गायों का एडमिशन:कुर्सी पर बैठे-बैठे दौड़ने लगे लोग; कोड़े खाने के लिए इकट्ठा हो रहे बच्चे-बूढ़े

फ्रांस में बच्चों के एक स्कूल में 5 गायों का एडमिशन हुआ। वहीं जापान में लोग पहिए वाली कुर्सियों पर बैठकर सड़क पर रेस लगा रहे हैं। उधर एक ऐसी परम्परा है, जिसमें लोग कोड़े खाने के लिए सड़कों पर इकट्ठा हो रहे हैं। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Continue reading on the app

मेंटल हेल्थ– सक्सेसफुल लोगों को इंस्टा पर स्टॉक करती हूं:लगता है सब सफल और खुश हैं, मैं ही पीछे रह गई, इस दुख से कैसे निकलूं

सवाल- मैं 26 साल की वर्किंग प्रोफेशनल हूं। मेरी प्रॉब्लम ये है कि मैं हर वक्त अपनी तुलना सक्सेसफुल लोगों से करती रहती हूं। फिर चाहे वो सेलिब्रिटीज हों या मेरे आसपास के लोग। मैं हर सफल व्यक्ति के पैरलल खुद को रखकर उससे कंपैरिजन करने लगती हूं। कई बार मैं देर रात तक उन्हें सोशल मीडिया पर स्टॉक करती रहती हूं, उनके वेकेशन के फोटोज देखती रहती हूं। सोचती हूं कि सब कितने खुश, कितने सक्सेसफुल हैं और मेरा जीवन कितना बोरिंग है। इससे मेरी सेल्फ वर्थ भी कम हो रही है। मैं क्या करूं? एक्सपर्ट- डॉ. द्रोण शर्मा, कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट, आयरलैंड, यूके। यूके, आयरिश और जिब्राल्टर मेडिकल काउंसिल के मेंबर। जवाब- आप जो महसूस कर रही हैं, वह बहुत रियल और कॉमन है, खासतौर पर आज के सोशल मीडिया दौर में। अच्छी बात यह है कि ये कोई स्थायी समस्या नहीं है। यह एक समझने और बदलने योग्य पैटर्न है। मैं साइकोलॉजी के कुछ टूल्स और फ्रेमवर्क्स की मदद से आपको एक प्रैक्टिकल रोडमैप देने की कोशिश करूंगा। आपकी स्थिति की क्लिनिकल अंडरस्टैंडिंग सबसे पहले हम आपकी सिचुएशन को मनोविज्ञान के नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे। ये देखकर मन में ऑटोमैटिक ये ख्याल आते हैं- साइकोलॉजिकल एनालिसिस: ऐसा क्यों हो रहा है? मनोविज्ञान में एक कॉन्सेप्ट है, सोशल कंपैरिजन थ्योरी। यह थ्योरी कहती है कि हम खुद को समझने के लिए दूसरों से तुलना करते हैं। लेकिन समस्या तब होती है, जब यह तुलना “अपवर्ड कंपैरिजन” बन जाती है। यानी हम हमेशा सिर्फ हमसे बेहतर, अमीर, सुंदर या सफल लोगों से ही तुलना करते हैं। अपवर्ड कंपैरिजन का प्रभाव अपवर्ड कंपैरिजन के कुछ ऐसे साइकोलॉजिकल प्रभाव हो सकते हैं- सोशल मीडिया की झूठी दुनिया सोशल मीडिया पर आप कुछ लोगों की जो जिंदगी देख रही हैं, वो उनकी पूरी लाइफ नहीं है। वो सिर्फ उतनी ही है, जो वो आपको दिखाना चाहते हैं। इसलिए हमें ये बात याद रखनी चाहिए- ज्यादा सोशल मीडिया यूज के नुकसान सोशल मीडिया का बहुत ज्यादा इस्तेमाल इसलिए खतरनाक है क्योंकि मेंटल, इमोशनल और हेल्थ संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे सिर्फ सेल्फ वर्थ ही कम नहीं होती बल्कि नींद, भूख जैसे बेसिक हेल्थ पैरामीटर्स पर भी इसका नेगेटिव प्रभाव पड़ता है। डिटेल नीचे ग्राफिक में देखें- डोपामिन लूप और स्टॉकिंग बिहेवियर सोशल मीडिया पर बार-बार किसी की फोटो, वीडियो और लाइफ अपडेट को देखते हुए हम एक तरह के डोपामिन लूप में फंसते जाते हैं। यह एक तरह का बिहेवियरल लूप बन जाता है- सेल्फ वर्थ: सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट यहां मैं आपको एक सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट दे रहा हूं। नीचे ग्राफिक्स में कुल 9 सवाल हैं। आपको इन सवालों को ध्यान से पढ़ना है और 0 से 3 के स्केल पर इसे रेट करना है। जैसेकि पहले सवाल के लिए आपका जवाब अगर 'बिल्कुल नहीं' है तो 0 नंबर दें और अगर आपका जवाब 'बहुत ज्यादा' है तो 3 नंबर दें। अंत में अपने टोटल स्कोर की एनालिसिस करें। नंबर के हिसाब से उसका इंटरप्रिटेशन भी ग्राफिक में दिया है। अगर आपका टोटल स्कोर 0 से 8 के बीच में है तो ये सामान्य हल्का प्रभाव है। लेकिन अगर आपका स्कोर 19 से 27 के बीच है तो कंपैरिजन स्केल पर आपका स्कोर बहुत ज्यादा है। आप बहुत ज्यादा तुलना करती हैं और आपकी सेल्फ वर्थ कम है। ऐसे में आपको एक्टिव कदम उठाने की जरूरत है। 2. संभावित डायग्नोस्टिक फॉर्मुलेशन यह कोई स्पष्ट मानसिक बीमारी नहीं है। यह सिर्फ लो सेल्फ एस्टीम और गलत कंपैरिजन पैटर्न में फंसने का मामला है। हालांकि अगर यह पैटर्न ज्यादा बढ़ जाए और एडिक्टिव स्टेज तक पहुंच जाए तो ये जोखिम हो सकते हैं- CBT आधारित सेल्फ हेल्प प्लान यहां मैं आपको कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी पर आधारित एक सेल्फ हेल्प प्लान दे रहा हूं। स्टेप 1 अवेयरनेस स्टेप 2 अपनी सोच को चुनौती देना अपने मन में आने वाले नकारात्मक ख्यालों को चुनौती दें। स्टेप 3 व्यवहार में बदलाव 1. सोशल मीडिया से जुड़े नए नियम 2. सोशल मीडिया का पैसिव नहीं, एक्टिव उपयोग 3. कंपैरिजन डिटॉक्स एक्सरसाइज स्टेप 4 सेल्फ वर्थ रीबिल्ड हर दिन अपनी कोई भी तीन छोटी उपलब्धियां लिखें। आज मैंने क्या अच्छा किया? कुछ उदाहरण: स्टेप 5 इमोशनल रेगुलेशन प्रोफेशनल हेल्प कब जरूरी? अगर ये बिहेवियर पैटर्न डिप्रेशन की ओर ले जाए, नींद और भूख के पैटर्न में बहुत ज्यादा बदलाव हो या उदासी लंबे समय तक बनी रहे तो प्रोफेशनल हेल्प से मदद मिल सकती है। सबसे जरूरी बात याद रखें, तुलना अक्सर अधूरी जानकारी पर आधारित होती है। हम अपनी पूरी जिंदगी जानते हैं, जबकि दूसरे की सिर्फ उतनी, जितनी वह हमें दिखा रहा है। अपनी सेल्फ वर्थ पर फोकस करें और अपनी सफलता की परिभाषा खुद तय करें। ……………… ये खबर भी पढ़िए मेंटल हेल्थ– बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ: फिर सारे कॉमन दोस्तों ने भी दोस्ती तोड़ ली, बात बंद कर दी, मैं अकेली हो गई हूं, क्या करूं आप इस वक्त जिस मन:स्थिति से गुजर रही हैं, वो काफी परेशान करने वाली है। 7 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद ब्रेकअप अपने आप में तकलीफदेह बात है। लेकिन अभी आप जो फील कर रही हैं, वो सिर्फ ब्रेकअप की तकलीफ नहीं है। उसके साथ एक दुख और जुड़ गया है, जिसे मनोविज्ञान की भाषा में ‘घोस्टिंग’ कहते हैं। आगे पढ़िए…

Continue reading on the app

  Sports

18 गेंदों पर नहीं बनने दिया एक भी रन... पंत को नहीं, इस 35 साल के खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

mohammed shami wins player of the match award: मोहम्मद शमी ने अपनी करिश्माई गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवरों में मात्र 9 रन देकर 2 बड़े विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 24 में से 18 डॉट गेंदें डाली. शमी ने मैच की शुरुआत में ही खतरनाक ओपनर्स अभिषेक शर्मा (0) और ट्रेविस हेड (7) को पवेलियन भेजकर हैदराबाद की कमर तोड़ दी. शमी को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. Sun, 5 Apr 2026 22:01:02 +0530

  Videos
See all

Amish Devgan : "इस विश्व का एक ही धुरंधर और वो हैं भारत" | #AarPaar | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T16:40:09+00:00

Assam में Rahul Gandhi का बड़ा बयान | CM Himanta Biswa Sarma को दी खुली चेतावनी! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T16:41:06+00:00

Assam में Congress की डूबती नाव लगेगी CM Himanta की पत्नी पर AI से लांछन लगा कर पार ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T16:42:59+00:00

Top 10 News: आज की 10 बड़ी खबरें | 05 April 2026 | Big Breaking | Latest News | Hindi News | Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T16:41:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers