Responsive Scrollable Menu

आईपीएल 2026: क्लासन की अर्धशतकीय पारी, एसआरएच ने केकेआर के खिलाफ बनाया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच गुरुवार को आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 226 रन लगाए। यह केकेआर का एसआरएच के खिलाफ इस लीग में तीसरा सबसे बड़ा टोटल है।

Continue reading on the app

KKR vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद ने खोला जीत का खाता, कोलकाता को मिली लगाकार दूसरी करारी हार

KKR vs DC: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को पहली जीत मिल गई है. ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर को रनों से हरा दिया है. एसआरएच के दिए 227 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम 16 ओवरों में 161 रनों पर सिमट गई. केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने अर्धशतक लगाया, मगर टीम को जीत नहीं दिला सके. केकेआर के लिए जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लिए. जबकि ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट चटकाए.

KKR को मिली थी तेज शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद के दिए 227 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी की शुरुआत कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने की. एलन सिर्फ केकेआर को तेज शुरुआत दिलाई और सिर्फ 7 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. उनके बल्ले से 4 चौका और 2 छक्का निकला. यानी उन्होंने सिर्फ एक गेंद पर कोई बाउंड्री नहीं लगाई. इसके बाद उनादकट ने रहाणे को 8 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. कैमरून ग्रीन के रूप में केकेआर को तीसरा झटका लगा. कैमरून ग्रीन 2 गेंद पर 2 रन बनाए बनाकर रनआउट हो गए. इस तरह केकेआर ने पावरप्ले में 3 विकेट पर 74 रन बनाए थे.

अंगकृष रघुवंशी ने लगाया अर्धशतक

इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने शानदार अर्धशतक लगाया, लेकिन वो टीम के लिए मैच विनिंग पारी नहीं खेल पाए और रनआउट के रूप में अपना विकेट गंवा बैठे. रघुवंशी 29 गेंद पर 52 रन बनाए. फिर अनुकूल रॉय के रूप में केकेआर को पांचवा झटका लगा है. अनुकूल रॉय को नीतीश कुमार रेड्डी ने चलता किया. अनुकूल रॉय खाता भी नहीं खोल पाए.

इसके बाद रिंकू सिंह के विकेट के साथ केकेआर की जीतने की उम्मीद भी खत्म होती नजर आ रही है. नीतीश कुमार रेड्डी ने रिंकू सिंह को चलता किया. रिंकू 25 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सुनील नरेन 4 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए.

ऐसी रही SRH की बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट पर 226 रनों का स्कोर खड़ा किया है. SRH के लिए हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली. जबकि अभिषेक शर्मा सिर्फ 21 गेंदों पर 48 रनों की तूफानी पारी खेली. ट्रेविस हेड ने भी सिर्फ 21 गेंदों पर 46 रन बनाए. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 39 रनों का योगदान दिया. केकेआर के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. वहीं वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट हासिल किए. जबकि अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी को 1-1 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  19 वर्षीय से लेकर 27 तक, IPL 2026 के शुरुआत में इन 5 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू का मौका, कोई रहा हिट तो कोई फ्लॉप

Continue reading on the app

  Sports

सनराइजर्स हैदराबाद को मिली पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से दी मात

आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। जिसे एसआरएच ने 65 रन से जीत लिया। इशान किशन की कप्तानी में एसआरएच की ये पहली जीत है। इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेली जबकि अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने भी बेहद अहम पारी खेली। 

टॉस जीतकर केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जहां हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाए और केकेआर को जीत के लिए 227 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में रहाणे की टीम 16 ओवर में 161 रन पर आउट हो गई और उसे हार मिली। 

इशान किशन की कप्तानी में हैदराबाद को इस सीजन की पहली जीत मिली और इसके साथ ही इस टीम ने अंकतालिका में भी अपना खाता खोला। इशान का बतौर कप्तान इस लीग में ये पहली जीत भी रही। 

अभिषेक शर्मा ने 48 रन जबकि ट्रेविस हेड ने 46 रन की पारी खेली और दोनों अर्धशतक से चूक गए। इशान किशन नहीं चल पाए और 9 गेंदों में 14 रन ही बना पाए और अपना विकेट गंवा बैठे। अनिकेत वर्मा एक रन बनाकर आउट हुए तो नितिश कुमार रेड्डी 39 रन जबकि सलिल अरोड़ा डक आउट हुए। क्लासेन 34 गेंदों में फिफ्टी जड़ी और 35 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। वहीं केकेआर के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। 

वहीं केकेआर के लिए फिन एलन ने 28 रन जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने8 रन की पारी खेली। अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 52 रन की पारी खेली जबकि कैमरून ग्रीन 2 रन पर आउट हो गए। रिंकू सिंह 35 रन बनाकर चलते बने जबकि अनुकूल रॉय डक आउट हुए। सुनील नरेन 12 रन ता कार्तिक त्यागी 5 रन ही बना पाए। 
Thu, 02 Apr 2026 23:38:19 +0530

  Videos
See all

NASA returns to the Moon - and beyond | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T21:00:30+00:00

Iran News : ट्रंप से 'ना हो पाएगा'.. नरेंद्र मोदी ही होर्मुज खुलवाएंगे? | Pakistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T21:13:36+00:00

Gir Lion Street Stroll : जब आधी रात जूनागढ़ की गलियों में निकले 6 बब्बर शेर! Lion On Road | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T21:00:55+00:00

America Israel Iran War: ईरान के खतरनाक मिसाइल हमले से इजरायल में मची भगदड़! Netanyahu vs Trump Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T21:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers