Vir Das: वीर दास बने निर्देशक, अपनी पहली हॉरर फिल्म 'बारा नंबर' से उड़ाएंगे होश, जून में शुरू होगी शूटिंग
Vir Das: अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास अपनी पहली हॉरर फिल्म 'बारा नंबर' के साथ निर्देशन में कदम रख रहे हैं, जिसकी शूटिंग जून 2026 में मुंबई में शुरू होगी। यह एक 'फाउंड फुटेज' फिल्म होगी, जिसमें वीर दास निर्देशन के साथ-साथ अभिनय करते भी नजर आएंगे।
सीएम मान ने किया संत अतर सिंह अस्पताल का उद्घाटन, 90 हजार लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा मजबूत करने के लिए बड़े कदम उठा रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का उद्घाटन किया. 11.70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह अस्पताल 30 बिस्तरों की क्षमता वाला है और अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित है. मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि इस अस्पताल के शुरू होने से पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदल जाएगी और हजारों लोगों को अब इलाज के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा.
हजारों लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अस्पताल केवल गांव चीमा के लिए नहीं, बल्कि पूरे इलाके के लिए वरदान साबित होगा. इससे 15 गांवों के लगभग 50 हजार स्थानीय निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा. इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों की करीब 35 से 40 हजार की आबादी को भी किफायती और गुणवत्तापूर्ण मेडिकल सुविधाएं मिल सकेंगी. मुख्यमंत्री ने खुद अस्पताल के वार्डों का दौरा किया, वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिवारों से बात कर उनका हाल जाना.
रेफर करने की झंझट से मिलेगी मुक्ति
अस्पतालों की बदलती स्थिति पर बात करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहले सुविधाओं और डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को छोटी-छोटी दिक्कतों के लिए भी संगरूर, पटियाला या लुधियाना रेफर कर दिया जाता था. लेकिन अब गांव चीमा का यह अस्पताल आधुनिक मशीनों, समर्पित इमरजेंसी सेवा और जच्चा-बच्चा वार्डों से लैस है. स्थानीय स्तर पर ही सर्जरी, एक्स-रे और खून की जांच जैसी सुविधाएं मिलने से लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा. इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि जल्द ही इसी क्षेत्र में संत बाबा अतर सिंह के नाम पर एक बड़ा मेडिकल कॉलेज भी शुरू किया जाएगा.
अस्पताल में मिलने वाली खास सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मिलने वाली सेवाओं का विस्तार से विवरण दिया. उन्होंने बताया कि अस्पताल में कान, नाक और गले (ईएनटी) के साथ-साथ दांतों के इलाज की सुविधा भी होगी. बच्चों के विशेष इलाज के लिए बाल रोग विशेषज्ञ हर वक्त मौजूद रहेंगे. जच्चा-बच्चा के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके अलावा सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को तुरंत राहत देने के लिए यहां इमरजेंसी केयर यूनिट को बेहद मजबूत बनाया गया है. यहां तक कि नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए नशा मुक्ति उपचार की व्यवस्था भी की गई है.
नशे के खिलाफ सरकार का कड़ा रुख
नशे के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने साफ किया कि उनकी सरकार नशे को कानूनी मान्यता देने के किसी भी विचार के पक्ष में नहीं है. उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाना ही इस समस्या का एकमात्र समाधान है. 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान के तहत पंजाब सरकार ने तस्करों की कमर तोड़ दी है. तस्करों को जेल भेजा जा रहा है और उनकी संपत्तियां जब्त की जा रही हैं. सरकार जल्द ही उन लोगों को सम्मानित करेगी जिन्होंने नशे के सौदागरों को पकड़वाने में प्रशासन की मदद की है.
जनता का पैसा जनता की सुविधा पर
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज जनता के टैक्स का एक-एक पैसा स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के निर्माण पर खर्च हो रहा है. उन्होंने बताया कि पंजाब के 90 पर्सेंट घरों को अब मुफ्त बिजली मिल रही है. पिछले कुछ समय में 65 हजार से अधिक युवाओं को बिना किसी रिश्वत या भ्रष्टाचार के रोजगार दिया गया है. राज्य में बंद किए गए टोल प्लाजा की वजह से जनता को रोजाना 70 लाख रुपये की बचत हो रही है. इस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें- केजरीवाल ने गुजरात CM को पत्र लिख मिलने का समय मांगा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर जताई चिंता
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation



















