Responsive Scrollable Menu

चौधरी असलम की पत्नी ने संजय दत्त की तारीफ की:बोलीं- उनकी एक्टिंग देख कर एक पल को लगा पति ही सामने खड़े हों

फिल्म 'धुरंधर' में संजय दत्त ने पाकिस्तानी पुलिस अफसर चौधरी असलम का किरदार निभाया है। उनके इस रोल की अब खुद दिवंगत चौधरी असलम की पत्नी नौरीन असलम ने भी इसकी तारीफ की है। नौरीन ने कहा कि संजय दत्त को फिल्म में देखकर एक पल के लिए उन्हें ऐसा लगा जैसे उनके पति ही पर्दे पर सामने खड़े हों। हालांकि, उन्होंने फिल्म के मेकर्स से थोड़ी नाराजगी भी जताई है। संजय की आंखों में दिखा पति का अक्स आजतक रेडियो के एक पॉडकास्ट में नौरीन असलम ने फिल्म में संजय दत्त की परफॉर्मेंस पर बात की। उन्होंने कहा, संजय दत्त इस रोल के लिए बिल्कुल सही पसंद थे। फिल्म के एक सीन में जब वह गाड़ी के पास खड़े होकर अपनी नजरें उठाते हैं, तो मुझे लगा जैसे खुद असलम खड़े हैं। नौरीन ने यह भी बताया कि उनके पति अक्सर मजाक में कहा करते थे कि उनकी मौत के बाद उनके जीवन पर फिल्म बनेगी। मेकर्स से जताई थोड़ी शिकायत तारीफ के साथ-साथ नौरीन ने फिल्म की गहराई पर सवाल भी उठाए। उनका कहना है कि फिल्म में उनके पति के किरदार के साथ पूरी तरह न्याय नहीं किया गया। नौरीन ने कहा, अगर वे फिल्म बना रहे थे, तो कम से कम मुझसे, पुलिस विभाग या उन पत्रकारों से बात करनी चाहिए थी जिन्होंने असलम को करीब से देखा है। इससे उनके किरदार के सकारात्मक और नकारात्मक, दोनों पहलुओं को बेहतर तरीके से दिखाया जा सकता था। नौरीन ने पूरी फिल्म नहीं देखी नौरीन ने बताया कि उन्होंने पूरी फिल्म नहीं देखी है, लेकिन कुछ क्लिप्स देखी हैं। फिल्म में पुलिस अफसर के किरदार द्वारा इस्तेमाल की गई गालियों पर उन्होंने कहा कि यह फैमिली ऑडियंस के लिए भले ही ठीक न हो, लेकिन पुलिस महकमे में ऐसी भाषा आम बात है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म के किरदार और माहौल पर फिट बैठता है।

Continue reading on the app

Raghav Chadha: राज्यसभा के उपनेता पद से केजरीवाल ने हटाया तो राघव चड्ढा का छलका दर्द... बिना जुबान खोले AAP की उधेड़ दी बखिया, VIDEO

Raghav Chadha Video: अरविंद केजरीवाल ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता के पद से हटा दिया है। इतने बड़ा फैसला सुनने के बावजूद राघव चड्ढा ने कोई बयान नहीं दिया, लेकिन उन्होंने संसद के काम का एक वीडियो जरूर पोस्ट कर दिया है। वीडियो देख ऐसा लग रहा है मानों राघव कोई इमोशनल मैसेज दे रहे हो। राघव चड्ढा ने कौन सा वीडियो शेयर किया। देखें

Continue reading on the app

  Sports

KKR vs SRH: कप्तान के रूप में ईशान किशन की पहली जीत, हैदराबाद ने कोलकाता को 65 रन से हराया, 161 पर बिखर गई केकेआर

KKR vs SRH IPL 2026: ईशान किशन की सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में जीत का खाता खोल लिया है। हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 6वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स पर 65 रनों से बड़ी जीत हासिल की है। Thu, 02 Apr 2026 23:20:41 +0530

  Videos
See all

US Israel Iran War News: ईरान युद्ध पर ट्रंप का दावा, परमाणु बम बनाने से रोका | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T18:30:32+00:00

Vardaat Full Episode: भीषण ऊर्जा किल्लत झेल रहे Cuba की कहानी | US | Trump | Russia | Fidel Castro #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T18:33:36+00:00

बिरयानी के लिए दे दना दन #amroha #biryani #upnews #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T18:30:47+00:00

DasTak: Iran के सबसे बड़े पुल को ध्वस्त करने के बाद Donald Trump का Social Media Post आया सामने #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T18:35:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers