Ajay Devgn Birthday: 57 के हुए अजय देवगन, काजोल ने ऐसे उड़ाया मजाक, अक्षय कुमार ने भी दी मजेदार बर्थडे विश
Ajay Devgn Birthday: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अजय देवगन 2 अप्रैल 2026 को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर इंडस्ट्री के दोस्त तक सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके घर के बाहर भी फैंस की भीड़ उन्हें एक झलक देखने के लिए जुटी।
काजोल का मजेदार ‘रोस्ट’
अजय देवगन की पत्नी काजोल ने हमेशा की तरह इस बार भी उन्हें मजाकिया अंदाज में विश किया। उन्होंने लिखा, “एक समय आता है जब केक की मोमबत्तियां जश्न कम और आग का खतरा ज्यादा लगती हैं… लगता है तुम उस स्टेज पर पहुंच गए हो!” काजोल का यह पोस्ट फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
At some point the candles on the cake look less like a celebration and more like a fire hazard… ???? I think u have reached that point .. happy birthday anyways … may u always have cake ???? @ajaydevgn pic.twitter.com/txSE9TnFGz
— Kajol (@itsKajolD) April 2, 2026
अक्षय कुमार का खास अंदाज
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अजय देवगन के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “दोस्ती इतनी पुरानी… प्यार तो होगा ही। हैप्पी बर्थडे डियर अजय।”
करीना कपूर और रोहित शेट्टी की बधाई
करीना ने भी अजय को “सिंघम” कहकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, निर्देशक रोहित शेट्टी ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों की सालों पुरानी यादें दिखाई गईं। उन्होंने लिखा कि वक्त बदलता रहा, लेकिन कुछ रिश्ते हमेशा वैसे ही रहते हैं।
अजय-काजोल की लव स्टोरी
अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात 1995 में फिल्म हलचल के सेट पर हुई थी और कुछ सालों की डेटिंग के बाद 1999 में शादी कर ली। आज उनके दो बच्चे हैं- निसा और युग।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही धमाल 4 में नजर आने वाले हैं, जिसे Indra Kumar डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास दृश्यम 3 और गोलमाल 5 जैसी बड़ी फिल्में भी लाइनअप में हैं।
हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं कच्चा प्याज, इन लोगों को हो सकता है नुकसान
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय खाने में कच्चा प्याज एक अहम हिस्सा माना जाता है। सलाद से लेकर दाल-रोटी तक, इसे खाने के साथ जोड़ना आम बात है। प्याज में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं। लेकिन हर हेल्दी चीज हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद हो, यह जरूरी नहीं होता।
मेडिकल रिसर्च बताती है कि कच्चा प्याज कुछ खास परिस्थितियों में शरीर को फायदा देने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए यह समझना जरूरी है कि किन लोगों को इसे नहीं खाना चाहिए।
जिन लोगों को पाचन से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं, उन्हें प्याज के सेवन से बचना चाहिए। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, कच्चे प्याज में ऐसे कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो आंत में पूरी तरह पच नहीं पाते। इन्हें फोडमैप कहा जाता है, जो पेट में गैस बनने की वजह बन सकते हैं। जिन लोगों को पहले से गैस, पेट फूलना या अपच की समस्या रहती है, उनके लिए कच्चा प्याज खाने के बाद ये परेशानी और बढ़ सकती है।
इसी तरह, एसिडिटी या सीने में जलन की समस्या वाले लोगों को भी कच्चे प्याज से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कच्चा प्याज पेट में एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है। इससे एसिड रिफ्लक्स की समस्या तेज हो सकती है, जिसमें खाना वापस गले की ओर आने लगता है। इसके कारण सीने में जलन, खट्टी डकार और गले में जलन जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। जिन लोगों को पहले से यह समस्या रहती है, उनके लिए कच्चा प्याज ट्रिगर का काम कर सकता है।
कुछ मामलों में कच्चा प्याज एलर्जी की वजह भी बन सकता है। हालांकि, यह समस्या हर किसी में नहीं होती, लेकिन जिन लोगों को प्याज से एलर्जी होती है, उनके शरीर में तुरंत प्रतिक्रिया दिखाई दे सकती है। रिसर्च बताती है कि ऐसे लोगों को त्वचा पर खुजली, लाल चकत्ते, सूजन या सांस लेने में परेशानी तक हो सकती है। अगर किसी व्यक्ति को प्याज खाने के बाद ऐसे लक्षण दिखें, तो उसे तुरंत इसका सेवन बंद कर देना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
ब्लड प्रेशर और खास तरह की दवाएं लेने वाले लोगों के लिए भी सावधानी जरूरी है। कच्चे प्याज में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो खून को पतला करने में मदद कर सकते हैं। सामान्य स्थिति में यह दिल के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति पहले से ब्लड थिनर दवाएं ले रहा है, तो यह असर ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना ज्यादा मात्रा में कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए।
सर्जरी से जुड़े मामलों में भी कच्चा प्याज नुकसानदायक हो सकता है। मेडिकल गाइडलाइंस के अनुसार, ऑपरेशन से पहले और बाद में ऐसी चीजों से बचने की सलाह दी जाती है जो खून को पतला करती हैं। कच्चा प्याज भी इसी श्रेणी में आता है। अगर किसी व्यक्ति का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है, तो इसके सेवन से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है और रिकवरी पर असर पड़ सकता है।
--आईएएनएस
पीके/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation




















